Skip to main content

पीएम मोदी से मिलना हुआ आसान, बस खर्च करने होंगे 5 रुपये


7


 


क्या आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मिलना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो फिर ऐसा मुमकिन है। हालांकि इस मुलाकात के लिए आपको मात्र 5 रुपये खर्च करने होंगे। इस डोनेशन के बाद आपको नमो टीशर्ट और कॉफी मग भी दिया जाएगा



नमो ऐप पर देना होगा डोनेशन

प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत नरेंद्र मोदी (नमो) ऐप पर जाकर के लोगों को भाजपा को डोनेशन देना होगा। यह डोनेशन की राशि 5 रुपये से शुरू होगी और अधिकतम 1000 रुपये देने होंगे। इसके लिए ऐप में डोनेशन करने का फीचर अलग से जोड़ा गया है।

जेनरेट होगा रेफरल कोड

इस ऐप पर पार्टी फंड के डोनेशन देने के बाद एक रेफरल कोड जेनरेट होगा। इस कोड को व्हाट्सऐप, ई-मेल या फिर एसएमएस से 100 लोगों को भेजना होगा। अगर इन 100 लोगों ने रेफरल कोड का यूज करते हुए संबंधित ऐप की मदद से डोनेशन किया, तो आपको पीएम मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है।

ऐसे मिलेगी टीशर्ट और कॉफी मग

भाजपा की ओर से कहा गया कि अगर डोनेशन के बाद रेफरल कोड का 10 लोग भी प्रयोग करते है, तब आपको मुफ्त में नमो टी-शर्ट और कॉफी मग मिल सकेगी। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री से बहुत कम लोग मिल पाते हैं। इस नए प्रयोग का मकसद आम लोगों की प्रधानमंत्री से संवाद बढ़ाने का है। पीएम ज्यादा से ज्यादा आम लोगों से मिल सकें, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।

फोन में ऐसे करें नमो ऐप को इंस्टॉल

अगर आपके मोबाइल फोन में नमो ऐप नहीं है तो फिर उसे गूगल प्ले स्टोर या फिर आईओएस प्ले स्टोऱ से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए आसानी से लॉगिन करके आप डोनेशन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी को सीधे अपनी परेशानियों से रूबरू करा सकते हैं। 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...