Skip to main content

मध्य प्रदेश में किसका खिलेगा कमल, जनता आज करेगी फैसला









मध्य प्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए आज वोटिंग होनी है. चुनाव आयोग के मुताबिक 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे, वहीं बालाघाट जिले की तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मतदान होगा. राज्य के कुल 5 करोड़ मतदाता करीब 3 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने जा रहे हैं.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने बताया कि इस चुनाव के लिए 1,094 निर्दलीय उम्मीदवारों समेत कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 2,644 पुरूष, 250 महिलाएं और पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में 65,367 मतदान केंद्र बनाये गए हैं.

राज्य में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं, जहां केन्द्रीय पुलिस बल और वेवकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किये गये हैं. सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिये EVM के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. राव ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं, जिनमें केन्द्रीय और राज्य  के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं.

किसका खिलेगा कमल?

मध्य प्रदेश में इस बार भी मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. हालांकि, प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (AAP) का दावा है कि वह दिल्ली वाली अपनी सफलता को राज्य में दोहराएगी, जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में उसने कांग्रेस और बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया था.

बीजेपी ने सभी 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिये छोड़ी है. राज्य में आम आदमी पार्टी 208 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, बीएसपी 227, शिवसेना 81 और सपा 52 सीटों पर चुनावी मैदान में है.

चुनाव मैदान में खड़ी कई चिल्लर पार्टियां प्रदेश के मुख्य दलों बीजेपी और कांग्रेस के लिए सिर दर्द बन गई हैं, क्योंकि ये इनकी जीत को हार में बदलने में अहम भूमिका अदा कर सकती हैं.

इस अहम चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस कमलनाथ की अगुवाई में पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ बीजेपी को उखाड़ने की कोशिश कर रही है जबकि शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी ने लगातार चौथी बार प्रदेश की सत्ता में आने के लिये अबकी बार 200 पार सीटों का लक्ष्य तय किया है. राज्य में किसका कम खिलेगा इसके लिए कुछ दिन का इंतजार करना होगा क्योंकि वोटिंग के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.

सुरक्षा की पुख्ता तैयारी

मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन कानून एवं शांति व्यवस्था के लिये केंद्रीय सुरक्षा बलों की 650 कंपनियां तैनात की गई हैं. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के बाहर से आये 33 हजार होमगार्ड भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात किये गए हैं. चुनाव आयोग से जारी बयान के मुताबिक बालाघाट जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 76 कंपनियां, भिंड में 24, छिंदवाड़ा और मुरैना में 19-19, सागर और भोपाल में 18-18 कंपनियां तैनात की गई हैं.

दिव्यांग कर्मचारी भी करेंगे संचालन

खास बात ये है कि इन मतदान केंद्रों में से 3 हजार 46 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथों में होगा. इसके अलावा 160 पोलिंग बूथ दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित होंगे. मतदान पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों पर 12 हजार 363 माइक्रो आब्जर्वर को भी तैनात किया गया है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...