Skip to main content

MP विधानसभा चुनाव: वोटिंग के बाद कुछ ऐसे बीता नेताओं का दिन





चुनाव में वोटिंग पूरी हो जाने के अगले दिन को नेताओं ने अपनी थकान दूर करने और बचे हुए काम पूरे करने के लिए आज का दिन चुना. कहीं पक्षियों को दाना देकर तो कहीं रेस्टोरेंट में जाकर डोसा-सांभर खाकर नेताओं ने चुनावी थकान को दूर किया. यही नहीं, चुनाव की व्यस्तता के बीच बचे हुए कामों को भी पूरा करने के लिए नेताओं को यही दिन मुफीद लगा.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 28 नवंबर को वोटिंग पूरी हो चुकी है. बीते एक महीने से चुनावी तैयारियों में लगे नेता अब अपनी थकान उतारने में लगे हैं. वोटिंग के अगले दिन नेताओं ने न केवल अपनी थकान उतारी बल्कि बचे हुए ज़रूरी काम पूरे किए.

पक्षियों को दाने खिलाये, कार्यकर्ताओं के लिए बनवाई जलेबी

भोपाल की सबसे वीआईपी सीट गोविंदपुरा से बीजेपी प्रत्याशी और बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर ने सुबह-सुबह ही घर में मौजूद पक्षियों को दाना खिलाकर दिन की शुरुआत की. यही नहीं, उन्होंने घर में ही हलवाई को बुलवाकर पकोड़े और जलेबियां बनवाई और उसे अपने हाथों से कार्यकर्ताओं को परोसा. गौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जो मेहनत की है उनके लिए ही ये व्यवस्था की गई है.

दिग्विजय ने खाया 'डोसा-सांभर'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी वोटिंग के अगले दिन भोपाल के एक रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाते और चुनावी थकान उतारते दिखे. दिग्विजय दोपहर को अचानक भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे और कार्यकर्ताओं संग खाना खाया. दिग्विजय यहां करीब 2 घंटे तक रुके. उन्होंने बताया कि वो इस रेस्टोरेंट में बीते 30 साल से आ रहे हैं और उन्हें यहां का इडली, डोसा और सांभर बहुत पसंद है.

बीमार पिता के लिए निकाला समय

चुनावी व्यस्तता खत्म होने के बाद भोपाल की नरेला सीट से प्रत्याशी विश्वास सारंग ने वोटिंग के अगले दिन समय मिलते ही बीमार पिता के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया और उन्हें अस्पताल ले गए. बोले चुनाव के दौरान भी पिता भर्ती हुए थे लेकिन प्रचार से वक्त निकाल पाए इसलिए अब डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं.

मध्यप्रदेश में बीते एक महीने से चुनावी लड़ाई चरम पर थी और अब सबको नतीजों का इंतजार है. ऐसे में प्रत्याशियों को आराम का एक दिन मिलना तो बनता ही है.



भारी कशमकश के बीच विधायक दल की बैठक शुरू हुई जिसमें मुख्यमंत्री का चुनाव होना था. वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक एनके सिंह बताते हैं कि अर्जुन सिंह ने पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनने की वकालत करते हुए सुभाष यादव का नाम आगे बढ़ा दिया. बैठक में सुभाष के नाम पर सहमति न बनते देख अर्जुन सिंह ने अपनी

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...