Skip to main content

राजस्थान चुनाव: मंच सजा वसुंधरा राजे का, नारे लगे विजयाराजे सिंधिया के





मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सिंधिया जैसे ही मंच पर पहुंचीं उनकी खिदमत में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नारे लगाने लगे. इस दौरान लाउडस्पीकर से उनकी मां विजयाराजे सिंधिया के जयकारे गूंजने लगे. ये आवाज वसुंधरा के कान तक भी

राजस्थान में वोटरों को अपने पक्ष में करने के तमाम दांव पेच सियासतदान चल रहे हैं. नेता भी जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इन सबके बीच कुछ ऐसा भी हो रहा है जिससे नेताओं की किरकिरी भी हो रही है. ऐसा ही कुछ राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुआ.

मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे सिंधिया जैसे ही मंच पर पहुंचीं उनकी खिदमत में पार्टी नेता और कार्यकर्ता नारे लगाने लगे. इस दौरान लाउडस्पीकर से उनकी मां विजयाराजे सिंधिया के जयकारे गूंजने लगे. ये आवाज वसुंधरा के कान तक भी पहुंची.

और पढ़ें

वसुंधरा बगैर इंतजार किए नारेबाजी कर रहे नेता तक पहुंच गईं और टोक दिया. वसुंधरा ने जब उन्हें रोका तो बड़ी चालाकी से नेताजी ने माफी मांगी और दोबारा सही-सही नारेबाजी की.

इससे पहले चुनाव प्रचार करने वसुंधरा जब अपने गृह शहर धौलपुर पहुंचीं तो वहां मुकुट पहनाया गया. राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने लोगों के बीच भव्य स्वागत देख सीएम गदगद हो गईं.

थोड़ी ही देर में जब उन्होंने मंच से बोलना शुरू किया तो चिर परिचित अंदाज में निशाने पर कांग्रेस आ गई. राम और राष्ट्रभक्ति के आसपार घूम रही सियासत के बीच वसुंधरा ने भारत माता की जय के नारे को लेकर सोनिया और राहुल गांधी पर वार किया.

वसुंधरा की मां हैं विजयाराजे सिंधिया  

राजमाता विजयाराजे सिंधिया (ग्वालियर राजघराना) बीजेपी के संस्थापकों में से एक थीं. मप्र की राजनीति में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. 1967 में एमपी में सरकार गठ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. उनका सार्वजनिक जीवन प्रभावशाली और आकर्षक था. विजयाराजे सिंधिया के पुत्र माधवराव सिंधिया, पुत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया हैं. विजयाराजे सिंधिया के बेटे माधवराव सिंधिया का निधन हो चुका है. वे कांग्रेस के दिग्गज नेता थे.

वसुंधरा ने किया जीत का दावा

इससे पहले इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल से बातचीत में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस ओवरकॉन्फिडेंस में है, लेकिन जमीनी सच्चाई बहुत अलग है. हम एक बार फिर राजस्थान में जीतकर सरकार बनाएंगे.

वसुंधरा राजे ने कहा कि हमने महिलाओं और अन्य वर्गों के लिए बहुत काम किया है. चुनाव में आखिरकार हमारा काम बोलेगा. मुझे आशा और विश्वास है कि जीतकर हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...