Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2018

राजस्थान चुनाव: मंच सजा वसुंधरा राजे का, नारे लगे विजयाराजे सिंधिया के

मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सिंधिया जैसे ही मंच पर पहुंचीं उनकी खिदमत में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नारे लगाने लगे. इस दौरान लाउडस्पीकर से उनकी मां विजयाराजे सिंधिया के जयकारे गूंजने लगे. ये आवाज वसुंधरा के कान तक भी राजस्थान में वोटरों को अपने पक्ष में करने के तमाम दांव पेच सियासतदान चल रहे हैं. नेता भी जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इन सबके बीच कुछ ऐसा भी हो रहा है जिससे नेताओं की किरकिरी भी हो रही है. ऐसा ही कुछ राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुआ. मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सिंधिया जैसे ही मंच पर पहुंचीं उनकी खिदमत में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नारे लगाने लगे. इस दौरान लाउडस्पीकर से उनकी मां विजयाराजे सिंधिया के जयकारे गूंजने लगे. ये आवाज वसुंधरा के कान तक भी पहुंची. और पढ़ें वसुंधरा बगैर इंतजार किए नारेबाजी कर रहे नेता तक पहुंच गईं और टोक दिया. वसुंधरा ने जब उन्हें रोका तो बड़ी चालाकी से नेताजी ने माफी मांगी और दोबारा सही-सही नारेबाजी की. इससे पहले चुनाव प्रचार करने वसुंधरा जब अपने गृह शहर धौलपुर पहुंचीं तो वहां मुकुट पहनाया गया. राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने लोगों के बीच...

पीएम पर लिखी किताब की धूम, हाइट 5 फुट 7 इंच, वजन 67 किलो

प्रधानमंत्री मोदी की हाइट वाली 5 फुट 7 इंच की क‍िताब चर्चा का व‍िषय बन गई है ज‍िसका नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-एक सकारात्मक सोच. अहमदाबाद के बुक फेयर में इस क‍िताब ने धूम मचा दी है, इसके छोटे वर्जन वाली 300 किताबें अभी तक बिक चुकी हैं. अहमदाबाद के बुक फेयर में पीएम मोदी के कटआउट वाली किताब चर्चा का व‍िषय बनी हुई है. इस क‍िताब का नाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-एक सकारात्मक सोच. इस क‍िताब की खास बात है यह है क‍ि क‍िताब पीएम के बड़े कटआउट की तरह द‍िखती है. इस क‍िताब की ऊंचाई पीएम मोदी की तरह 5 फुट 7 इंच है. जब पीएम मोदी 67 साल के हुए तो क‍िताब का वजन भी 67 क‍िलो रखा गया है. इस क‍िताब में बताया गया है क‍ि सकारात्मक सोच कैसे इंसान के जीवन को बदल सकती है. इस क‍िताब का मैसेज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, इसके लिए एक छोटी क‍िताब भी बनाई गई है. इस छोटी क‍िताब को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और खरीद भी रहे हैं. और पढ़ें क‍िताब को ल‍िखने और पब्ल‍िश करने वाले अहमदाबाद के अपूर्व शाह का कहना है क‍ि प्रधानमंत्री का जीवन हमेशा उन्हें प्रेरणा देता है. उन्होंने अपने जीवन में ज‍िन...

MP विधानसभा चुनाव: वोटिंग के बाद कुछ ऐसे बीता नेताओं का दिन

चुनाव में वोटिंग पूरी हो जाने के अगले दिन को नेताओं ने अपनी थकान दूर करने और बचे हुए काम पूरे करने के लिए आज का दिन चुना. कहीं पक्षियों को दाना देकर तो कहीं रेस्टोरेंट में जाकर डोसा-सांभर खाकर नेताओं ने चुनावी थकान को दूर किया. यही नहीं, चुनाव की व्यस्तता के बीच बचे हुए कामों को भी पूरा करने के लिए नेताओं को यही दिन मुफीद लगा. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 28 नवंबर को वोटिंग पूरी हो चुकी है. बीते एक महीने से चुनावी तैयारियों में लगे नेता अब अपनी थकान उतारने में लगे हैं. वोटिंग के अगले दिन नेताओं ने न केवल अपनी थकान उतारी बल्कि बचे हुए ज़रूरी काम पूरे किए. पक्षियों को दाने खिलाये, कार्यकर्ताओं के लिए बनवाई जलेबी भोपाल की सबसे वीआईपी सीट गोविंदपुरा से बीजेपी प्रत्याशी और बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर ने सुबह-सुबह ही घर में मौजूद पक्षियों को दाना खिलाकर दिन की शुरुआत की. यही नहीं, उन्होंने घर में ही हलवाई को बुलवाकर पकोड़े और जलेबियां बनवाई और उसे अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को परोसा. गौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जो मेहनत की है उनके लिए ही ये व्यवस्था की गई है. दिग्विजय न...

G-20 में जिनपिंग से मिले PM मोदी, बोले- यह साल रहा अच्छा, अगला होगा बेहतर

पीएम मोदी ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हो रहे जी - 20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी ने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.  इस दौरान दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच इस साल ये चौथी मुलाकात थी. पीएम मोदी और शी जिनपिंग अप्रैल में चीनी शहर वुहान में हुई अपनी अनौपचारिक बैठक के बाद दो बार मिल चुके हैं. दोनों नेता जून में चीन के चिंगदाओ में हुए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में मिले थे और फिर जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में दोनों की मुलाकात हुई थी. पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति से कहा कि वह अगले साल एक अनौपचारिक बैठक में उनकी मेजबानी करने की उम्मीद करते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की बैठक हमारे संबंधों को मजबूत करने के संदर्भ में एक दिशा प्रदान करने में अहम होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल गति को बनाए...

घरेलू गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत, आज से लागू नई कीमत

घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) की कीमतों में कमी के चलते आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से एलपीजी के दाम 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुए हैं.   घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी ) की कीमतों में कमी के चलते आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दामों में कमी के असर से शुक्रवार को एलपीजी के दाम 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर कम हुए हैं. जबकि, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 133 रुपये कम हुए हैं. देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, अब सब्स‍िडी में मिलने वाले 14.2 किलो वजनी सिलेंडर के लिए एनसीआर (नेशनल केपिटल रीजन) में 500.90 चुकाने होंगे. बता दें कि इसके लिए पहले उपभोक्ता को पहले 507.42 रुपये चुकाने होते थे. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. एलपीजी के दामों में ये कमी जून के बाद से करीब छह महीने की लगातार बढ़ोतरी के बाद दर्ज की गई है. कीमतों में इस गिरावट से पहले तक प्रति सिलेंडर दामों में 14.13 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई. सब्स‍िडी में मिलने वाले एलपीजी के सिलेंडर के दाम मे...

राहुल-केजरीवाल ने किसानों की मांगों के जरिए पीएम मोदी पर साधा निशाना

कर्ज राहत और उपज का उचित मूल्य देने समेत कई मांगों को लेकर देशभर से आए हजारों किसानों को पुलिस ने संसद मार्ग पर ही रोक दिया। इस किसानों को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने सम्बोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने 15 लोगों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया है। अगर 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया जा सकता है तो किसानों का कर्ज भी माफ किया जा सकता है। हिंदुस्तान को बांट रखा है कहीं अंबानी को, कहीं अदानी को। उन्होंने कहा कि कानून बदलना पड़े, पीएम बदलना पड़े, सीएम बदलना पड़े, कानून बनाने पड़े तो किसानों के लिए बदल डालिए। राहुल के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसानों की पीठ में छुरा घोंपा है। सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू क्यों नहीं करती जो किसानों के हक में है। किसान जवान दोनों ही पीएम मोदी से दुखी हैं। पीएम मोदी ने जो बीमा के नाम पर योजना चलाई है वो फसल बीमा योजना नहीं किसान डाका योजना है। किसी सरकार ने 70 साल में इतना म...

जाति के बाद बजरंगबली की नस्ल और वर्ग भी खोज लाई बीजेपी!

  पवनपुत्र हनुमान की जाति पर देश की राजनीति गर्माई हुई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है. पवनपुत्र और संकटमोचक जैसे कई नामों से पुकारे जाने वाले बजरंगबली हनुमान इन दिनों राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले हनुमान को दलित जाति का बताया, जिसके बाद कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के ही कई नेताओं ने अभी तक हनुमानजी को अलग-अलग जातियों में शामिल कर दिया है. पहले बजरंगबली की जाति पर घमासान था, अब उनकी नस्ल-वर्ग की भी खोज कर ली गई है. पढ़ें अभी तक हनुमान की जाति पर कैसे घमासान मचा हुआ है. 'योगी के दलित हनुमान' सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया. अलवर में एक रैली में उन्होंने कहा था कि बजरंगबली दलित थे. उन्होंने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था. योगी ने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई...

फैक्ट चेक: अशोक गहलोत के कार्यक्रम में दिखे हरे झंडे नहीं थे पाकिस्तान के

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग को अब एक हफ्ते का ही वक्त बचा है. लेकिन राज्य में सोशल मीडिया पर झूठे दावों और गुमराह करने वाले वीडियो की बाढ़ सी आई हुई है. हाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुड़ा 10 सेंकड का वीडियो सामने आया है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गहलोत के चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी झंडों का इस्तेमाल किया गया.  इस वीडियो को कई फेसबुक पेजों पर हज़ारों बार शेयर किया जा चुका है. इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में वीडियो के साथ किए गए दावे को ग़लत पाया. गहलोत की रैली में जो हरे झंडे दिख रहे हैं वो पाकिस्तान के नहीं बल्कि इस्लाम धर्म से जुड़े धार्मिक झंडे हैं. वीडियो के साथ दावा किया गया है कि ‘गहलोत की रैली में पाकिस्तानी झंडा दिखा.’भीड़ में कई हरे झंडों के साथ तिरंगे भी देखे जा सकते हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर गुस्सा जताया और कांग्रेस नेता के खिलाफ नाराजगी जताई. हमने सबसे पहले ये जानना चाहा कि वीडियो की असल लोकेशन क्या है. वेरीफिकेशन टूल ‘इनटेल टेक्नीक्स’की मदद से हम...

ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुस्लिमों के लिए मांगा आरक्षण, शिवसेना ने किया समर्थन

शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पार्टी समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएगी. उन्होंने कहा कि मैंने सदन में सवाल भी किया था कि मुस्लिमों के आरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं.   महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठाओं को 16 फीसदी आरक्षण देने के ऐलान पर अमल करते हुए विधानसभा और विधान परिषद से बिल पास करा लिया. इसके बाद समाज के दूसरे लोग भी आरक्षण की मांग करने लगे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र में मुस्लिमआरक्षण का मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि वह शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में मुस्लिमों के आरक्षण के लिए कोर्ट जाएंगे. औवेसी की मांग का बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने समर्थन किया है. बता दें कि शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है. शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पार्टी समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएगी. उन्होंने कहा कि मैंने सदन में सवाल भी किया था कि मुस्लिमों के आरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिय...

 राजस्थान चुनाव: कांग्रेस के विद्रोहियों की 'आग' से हाथ सेंक रही BJP

राजस्थान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस का चुनाव अभियान चरम पर है. राजस्थान में एक ओर बीजेपी सत्ता बचाने के लिए पूरी जान लगा रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी हुई है. दरअसल, इस बार चुनाव में कांग्रेस को अपने ही बागी नेताओं से खतरा है. क्योंकि, हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी से कई नेता निष्कासित हुए हैं. चुनाव के ऐन वक्त पहले पार्टी से निकाले जाने से इन नेताओं में कांग्रेस के प्रति घोर असंतोष है. इस विद्रोह की आग को पार्टी रोकने में नाकाम रही है, जिसका राजनीतिक फायदा उठाना बीजेपी को बखूबी आता है....

   गांव में पसरा है सन्नाटा, ना कोई झंडा, ना कोई बैनर, आखिर क्यों ?

  चुनाव के शोरगुल के बीच प्रदेश के हनुमानगढ़ जिले की नोहर विधानसभा क्षेत्र में एक गांव ऐसा भी जहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है. इस गांव में ना तो किसी पार्टी का कोई झंडा या बैनर नजर आता है और ना ही कोई वहां चुनावी चर्चा करता है. गांव की इस खामोशी के पीछे छिपा है एक दर्द. इस दर्द के चलते ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार की घोषणा कर रखी है. इस पीड़ा से ग्रामीण इतने गुस्से में है किसी भी पार्टी का नेता उनका सामना करने की हिम्मत भी नहीं कर पा रहा है. इसलिए वो भी इस गांव में आने से कतरा रहे हैं....

भारत वाहिनी पार्टी ने जारी किया घोषणा-पत्र, आर्थिक आधार पर आरक्षण का वादा

बीजेपी के 'राजस्थान गौरव संकल्प-2018' और कांग्रेस के 'जन घोषणा पत्र' के बाद अब भारत वाहिनी पार्टी ने भी गुरुवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. भारत वाहिनी पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र को 'दृष्टि-पत्र' के नाम से जारी किया है. पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि दृष्टि-पत्र लीक से हटकर तैयार किया गया है. दृष्टि-पत्र केवल वोट के लिए नहीं, बल्कि राजस्थान के नव निर्माण का संकल्प है. घोषणा-पत्र में ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य आदि को आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि अब तक जारी होते रहे घोषणा-पत्र बेमानी साबित हो रहे हैं....

सीएम केजरीवाल का हमला, कहा- दिल्ली  के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकारक हैं मोदी

 दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई को मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय से इजाजत मिलने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम केजरीवाल ने मुकदमे को कच्ची काॅलोनियों को पक्का करने की जैन की योजना से जोड़ा है। उन्होंने कहा है कि केस सिर्फ सत्येंद्र जैन पर नहीं, कच्ची काॅलोनियों में रहने वाले हर शख्स पर किया गया है। केजरीवाल ने गुरुवार शाम ट्वीट किया कि सत्येंद्र जैन ने कच्ची काॅलोनियों को पक्का करने की स्कीम बनायी थी। केंद्र ने उसे पास तो नहीं किया, उलटे जैन पर केस दर्ज कर दिया। भाजपा कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने के सख्त खिलाफ है। भाजपा दिल्ली वालों की दुश्मन है। उन्होंने आगे लिखा कि मोदी दिल्ली के लिए प्रदूषण से भी ज्यादा हानिकारक हैं। केजरीवाल ने दूसरा ट्वीट किया कि भाजपा ने यह केस सत्येंद्र जैन पर नहीं किया है, बल्कि कच्ची काॅलोनियों में रहने वाले हर शख्स पर यह मुकदमा किया गया है।

कांग्रेस पर मोदी का हमला... मेरे पास मां है, उनके पास मां ही मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार करते हुए पिछले चार दिन में अपने भाषणों में तीन बार मां का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है. पीएम मोदी के हमलों के बाद मां को चुनावी बयानों में लाने वाले कांग्रेस के राजबब्बर ने एक बार फिर मां का जिक्र किया है. राजबब्बर ने जयपुर में कहा है कि हम तो मोदीजी की मां का नाम भी सम्मान से लेते हैं वो राहुल की मां, दादाी, पिता-नाना सकबो गाली देते हैं. यहां देखें- दैनिक भास्कर ने 'द ग्रेट राजस्थानी पॉलिटिकल ड्रामा' शीर्षक के साथ इस मुद्दे पर रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि पीएम मोदी ने 25 नवंबर को अलवर, 26 नवंबर को भीलवाड़ा में और 28 नवंबर को नागौर में अपने भाषणों में मां का जिक्र किया हैं. उधर, कांग्रेस के राजबब्बर बुधवार को जयपुर में मां पर बोलने से पहले 22 नवंबर को मोदी की मां पर बयान दे चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर आपकी (मोदी) पूजनीय माताजी की उम्र के पास पहुंच रहा है....

कांग्रेस पर मोदी का हमला... मेरे पास मां है, उनके पास मां ही मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार करते हुए पिछले चार दिन में अपने भाषणों में तीन बार मां का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है. पीएम मोदी के हमलों के बाद मां को चुनावी बयानों में लाने वाले कांग्रेस के राजबब्बर ने एक बार फिर मां का जिक्र किया है. राजबब्बर ने जयपुर में कहा है कि हम तो मोदीजी की मां का नाम भी सम्मान से लेते हैं वो राहुल की मां, दादाी, पिता-नाना सकबो गाली देते हैं. यहां देखें- दैनिक भास्कर ने 'द ग्रेट राजस्थानी पॉलिटिकल ड्रामा' शीर्षक के साथ इस मुद्दे पर रिपोर्ट प्रकाशित की है. इसमें बताया गया है कि पीएम मोदी ने 25 नवंबर को अलवर, 26 नवंबर को भीलवाड़ा में और 28 नवंबर को नागौर में अपने भाषणों में मां का जिक्र किया हैं. उधर, कांग्रेस के राजबब्बर बुधवार को जयपुर में मां पर बोलने से पहले 22 नवंबर को मोदी की मां पर बयान दे चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर आपकी (मोदी) पूजनीय माताजी की उम्र के पास पहुंच रहा है....

राजस्थान में जाति को आधार बनाकर किंगमेकर बन सकती ये नई पार्टी

राजस्थान में शतरंज की बिसात बिछ चुकी है और राजनीतिक चर्चाएं भी जोरों पर हैं. लगातार इस बात की चर्चा है कि क्या बीजेपी फिर से सत्ता पर काबिज़ हो पाएगी या कांग्रेस बाजी पलटने में कामयाब होगी. लेकिन इन सबके बीच कुछ नए समीकरण भी राज्य में उभरने लगे हैं. नागौर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने 'राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी' के नाम से एक नई पार्टी बनाई है. जो राज्य में पूरे समीकरण को बदल सकता है. इस पार्टी की आजकल खूब चर्चा है. इस पार्टी के समर्थक मूल रूप से जाट समुदाय के लोग और खासकर युवा जाट हैं. बेनीवाल ने राज्य की कुल 200 विधानसभा सीटों में से करीब 60 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उन्होंने छोटी पार्टियों को भी साथ में लिया है....

राजस्थान चुनाव 2018: हनुमान पर सीएम योगी के बयान से भाजपा विधायक ने जताई असहमति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को कथित तौर पर दलित बताए जाने का मामला तूल पकड़ने के बीच भाजपा में ही इसे लेकर सहमति नहीं दिख रही है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने असहमति जताते हुए कहा है कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है। बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान में एक चुनावी रैली में भगवान हनुमान को ‘दलित’ करार देने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भगवान जाति से परे होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान तो सभी जातियों के भगवान हैं। भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है। योगी ने मंगलवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था। योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है।      

टोंक की टक्कर में सचिन पायलट और यूनुस खान में कौन किस पर भारी?

टोंक। राजस्थान की राजधानी जयपुर से 100 किलोमीटर की दूरी पर बसा एक शहर जो राजस्थान का लखनऊ भी कहलाता है, अदब का गुलशन भी। मीठे खरबूजों का चमन भी, हिंदू-मुस्लिम एकता का मस्कन भी।  साल 2018 के नवंबर-दिसंबर में इसे एक नई पहचान मिल चुकी है। ये वो सीट है जहां से चुनावी रणभूमि में दो योध्दा हैं। दोनों खास। एक तरफ हैं राजस्थान कांग्रेस के मुखिया सचिन पायलट तो दूसरी ओर हैं राजस्थान सरकार में मंत्री यूनुस खान।  यूं देखा जाए तो टोंक के लिए न तो सचिन पायलट उसकी अपनी मिट्टी से उपजे नेता हैं और न ही यूनुस खान। दोनों कुछ मजबूरियों के चलते इस मैदान में उतरे हैं। सियासी मजबूरियां हमेशा मन और इच्छा पर भारी पड़ती हैं। तब और भी, जब जीत और हार के सवाल राजनीतिक भविष्य पर सवालिया निशान लगाने की ताकत रखते हों। इस केस में भी ऐसा ही है।  पहले चर्चा थी कि सचिन सिर्फ ऊपर हवा में रहकर चीजों को 'पायलट' करना चाहते हैं। जमीन पर उतरने की उनकी इच्छा नहीं। लेकिन, बाद में जब गहलोत कूदे तो उन्हें भी उतरना ही पड़ा।  उधर यूनुस खान, डीडवाना से लड़ते हैं लेकिन आनन-फानन में भाजपा ने अजीत सिंह मेहता के नाम का...

पीएम मोदी से मिलना हुआ आसान, बस खर्च करने होंगे 5 रुपये

7   क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मिलना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर ऐसा मुमकिन है। हालांकि इस मुलाकात के लिए आपको मात्र 5 रुपये खर्च करने होंगे। इस डोनेशन के बाद आपको नमो टीशर्ट और कॉफी मग भी दिया जाएगा नमो ऐप पर देना होगा डोनेशन प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नरेंद्र मोदी (नमो) ऐप पर जाकर के लोगों को भाजपा को डोनेशन देना होगा। यह डोनेशन की राशि 5 रुपये से शुरू होगी और अधिकतम 1000 रुपये देने होंगे। इसके लिए ऐप में डोनेशन करने का फीचर अलग से जोड़ा गया है। जेनरेट होगा रेफरल कोड इस ऐप पर पार्टी फंड के डोनेशन देने के बाद एक रेफरल कोड जेनरेट होगा। इस कोड को व्हाट्सऐप, ई-मेल या फिर एसएमएस से 100 लोगों को भेजना होगा। अगर इन 100 लोगों ने रेफरल कोड का यूज करते हुए संबंधित ऐप की मदद से डोनेशन किया, तो आपको पीएम मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है। ऐसे मिलेगी टीशर्ट और कॉफी मग भाजपा की ओर से कहा गया कि अगर डोनेशन के बाद रेफरल कोड का 10 लोग भी प्रयोग करते है, तब आपको मुफ्त में नमो टी-शर्ट और कॉफी मग मिल सकेगी। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री से बहुत क...

जयपुर में आज पंचायत आजतक का महामंच, BJP-कांग्रेस में मुकाबला

राजस्थान में विधानभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा अपने चरम पर है. ऐसे में देश का सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल आजतक एक बार फिर लेकर आ रहा है 'पंचायत आजतक'. 29 नवंबर यानी गुरुवार को होने वाली इस पंचायत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी. यानी राजनेताओं, मंत्रियों और सांसदों की पंचायत में राजस्थान के वोटरों के मुद्दों और मौजूदा सियासी हालात पर महामंथन होगा. राजस्थान के सियासी हालात पर नजर डालें तो विधानसभा की कुल 200 सीटों पर साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 163 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. जबकि प्रचंड सत्ताविरोधी लहर में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमटकर रह गई. वहीं बीएसपी को 3, NPP को 4, NUZP को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे. जयपुर के होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित होने जा रहे 'पंचायत आजतक' में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट समेत तमाम बड़े नेता हिस्सा लेंगे. 'पंचायत आजतक' में कांग्रेस और बीजेपी के अन्य नेता भी शामिल होंगे जो राज्य की मौजूदा सियासत पर...

BJP के खिलाफ वैचारिक बहस छेड़ेगी कांग्रेस, कई दिग्गज होंगे शामिल

'क्या भारत को फिर से परिभाषित किया जा रहा है?' इस टैगलाइन को केंद्र में रखकर कांग्रेस देश भर में एक वैचारिक बहस छेड़ने की रणनीति को अमली जामा पहनाने जा रही है. इसकी शुरुआत 30 नवंबर को राजधानी दिल्ली से होगी, जिसमें पी. चिदंबरम, कपिल सिब्बल, रणदीप सुरजेवाला, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी सरीखे दिग्गज हिस्सा लेंगे. इसके बाद देश भर में इस मुद्दे को ले जाने की तैयारी है. कांग्रेस मध्यम वर्ग, युवा वर्ग और प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़ने के लिए इस बहस को देश भर में पहुंचाना चाह रही है. पार्टी को 5 बड़े मुद्दे दिखते हैं, जिससे वो मानती है कि बीजेपी या उसके करीबी संगठन और सरकार देश को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं. ये पांच मुद्दे हैं- हर मुद्दे को धर्म से जोड़ा जाना. सुप्रीम कोर्ट, सीवीसी, चुनाव आयोग, सीबीआई जैसे संस्थानों को कमजोर किया जाना. प्रोग्रेसिव सोच के बजाय रीग्रेसिव सोच के साथ चलने की नीति. भारत के विविधता में एकता के सिद्धांत को दरकिनार करना. अंतिम पांचवें मुद्दे में कांग्रेस मानती है कि दुनिया में औद्योगिक क्रांति, ग्लोबल वार्मिंग और नौजवानों की नौकरियों के मुद्दे पर...

वोटिंग के बाद बोले कमलनाथ- चुनाव और BJP दोनों शांति से निपट गए

मध्य प्रदेश और मिजोरम में मतदान काफी उत्साहजनक रहा है. दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग दर्ज की गई. मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में ईवीएम में शिकायतों के बीच 74 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जिसे लेकर कांग्रेस काफी गदगद नजर आ रही है. वोटिंग समाप्त होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ज्यादा मतदान को कांग्रेस के पक्ष में बताया. उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कहा था कि हम 140 से ज्यादा सीटें जीतेंगे, लेकिन आज की वोटिंग देखकर लग रहा है कि नतीजे और भी ज्यादा चौंकाने वाले रहेंगे.' 'शांति से निपटे चुनाव और बीजेपी' इसके साथ ही कमलनाथ ने चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तंज भी कसा. उन्होंने कहा, 'आज के चुनाव की खासियत ये है कि दो चीजें शांति से निपट गईं, एक तो चुनाव और दूसरा बीजेपी.' बुधवार को राज्य की सभी 230 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ. हालांकि, इस दौरान ईवीएम में खराबी की 800 से ज्यादा शिकायतें भी मिलीं. ईवीएम में सबसे ज्यादा शिकायत ग्वालियर, इंदौर, खरगौन और भिंड में सामने आई. भोपाल में ईवीएम खराब होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन भ...

राहुल क्या एक दत्तात्रेय ब्राह्मण? गोत्र की पहेली का ये है जवाब

ये सुनने में बेशक अटपटा लगे, लेकिन इस सवाल ने मध्य प्रदेश में मतदान से ठीक पहले राजनीतिक बहस को अपनी ओर मोड़ा. ये सब तब शुरू हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में सोमवार को चुनाव प्रचार के बीच प्रसिद्ध पुष्कर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. पूजा कराने वाले पुजारी के मुताबिक “ राहुल गांधी ने बताया कि उनका गोत्र दत्तात्रेय है. दत्तात्रेय कौल हैं और कौल कश्मीरी ब्राह्म्ण होते हैं.” इस घटनाक्रम के तत्काल बाद बीजेपी नेताओं और समर्थकों ने गोत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधना शुरू कर दिया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की एक क्लिप को भी अपलोड किया. इस क्लिप में एक मुस्लिम किरदार ‘ब्राह्मण पुजारी’  का फ़र्जी वेश धरे हुए होता है लेकि गोत्र पूछे जाने पर उसका झूठ पकड़ा जाता है. हज़ारों ने इसे शेयर किया और अपनी प्रतिक्रिया दी. कई बीजेपी समर्थकों ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा- राहुल दत्तात्रेय गोत्र से कैसे हो सकते हैं जबकि उनके दादा (फिरोज़ गांधी) हिन्दू नहीं थे. हिन्दू परंपरा में किसी शख्स को उसका गोत्र पिता से विरासत...

वसुंधरा, गहलोत की सियासी अदला-बदली में राजस्थान को क्या मिला?

अगर एंटी-इनकंबेंसी एक तथ्य है तो राजस्थान इसका जीता जागता उदाहरण है. साल 1993 से किसी भी पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार नहीं बनी. चुनावों से पहले के सर्वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि राजस्थान में इस बार भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है. सैद्धांतिक रूप से ऐसा माना जाता है कि नेतृत्व की अदला-बदली अर्थव्यवस्था और विकास में रुकावट पैदा करती है. लेकिन राजस्थान के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सिद्धांत फेल होता नजर आएगा. राज्य में लगातार बीजेपी-कांग्रेस के बीच सत्ता परिवर्तन के बावजूद राजस्थान विकास के विभिन्न मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार में साल 2013-18 के बीच राज्य की वार्षिक वृद्धि दर 5 फीसदी रही. वहीं देश की GDP में राजस्थान का योगदान पिछले 5 वर्षों में 5 फीसदी रहा जबकि राज्य की जनसंख्या देश की कुल आबादी का 5.7 फीसदी है. जब 7 फीसदी तक पहुंची GDP की वृद्धि दर हाल के वर्षों में राजस्थान की महत्वपूर्ण वृद्धि पूर्व की अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में हुई, जब 2008-13 के बीच GDP ...

गुजरात: नशे में धुत डॉक्टर ने कराया प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत

गुजरात दुनियाभर में महात्मा गांधी की जन्मस्थली के रूप में मशहूर है साथ ही राज्य में शराबबंदी लागू है. लेकिन इसी गुजरात के बोटाद जिले से एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां नशे में धुत डॉक्टर की लापरवाही ने एक नवजात बच्चे और महिला की जान ले ली. डॉक्टर ने नशे की हालत में प्रसूति महिला का ऑपरेशन कर दिया और यही उस महिला और उसके बच्चे की मौत की वजह बना. मृतक 22 वर्षीय कामिनी चांचिया को प्रसव पीड़ा के बाद बोटाद के सरकारी सोनावाला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर पी.जे. लखानी ने उनका प्रसव कराया. जच्चा और बच्चा दोनों की ही ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. परिवार वालों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है, हालांकि जब पुलिस यहां पहुंची तो पाया कि डॉक्टर नशे में धुत होकर ड्यूटी पर आया था. पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसके खून के नमूनों को भी जांच के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि कामिनी चांचिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भावनगर सदर अस्पताल भेजा गया है. नियम के मुताबिक ऑटोप्सी रिपोर्ट सिविल सर्जन के नेतृत्व वा...

अब EVM पर घमासान, मध्य प्रदेश की कई सीटों पर री-पोलिंग की मांग

मध्य प्रदेश में मतदान के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने निर्वाचन आयोग से बुधवार को मांग की है कि राज्य में जिन-जिन मतदान केंद्रों में EVM में खराबी से तीन घंटे तक मतदान नहीं हुआ वहां पुनर्मतदान कराया जाए. उधर, आयोग का कहना है कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों के किसी भी मतदान केंद्र में ईवीएम की खराबी या अन्य कारण से दो घंटे से अधिक मतदान नहीं रूका. आयोग के मुताबिक जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक प्रदेश के किसी भी मतदान केंद्र पर कतार में खडे थे, उन सबको मतदान कराया गया है. विधानसभा चुनाव मतदान खत्म होने के बाद कमलनाथ ने बताया कि उनकी ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत और मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव से ईवीएम खराबी के कारण तीन घंटे मतदान नहीं होने वाली सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की गई है. ईवीएम खराबी की बड़ी शिकायतें कांग्रेस नेता ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है. कहीं, एक घंटे, कहीं दो घंटे और कहीं तीन घंटे से ज्यादा चुनाव नहीं हो पाया. कमलनाथ ने कहा कि कहीं पर एक तो कहीं पर उससे ज्या...

PAK के मौलाना कर रहे राजस्थान में बीजेपी का चुनाव प्रचार?

राजस्थान के चुनावी समर में इन दिनों पश्चिमी राजस्थान खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तान के कथित मौलाना का ऑडियो घूम रहा है. इस ऑडियो के जरिए यह मौलाना मुस्लिम मतदाताओं को 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं. बाडमेर और जैसलमेर जिलों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 3 लाख के करीब है और इनमें से अधिकतर सिंधी मुस्लिम हैं, जो पाकिस्तान के मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुयायी हैं. साल 2015 तक पाकिस्तान के शीर्ष धर्मगुरु पीर पगारो सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करते आए हैं, लेकिन 2015 में एक अन्य धर्मगुरु ताज हुसैन शाह जिलानी ने इस इलाके का दौरा किया और यहां के मुस्लिम अनुयायियों को बांटने का काम किया. पाकिस्तानी धर्मगुरु पीर पगारो भारत में अपने प्रतिनिधि गाजी फकीर के जरिए अपना संदेश प्रसारित करते हैं. गाजी फकीर के बेटे सालेह मुहम्मद कांग्रेस के टिकट पर पोखरण से उम्मीदवार हैं. जिलानी ने भी अपने दौरे के दौरान अपने संदेश को प्रसारित करने के लिए भारत के इस हिस्से में कुछ प्रतिनिधि बनाएं. बाडमेर में घूम रहे इस ऑडि...

राजस्थानः कांग्रेस का घोषणापत्र, बुजुर्ग किसानों को घर बैठे पेंशन

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. जयपुर के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जारी किए गए घोषणा पत्र में कई लुभावने वादे किए गए हैं जिसमें लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने और बुजुर्ग किसानों को घर बैठे पेंशन दिया जाने का वादा किया है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में राजस्थान से वादा किया है कि उसकी सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ करेगी. साथ ही कृषि उपकरणों को जीएसटी से बाहर किया जाएगा. इसके अलावा बुजुर्ग किसानों को घर बैठे पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी. घोषणा पत्र में गोचर भूमि बोर्ड बनाने का प्रावधान किया जाएगा. घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि हर व्यक्ति को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए राइट टू हेल्थ कानून लाया जाएगा. अशोक गहलोत के साथ घोषणापत्र जारी करते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस की ओर से कई बड़े ऐलान करते हुए कहा कि किसानों और युवाओं के लिए अलग से आयोग बनेगा. किसानों के लिए खेती से जुड़े उपकरणों को जीएसटी से बाहर रखा जाएगा. साथ ही सरकारी भूमि जो कि गांव में गोचर भूमि कहलाती है, इसके लिए राजस्थान में एक बड़ा वि...

पैसा फेंको, तमाशा देखोः अपराधियों के लिए जन्नत हैं यूपी के जेल!

पता नहीं कितनी बार आप सबने सुना होगा कि कोई जेल से गैंग चला रहा है. कोई जेल से वसूली कर रहा है. कोई जेल से सुपारी ले रहा है. तो कोई जेल से ही लोगों को धमका रहा है. ये सब सुन कर हमेशा यही ख्याल आता है कि भला जेल के अंदर से ये सब कैसे मुमकिन है? मगर आज हम जो कुछ आप को बताने और दिखाने जा रहे हैं, उसके बाद आप अच्छी तरह समझ जाएंगे कि जेल का ये खेल चलता कैसे है? यकीन मानिए जेल की इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको जेल से डर नहीं लगेगा बल्कि जेल से प्यार हो जाएगा. वो कैदी जेल की बैरक से बाहर किसी को फोन कर रहा है. वो फोन पर बोलता है- 'अबे हम बोल रहे हैं. अंशु दीक्षित बोल रहे हैं. हां एक काम करो. क्या मंगवाएं? क्या मंगा लें मुर्गे में? बिरयानी. एक काम करो. कम से कम दस डिब्बे बिरयानी. एक सिगनेचर की बोतल, दो रोस्टेड, एक बड़ी वाली बिस्लेरी और ये दारू कैसी ला के दे दिया है? ये थोड़ी हल्की है. इतनी दारू में कैसे काम चल पाएगा. और तिवारी से कह देना शाम को एक बोतल और लेता आएगा.' वो साथी कैदियों से पूछते हुए कहचा है 'और कुछ भी चाहिए तो बोल दीजिए. दिन की दावत तो चल ही रही है. रात की ...

मध्य प्रदेश में मतदान जारी, जानिए क्या कहते हैं दिग्गज नेताओं के बेटे

मध्य प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. बीजेपी जहां लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है तो कांग्रेस 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी करना चाहती है. इन चुनावी कसरतों के बीच राज्य के कई दिग्गज नेताओं के बेटे खुद चुनावी मैदान में हैं, वहीं कुछ अपने पिता को जीत दिलाने में मदद कर रहे हैं. आइए, जानते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय क्या कहते हैं चुनाव को लेकर.   हमें प्रचंड जीत मिलेगी-कार्तिकेय मध्य प्रदेश के बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राज्य में फिर से बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद जताते हुए कहा, 'मैंने प्रचार अकेले नहीं किया है. सभी माताओं-बहनों ने प्रचार किया. हमें प्रचंड जीत की उम्मीद है.' शिवराज की पत्नी साधना ने मतदान की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कमल का फूल दबाएं और अपने भैया को फिर से जिताएं. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्...

हनुमान को दलित बताने पर ब्राह्मण सभा ने योगी को भेजा नोटिस

चुनावी ‘जंग’ में जीत के लिए सभी दल हर पैंतरा अपना रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में प्रचार के दौरान बजरंगबली को दलित बता दिया. उनके इस बयान पर राजस्थान ब्राह्मण सभा ने त्यौरियां चढ़ा ली हैं. ब्राह्मण सभा ने हनुमान जी को जाति में बांटने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ को कानूनी नोटिस भेजा है. बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, कांग्रेस ने घेरा इधर बीजेपी ने योगी के हनुमान की जाति पर दिए बयान से किनारा कर लिया. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर गोल-मोल जवाब देते हुए कहा कि ये तो उन्होंने कांग्रेस को जवाब देने के लिए कहा होगा. वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये लोग वोट के लिए जाति को भी नही छोड़ते हैं. बजरंगबली को कहा था दलित, वनवासी गौरतलब है कि अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया. योगी ने कहा कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं. योगी ने अलवर जिले में कांग्रेस पर लगा...

..जब चाय वाले ने बंद कर दी वसुंधरा राजे की बोलती!

. गिरते तापमान के बीच राजस्थान के रण में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है. चाय की चुस्कियों पर चर्चा का बाजार भी चरम पर है. लेकिन बीजेपी की फिर से सरकार बनाने के लिए जनता के बीच जा रहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सामना जब एक चायवाले से हुआ तो वह बुलंद आवाज में अपनी व्यथा सुनाने लगा. सोशल मीडिया पर चायवाले का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. खासकर, कांग्रेस पार्टी से जुड़े ट्विटर हैंडल्स से ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति चाय लेकर खड़ा है. उसके चारों तरफ लोगों की भीड़ है और सामने कुर्सी पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठी हुई हैं, जैसा कि दावा किया गया है. राजे के साथ उनके सुरक्षाकर्मी और कुछ दूसरे नेता भी वीडियो में खड़े नजर आ रहे हैं. चायवाले ने क्या कहा इस वीडियो में चायवाला दावा कर रहा है कि उसका गुजारा इसी काम से होता है, लेकिन बीजेपी वालों ने उसे बहुत परेशान कर दिया है. ये चायवाला बहुत ही गुस्से और तेवर वाले अंदाज में सीएम राजे से शिकायत कर रहा है कि बीजेपी के लोग उसकी चाय पी जाते हैं, लेकिन पैसे नहीं दे रहे हैं. ये शख्स 1500 रुपये ...

MP: मतदान से पहले बीजेपी नेता की गाड़ी से लाखों का कैश जब्त

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवराज सिंह परिहार की गाड़ी से मंगलवार को 2.60 लाख रुपये बरामद किए गए. इस बीच, कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए चक्का जाम किया कि पुलिस ने उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में मौके से भाग जाने दिया. परिहार, राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं. उन्हें प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. एसडीओपी मानसिंह परमार ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हतुनिया फाटा पर परिहार की कार की तलाशी के दौरान उसमें 2.60 लाख रुपये मिले. गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री भी मिली. परमार के मुताबिक पुलिस दल मौके पर जांच कर ही रहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिहार की गाड़ी को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम शुरू कर दिया. इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं. एसडीओपी ने दावा किया कि भीड़ के हंगामे का फायदा उठाते हुए परिहार और उनका ड्राइवर मौके से गायब हो गए. उन्होंने बताया कि चुनावी आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड व...

राजस्थान चुनावः कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने अल्पसंख्यक उम्मीदवार

मरुधरा राजस्थान का चुनावी संग्राम अपने अंजाम तक पहुंच गया है. कांग्रेस ने जहां 15 मुस्लिम उम्मीदवार उतारकर संतुलन बनाने की कोशिश की है, वहीं बीजेपी ने अपना कोटा घटाते हुए महज एक मुस्लिम को टिकट दिया है. लेकिन मुस्लिम बाहुल्य कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर बड़ी संख्या में निर्दलीय या दूसरी पार्टियों के टिकट पर भी मुस्लिम उम्मीदवार उतर गए हैं, जिससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है. 200 विधानसभा सीट वाली राजस्थान विधानसभा की 16 सीटें ऐसी हैं, जो अल्पसंख्यक बाहुल्य हैं और इन क्षेत्रों से परंपरागत तौर पर कांग्रेस को समर्थन मिलता रहा है. कांग्रेस ने इस बार भी इनमें से ज्यादातर सीटों पर अपने मुस्लिम चेहरों को मैदान में उतारा है. लेकिन दूसरी तरफ इन सीटों से बड़ी संख्या में ऐसे मुस्लिम उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं, जो या तो निर्दलीय हैं या कांग्रेस-बीजेपी के अलावा किसी दूसरे दल से जुड़े हैं. ऐसे में सत्ता वापसी के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस के लिए ये उम्मीदवार मुश्किल का सबब बन गए हैं. 16 सीटों पर 125 अल्पसंख्यक उम्मीदवार मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर 16 सीटों पर दंभ भरने वाले कुल 382 उम्मी...

पटेल की प्रतिमा 'पी' रही खेत का पानी, सूखे से परेशान हैं किसान

गुजरात में नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का सपना देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल ने देखा था. जिसको अमल में लाते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 5 अप्रैल, 1961 को इस बांध की नींव रखी. लेकिन इस बांध पर बनी सरादर की प्रतिमा ही किसानों की परेशानी का सबब बन गई है. दरअसल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास बोटिंग के लिए इंदिरा सागर बांध से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी सरदार सरोवर बांध की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. जिससे अकालग्रस्त कच्छ के किसानों की मुश्किल बढ़ गई है. हालात इतने बिगड़ गए हैं कि नर्मदा से पानी की चोरी हो रही है और पानी के लिए कई जगहों पर आंदोलन हो रहे हैं. सरदार की प्रतिमा तो बनी, पर नहर का निर्माण अब भी अधूरा दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध सरदार सरोवर पर 3000 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिवस के पर बड़े धूम धाम से किया. लेकिन इस बांध से सिंचाई के लिए निकलने वाली नहरों का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया. राज्य सरकार पहले ही कच्छ क्षेत्र को अकालग्रस्त घोषित कर चुकी है...

मध्य प्रदेश में किसका खिलेगा कमल, जनता आज करेगी फैसला

मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है. चुनाव आयोग के मुताबिक 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं बालाघाट जिले की तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. राज्य के कुल 5 करोड़ मतदाता करीब 3 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने जा रहे हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने बताया कि इस चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरूष, 250 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. राज्य में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं, जहां केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किये गये हैं. सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये EVM के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. राव ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं, जिनमें केन्द्रीय...

फैक्ट चेक: अयोध्या में गलत तस्वीरों से दिखाई जा रही भगवा लहर

  अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर चहल-पहल को अपने हक में भुनाने के लिए राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी राम मंदिर की गूंज तेज होती जा रही है. ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर किए जा रहे हैं जिनमें भगवाधारी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. ऐसी ही एक तस्वीर के साथ दावा किया गया है, 'अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर हज़ारों लोग इकट्ठे हुए.' ऐसे ही संदेश अलग- अलग फेसबुक पेजों पर भी साझा किए जा रहे हैं. इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर और वीडियो के साथ जो दावा किया गया है वो गुमराह करने वाला है. दरअसल, ये तस्वीर अयोध्या की है ही नहीं. ये तस्वीर अगस्त 2017 की मुंबई की है जब वहां मराठा समुदाय के शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया था.  हमने जब तस्वीर का रिवर्स सर्च किया तो ऐसे कई लिंक मिले जिनमें मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा के विरोध प्रदर्शन संबधित खबरें थीं. इस तस्वीर को जिन वेबसाइट्स ने इस्तेमाल किया उनमें mid-day.com और amarujala.com शा...

अरबों बार डाउनलोड किए गए एंड्रॉयड ऐप आपके साथ फ्रॉड कर रहे हैं!

गूगल प्ले स्टोर की कमजोरियां वक्त बे वक्त सामने आती रहती हैं. अभी हाल ही में प्ले स्टोर पर 13 खतरनाक ऐप्स पाए गए और इसे गूगल ने नहीं, बल्कि एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने ढूंढा. हालांकि गूगल ने इन ऐप्स को हटा लिया. अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 8 पॉपुलर ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर पाए गए जो फ्रॉड स्कीम के तहत थे. बजफीड न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये 8 ऐप्स हैं और इनके 2 अरब डाउनलोड्स हैं. ये यूजर परमिशन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐप ऐनालिटिक कंपनी Kochava रिसर्च के मुताबिक ये ऐप्स एक फ्रॉड स्कीम के तहत हैं जो लाखो करोड़ों की चपत लगाने के काबिल थे. चौंकाने वाली बात ये है कि 8 में से 7 ऐप्स चीता मोबाइल के हैं. ये कंपनी चीन की है और यह न्यू यॉर्क स्टॉक एक्स्चेंज में लिस्ट की गई है. इसके अलावा दूसरा ऐप Kika Tech का है और ये भी चीनी कंपनी है जिसका हेडक्वॉर्डर अमेरिका के सिलिकॉन वैली में है. इस कंपनी में 2016 में चीता मोबाइल ने काफी निवेश किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इन कंपनियों के दुनिया भर में 700 मिलियन मोबाइल ऐप्स के ऐक्टिव यूजर्स हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों चीनी कंपनियों के ऐप्स यूज...

अरब सागर से पानी-सरकारी नौकरी, पढ़ें राजस्थान में BJP के बड़े वादे

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा. इससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को कई बड़े वादे किए और पिछले पांच साल में किए गए अपने कामों को गिनाया. बीजेपी ने युवाओं, किसान, बेरोजगारी से जुड़े कई बड़े वादे अपने मेनिफेस्टों में किए हैं. पढ़ें बड़े वादे... 1. 250 करोड़ का किसानों के लिए ग्रामीण स्टार्टअप फंड 2. किसानों के लिए ऋण राहत आयोग 3. 6100 करोड़ से जवाई बांध में पानी 4. सभी जिलों में योग केंद्र की स्थापना 5. शिक्षित बेरोजगारों को 5000 बेरोजगारी भत्ता 6. हर साल 30000 सरकारी नौकरियां 7. 50 लाख रोजगार के मौके 8. अरब सागर से पानी लाएंगे 9. सभी जिलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से जोड़ेंगे 10. भगवान परशुराम बोर्ड बनाया जाएगा 11. घुमंतू जाति बोर्ड का गठन होगा 12. सभी जिला मुख्यालयों को 108 एम्बुलेंस से जोड़ा जाएगा. वसुंधरा ने गिनवाईं उपलब्धियां घोषणापत्र जारी करने से पहले वसुंधरा राजे ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा लोगों को बताया. उन्होंने कहा कि हमने पिछले घोषणापत्र में...

मध्य प्रदेश में कल वोटिंग, पहली बार 5 किन्नर भी हैं मैदान में

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी रण में एक फीसदी से भी कम वोट हिस्से वाले किन्नर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर किन्नर उम्मीदवार हैं. इनके चुनाव प्रचार में के लिए आसपास के जिलों के ही नहीं दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किन्नर घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं. मध्य प्रदेश के सियासी इतिहास में 1998 में पहली बार कोई किन्नर चुनाव जीतकर विधायक बनी थी. शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से शबनम मौसी निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई थीं. जयसिंह नगर सीट बीस साल के बाद एक बार फिर उसी इतिहास को दोहराने के लिए शहडोल की ही जयसिंह नगर विधानसभा सीट से इस बार शालू मौसी निर्दलीय चुनाव मैदान में है. शालू मौसी युवाओं को रोजगार दिलाने के मुद्दे को लेकर वोट मांग रहे हैं. मुरैना की अंबाह सीट पर नेहा ग्वालियर चंबल इलाके के तहते आने वाले मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा सीट पर नेहा किन्नर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं. सपाक्स ने इस सीट पर नेहा किन्नर को अपना समर्थन दिया है. ये उम्मीदवार जनता की सेवा के नाम पर घर-घर जा...

MP चुनाव: पूरी हुई तैयारी, मतदान केंद्रों पर भेजे गए EVM और VVPAT

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कल यानी 28 नवंबर को मतदान होने हैं जिसमें कुछ ही घंटे बाकी हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं. मतदान केंद्रों के लिए मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को भेज दिया गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कुल 65 हजार 367 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों पर 3 लाख 782 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी करेंगे संचालन खास बात ये है कि इन मतदान केंद्रों में से 3 हजार 46 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगा. इसके अलावा 160 पोलिंग बूथ दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे. मतदान पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर 12 हजार 363 माईक्रो आब्जर्वर को भी तैनात किया गया है. सुरक्षा की पुख्ता तैयारी मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन कानून एवं शांति व्यवस्था के...

काशी की धर्म संसद को नाकाम करना भी था अयोध्या धर्म सभा का एजेंडा?

प्रयागराज 6 वर्षों के अंतराल के बाद महाकुंभ के लिए तैयार हो रहा है. इससे पहले अयोध्या से लेकर काशी तक धार्मिक गतिविधियां चरम पर हैं. फरवरी में महाकुंभ का समापन होने के साथ ही देश में राजनीति के सबसे बड़े कुंभ लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज उठेगा. आगामी चुनावों के कुछ अहम मुद्दों की रूपरेखा इन धर्म संसदों में परखी जा रही है. यहां बात बनी तो आगामी चुनावों के कुछ अहम एजेंडे इन धर्मसंसदों में तय कर दिए जाएंगे. इस क्रम में काशी में रविवार को परम धर्म संसद की शुरुआत हुई. इस धर्म संसद में राम मंदिर की गूंज उठी. धर्माधीश ज्योतिष एवं शारदा द्वारिका पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज ने धर्म संसद की शुरुआत करते हुए कहा, "हम ये चाहते हैं कि आराध्य राम का मंदिर सबके साथ मिलकर बनाया जाए. हम किसी के साथ राग द्वेष से नहीं बल्कि श्रद्धा के द्वारा मंदिर बनाना चाहते हैं." इस धर्म सभा से इतर नजदीक ही अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने भी एक धर्म संसद का आयोजन रविवार को किया. इस आयोजन से पहले वीएचपी ने दावा किया था कि धर्म सभा में लाखों की संख्या मे...