Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2019

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला

लोकसभा चुनावों के साथ इस बार 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग होनी है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ भारतीय हिस्सा लेंगे और 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फोटो- AP)मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी और 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है और इससे पहले ही देश अपना नया प्रधानमंत्री चुन लेगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी और आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है. साल 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरण में कराया गया था. किस राज्य में कब वोटिंग पहला चरण 11 अप्रैल: (20 राज्यों की 91 सीटें) आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़...