Skip to main content

जाति के बाद बजरंगबली की नस्ल और वर्ग भी खोज लाई बीजेपी!

 






पवनपुत्र हनुमान की जाति पर देश की राजनीति गर्माई हुई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.
पवनपुत्र और संकटमोचक जैसे कई नामों से पुकारे जाने वाले बजरंगबली हनुमान इन दिनों राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गए हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले हनुमान को दलित जाति का बताया, जिसके बाद कई नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के ही कई नेताओं ने अभी तक हनुमानजी को अलग-अलग जातियों में शामिल कर दिया है. पहले बजरंगबली की जाति पर घमासान था, अब उनकी नस्ल-वर्ग की भी खोज कर ली गई है. पढ़ें अभी तक हनुमान की जाति पर कैसे घमासान मचा हुआ है.

'योगी के दलित हनुमान'

सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया. अलवर में एक रैली में उन्होंने कहा था कि बजरंगबली दलित थे. उन्होंने बजरंगबली को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था. योगी ने कहा था कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता हैं जो स्वयं वनवासी हैं, गिर वासी हैं, दलित हैं और वंचित हैं. उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना की गई.

'योगी ने बोला, योगी ही बताएंगे'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि, "हनुमान दलित हैं जैसी टिप्पणी मुझे अनुचित नहीं लगती, इसका जवाब योगी से पूछना चाहिए. उन्होंने रामायण के एक पक्ष को अपने हिसाब से बताया है." पंचायत आजतक में शाह ने कहा कि योगी एक बड़े सूबे के मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने हनुमान का वर्णन किया है वो बेहतर बता पाएंगे.

'दलित नहीं, आर्य थे हनुमान'

अभी योगी के बयान पर घमासान शुरू ही हुआ था कि केंद्र सरकार के ही एक मंत्री ने उन्हें आर्य नस्ल का बता दिया. अलवर में विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हनुमानजी दलित नहीं आर्य नस्ल के थे. उन्होंने कहा कि राम और हनुमान के समय में जाति व्यवस्था नहीं थी और उस जमाने में वर्ण व्यवस्था थी.

'ना दलित-न आर्य, वनवासी थे हनुमान'

राजनीतिक बयानबाजी के बीच अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंद कुमार साय का भी बयान आया. उन्होंने हनुमान को अनुसूचित जनजाति बताया. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति में हनुमान एक गोत्र होता है. हनुमान जी दलित नही हैं अनुसूचित जनजाति के हैं.

हनुमान जी की जाति का मुद्दा जब से राजस्थान के चुनाव प्रचार में सामने आया है, कांग्रेस तभी से ही बीजेपी पर हमलावर है. ये मुद्दा अब कानूनी दांवपेंच में भी उलझता जा रहा है. योगी आदित्यनाथ के बयान पर कई संगठनों/आयोगों ने उन्हें नोटिस भेजा है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...