Skip to main content

अरबों बार डाउनलोड किए गए एंड्रॉयड ऐप आपके साथ फ्रॉड कर रहे हैं!




गूगल प्ले स्टोर की कमजोरियां वक्त बे वक्त सामने आती रहती हैं. अभी हाल ही में प्ले स्टोर पर 13 खतरनाक ऐप्स पाए गए और इसे गूगल ने नहीं, बल्कि एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने ढूंढा. हालांकि गूगल ने इन ऐप्स को हटा लिया. अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 8 पॉपुलर ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर पाए गए जो फ्रॉड स्कीम के तहत थे.

बजफीड न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये 8 ऐप्स हैं और इनके 2 अरब डाउनलोड्स हैं. ये यूजर परमिशन का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐप ऐनालिटिक कंपनी Kochava रिसर्च के मुताबिक ये ऐप्स एक फ्रॉड स्कीम के तहत हैं जो लाखो करोड़ों की चपत लगाने के काबिल थे.

चौंकाने वाली बात ये है कि 8 में से 7 ऐप्स चीता मोबाइल के हैं. ये कंपनी चीन की है और यह न्यू यॉर्क स्टॉक एक्स्चेंज में लिस्ट की गई है. इसके अलावा दूसरा ऐप Kika Tech का है और ये भी चीनी कंपनी है जिसका हेडक्वॉर्डर अमेरिका के सिलिकॉन वैली में है. इस कंपनी में 2016 में चीता मोबाइल ने काफी निवेश किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इन कंपनियों के दुनिया भर में 700 मिलियन मोबाइल ऐप्स के ऐक्टिव यूजर्स हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों चीनी कंपनियों के ऐप्स यूजर्स द्वारा स्मार्टफोन में डाउनलोड की गई जानकारियों पर नजर रखते थे और इनका मकसद उन डेवेलपर्स का पैसा उड़ाना था जो ऐप इंस्टॉलेशन के लिए अक्सर 50 सेंट्स से 3 डॉलर लेते थे. कोचावा रिसर्च के मुताबिक चीता मोबाइल और किका टेक एंड्रॉयड यूजर्स द्वारा डाउनलोड किए गए ऐप्स पर नजर रखती थीं.

जिन ऐप्स पर फ्रॉड का इल्जाम लगा है उसमें क्लीन मास्टर, CM फाइल मैनेजर, CM लॉन्चर 3D, सिक्योरिटी मास्टर, बैटरी डॉक्टर, CM लॉकर और चीता लॉकर शामिल हैं. जबकि किका टेक का Kika Keyboard पर भी फ्रॉड का इल्जाम लगा है.

चीता मोबाइल और किका टेक ने फ्रॉड से साफ इनकार किया है और इसके लिए उन्होंने थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर डेवेलपमेंट किट (SDK) को ब्लेम किया है. लेकिन बावजूद इसके Kochva रिसर्च ने कहा है कि कि ये SDK किसी थर्ड पार्टी डेवेलपर्स के नहीं, बल्कि इन्हीं कंपनियों के हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...