Skip to main content

MP: मतदान से पहले बीजेपी नेता की गाड़ी से लाखों का कैश जब्त









मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवराज सिंह परिहार की गाड़ी से मंगलवार को 2.60 लाख रुपये बरामद किए गए. इस बीच, कांग्रेस ने यह आरोप लगाते हुए चक्का जाम किया कि पुलिस ने उन्हें सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में मौके से भाग जाने दिया.

परिहार, राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं. उन्हें प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. एसडीओपी मानसिंह परमार ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में हतुनिया फाटा पर परिहार की कार की तलाशी के दौरान उसमें 2.60 लाख रुपये मिले. गाड़ी में चुनाव प्रचार सामग्री भी मिली.

परमार के मुताबिक पुलिस दल मौके पर जांच कर ही रहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिहार की गाड़ी को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम शुरू कर दिया. इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं. एसडीओपी ने दावा किया कि भीड़ के हंगामे का फायदा उठाते हुए परिहार और उनका ड्राइवर मौके से गायब हो गए.

उन्होंने बताया कि चुनावी आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 (किसी सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा) और अन्य संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

एसडीओपी ने बताया कि चक्का जाम के जरिए यातायात बाधित करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 141 (विधिविरुद्ध जमाव) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के मतदान से पहले परिहार मतदाताओं को बांटने के लिए नकदी ले जा रहे थे, ताकि उन्हें भाजपा के पक्ष में अनैतिक रूप से लुभाया जा सके.

शुक्ला ने कहा, 'जिस तरह से परिहार और उनके चालक को मौके से फरार होने दिया गया, उससे साफ है कि पुलिस चुनावों के दौरान भी सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर काम कर रही है.' उन्होंने मांग की है कि निर्वाचन आयोग को दोषी अधिकारियों के खिलाफ फौरन उचित कदम उठाने चाहिये, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न हो सकें.

To 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...