Skip to main content

मध्य प्रदेश में कल वोटिंग, पहली बार 5 किन्नर भी हैं मैदान में




मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी रण में एक फीसदी से भी कम वोट हिस्से वाले किन्नर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर किन्नर उम्मीदवार हैं. इनके चुनाव प्रचार में के लिए आसपास के जिलों के ही नहीं दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किन्नर घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सियासी इतिहास में 1998 में पहली बार कोई किन्नर चुनाव जीतकर विधायक बनी थी. शहडोल जिले की सोहागपुर सीट से शबनम मौसी निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई थीं.

जयसिंह नगर सीट

बीस साल के बाद एक बार फिर उसी इतिहास को दोहराने के लिए शहडोल की ही जयसिंह नगर विधानसभा सीट से इस बार शालू मौसी निर्दलीय चुनाव मैदान में है. शालू मौसी युवाओं को रोजगार दिलाने के मुद्दे को लेकर वोट मांग रहे हैं.

मुरैना की अंबाह सीट पर नेहा

ग्वालियर चंबल इलाके के तहते आने वाले मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा सीट पर नेहा किन्नर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं. सपाक्स ने इस सीट पर नेहा किन्नर को अपना समर्थन दिया है. ये उम्मीदवार जनता की सेवा के नाम पर घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं.

होशंगाबाद से पंछी देशमुख

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद विधानसभा सीट से हिंदू महासभा से पंछी देशमुख मैदान में उतरी हैं. वो किन्नरों के लिए आरक्षण और नौकरी जैसे मुद्दे को लेकर वोट मांग रहे हैं.

दमोह से रिहाना

बुंदेलखंड की दमोह विधानसभा सीट से रिहाना सब्बो बुआ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं. वो क्षेत्र के विकास और रोजगार के नाम पर वोट मांग रही हैं. जीतने पर सबको पक्की नौकरी का वादा किया है.

इंदौर-2 से बाला

मध्य प्रदेश के इंदौर-2 नंबर सीट से से बाला वैशवारा निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं. ये महिलाओं और किन्नरों को रोजगार दिलाने के वादे को लेकर वोट मांग रही हैं.

किन्नरों के लिए राजनीति का द्वार शबनम मौसी ने 1998 में ही खोला था. वह पहली भारतीय किन्नर हैं जो चुनाव लड़ीं और विधायक चुनी गईं. 20 साल बाद आज भी राजनीति के क्षेत्र में किन्नर नाममात्र ही हैं. 2014 के लोकसभा चुनावों में पहली बार चार किन्नर उम्मीदवार खड़े हुए. ये चारों ही निर्दलीय थे. इन चारों में से किसी को भी जीत हासिल नहीं हुई थी.

भारतीय समाज में किन्नर स्त्रियों की अपेक्षा और भी ज्यादा हाशिए पर हैं क्योंकि उनके सामने अभी तक अपनी पहचान और सम्मान का ही संकट है. इस तबके के लिए राजनीति में हाथ आजमाना और भी बड़ी बात है. यूपी के गोरखपुर नगर निगम से किन्नर आशा देवी महापौर का चुनाव जीती थीं. 2017 के विधानसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से भी किन्नर ने अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन जीत नहीं सकीं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...