Skip to main content

अब EVM पर घमासान, मध्य प्रदेश की कई सीटों पर री-पोलिंग की मांग








मध्य प्रदेश में मतदान के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों ने निर्वाचन आयोग से बुधवार को मांग की है कि राज्य में जिन-जिन मतदान केंद्रों में EVM में खराबी से तीन घंटे तक मतदान नहीं हुआ वहां पुनर्मतदान कराया जाए. उधर, आयोग का कहना है कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों के किसी भी मतदान केंद्र में ईवीएम की खराबी या अन्य कारण से दो घंटे से अधिक मतदान नहीं रूका.

आयोग के मुताबिक जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक प्रदेश के किसी भी मतदान केंद्र पर कतार में खडे थे, उन सबको मतदान कराया गया है. विधानसभा चुनाव मतदान खत्म होने के बाद कमलनाथ ने बताया कि उनकी ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत और मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव से ईवीएम खराबी के कारण तीन घंटे मतदान नहीं होने वाली सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की गई है.

ईवीएम खराबी की बड़ी शिकायतें

कांग्रेस नेता ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है. कहीं, एक घंटे, कहीं दो घंटे और कहीं तीन घंटे से ज्यादा चुनाव नहीं हो पाया. कमलनाथ ने कहा कि कहीं पर एक तो कहीं पर उससे ज्यादा ईवीएम मशीनें खराब हुईं. उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने भी स्वीकार किया कि हमारी रिप्लेसमेंट ईवीएम मशीनें भी खराब हुईं.

इसके अलावा, कुछ वीडियो स्क्रीन पर दिखाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को यह कहता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो नंबर पर बटन दबा दो, जो बीजेपी की चुनाव चिन्ह है. कमलनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि लहार विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में तोड़फोड़ की. उन्होंने बताया कि हमने चुनाव आयोग से चुनाव के बारे में 50 शिकायतें की हैं.

कुछ बूथों पर देरी से चुनाव

इधर, बीजेपी के एक प्रतिनिधिमडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर ईवीएम खोलने में मतदान कर्मियों को काफी समस्याएं आईं थीं, जिस कारण वहां देर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो पाई. इसके अलावा, बीजपा ने आरोप लगाया कि कई मतदान केंद्रों में ईवीएम एक के बाद एक खराब होती गई और कई स्थानों पर मशीनें उपलब्ध नहीं होने के कारण 3 से 4 घंटे तक मतदान प्रक्रिया स्थगित रही.

बीजेपी के मुताबिक इससे नाराज ज्यादातर मतदाता वोटिंग किए बगैर ही लौट गए. सतना जिले में मतदान की प्रक्रिया बहुत लंबे समय तक बाधित रही. बीजेपी ने आयोग से मांग की है कि ऐसे मतदान केंद्रों में पुनर्मतदान कराया जाये.

उधर, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारियों से ईवीएम के खराब होने के बारे में शिकायत की है. उन्होंने कहा, ‘पर्यवेक्षक इन शिकायतों की जांच के बाद चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजेगा. इसके बाद आयोग इस पर विचार करेगा.’

सबको दिया वोटिंग का मौका

राव ने बताया,‘हमारी जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के किसी भी हिस्से में ईवीएम की खराबी के कारण मतदान दो घंटे से ज्यादा समय तक नहीं रुका. जो भी पांच बजे तक मतदान केंद्र में कतार में खड़े थे, उन सबको मतदान कराया गया है.’ हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस संबंध में ऑबजर्वर की रिपोर्ट पर विश्वास करता है.

बड़ी तादाद में वीवीपैट के खराब होने पर पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि वीवीपैट केवल साढ़े तीन प्रतिशत खराब हुए, जो कर्नाटक और गुजराज में हुए चुनाव से कम है. हालांकि, उन्होंने यह स्वीकार किया कि यह छत्तीसगढ़ में इस महीने हुए चुनाव से ज्यादा है. छत्तीसगढ़ में करीब दो प्रतिशत वीवीपैट खराब मिले थे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...