Skip to main content

मध्य प्रदेश में मतदान जारी, जानिए क्या कहते हैं दिग्गज नेताओं के बेटे










मध्य प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. बीजेपी जहां लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है तो कांग्रेस 15 साल के लंबे इंतजार के बाद सत्ता में वापसी करना चाहती है. इन चुनावी कसरतों के बीच राज्य के कई दिग्गज नेताओं के बेटे खुद चुनावी मैदान में हैं, वहीं कुछ अपने पिता को जीत दिलाने में मदद कर रहे हैं.

आइए, जानते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय क्या कहते हैं चुनाव को लेकर.

 

हमें प्रचंड जीत मिलेगी-कार्तिकेय

मध्य प्रदेश के बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने राज्य में फिर से बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद जताते हुए कहा, 'मैंने प्रचार अकेले नहीं किया है. सभी माताओं-बहनों ने प्रचार किया. हमें प्रचंड जीत की उम्मीद है.' शिवराज की पत्नी साधना ने मतदान की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कमल का फूल दबाएं और अपने भैया को फिर से जिताएं.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने इस बार चुनाव में जमकर प्रचार नहीं किया, लेकिन उनके बेटे जयवर्धन सिंह एक बार फिर राघोगढ़ से चुनावी समर में उतरे हुए हैं. उन्होंने कहा, 'पिता दिग्विजय सिंह ने पिछली बार मेरे लिए प्रचार किया था. कहा था कि ये पहली और आखिरी बार तुम्हारे लिए प्रचार कर रहा हूं. इस बार परिवर्तन की लहर है. मेरे अब 5 साल के काम का टेस्ट है.' उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस के खाते में 150 सीटें आएंगी.

काम कर रहा कमलनाथ फैक्टरः नकुलनाथ

कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने कहा कि आज राज्य की जनता बदलाव चाहती है. चुनाव में कमलनाथ फैक्टर काम कर रहा है. वहीं कमलनाथ की बहू ने भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके ससुर राज्य की जिम्मेदारी को काफी अच्छे तरीके से संभालेंगे.

राज्य में बीजेपी के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ. कैंपेन अच्छा हुआ. लोगों का अच्छा रिस्पांस मिला. उन्होंने आगे कहा कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं. तीन नंबर विधानसभा इंदौर का ऐतिहासिक स्थल है. यहां से टिकट मिलना सौभाग्य की बात है. जीत में पिता के नाम का फायदा मिलने के बारे में आकाश ने कहा कि उन्हें पिता के नाम का फायदा मिल रहा है. जनता ने उन पर बहुत विश्वास किया है.

आकाश की पत्नी सोनम ने कहा कि जनसंपर्क का दौर अच्छा रहा. सभी जगह से लोग हमसे जुड़े हुए हैं. टिकट विवाद और वितरण पर हुई देरी पर सोनम ने कहा कि दिवाली के बाद टिकट का ऐलान इसलिए किया गया क्योंकि जिन्हें टिकट नहीं मिलता, उनकी दिवाली खराब हो जा

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...