Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2018

राखी बंधवाने के बाद भाई ने किया रेप', जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की हकीकत

नई दिल्ली: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन जैसे त्यौहार को बदनाम करने के लिए कुछ असमाजिक तत्वों ने ट्वीटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। पहली फोटो में एक महिला किसी मुस्लिम शख्स को राखी बांध रही है और दूसरी तस्वीर में महिला घायल स्थिति में है। वायरल फोटो में दावा किया गया कि इस हिंदू महिला ने जिस मुस्लिम शख्स को राखी बांधी उसी ने उसके साथ रेप किया। क्या है फोटो का सच? पहले तो हम आपको ये बात बता दें वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं और सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया गया। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने 28 अगस्त को दो तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीर के साथ लिखा कि यूपी के गोंडा में हिंदू महिला नीरू गौतम ने कांग्रेस नेता गफूर खान को अपना भाई माना था और राखी तक पहनाई थी, 27 अगस्त को गफूर खान ने नीरू को कुछ काम के सिलसिले में घर बुलाया और नीरू से रेप करके, मार—पिटाई करके घर से भाग गया। गोंडा पुलिस ने खबर को बताया फर्जी इस मामले की जब जांच की गई तो गोंडा पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी बताया। गोंडा पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच में पता चला कि नीरू गौतम ना...

कोटा विधानसभा: वो सीट जहां 66 साल से एक ही पार्टी जीत रही है

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का सबसे मजबूत दुर्ग माना जाता है. ये ऐसी सीट है 66 साल से कांग्रेस का कब्जा है. पिछले 14 विधानसभा चुनाव हुए कांग्रेस के सिवा किसी दूसरी पार्टी का खाता नहीं खुला है. हालांकि इस बार बदले राजनीतिक समीकरण में बीजेपी कमल खिलाने की उम्मीद में नजर आ रही है. दरअसल इस सीट पर पिछले तीन चुनाव से अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी चुनाव जीतती आ रही हैं. कांग्रेस से बगावत कर अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस नाम से अपनी अलग पार्टी बना ली है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार वे कांग्रेस के बजाए जनता कांग्रेस से उम्मीदवार हो सकती हैं. कोटा में देश का सबसे बड़ा फायरिंग रेंज रायपुर के बाद बिलासपुर को राज्य का सबसे बड़ा और डेवलेप्ड शहर माना जाता है. यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ हाईकोर्ट में भी है जो शहर की शान बढ़ाता है. सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने देश का सबसे बड़ा फायरिंग रेंज करगीरोड कोटा के करीब बन रहा है. बिलासपुर के पास ही बहने वाली अरपा नदी का खत्म होना यहां की प्रमुख समस्याओं में से एक रहा है. स्थानीय नागरिकों ने कई बार अरपा नदी को बच...

मांडलगढ़ कॉलेज चुनांव में एनएसयूआई के 4 छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज। एबीवीपी महासचिव के साथ हुई मारपीट। दोनों पक्षों ने परस्पर दी पुलिस में रिपोर्ट

मांडलगढ़ ( मोहम्मद मंसुरी)- श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान छात्रों में आपसी झड़प हो गई ।घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल हुए एबीवीपी महासचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर एनएसयूआई के छात्र ने भी एबीवीपी महासचिव समेत 7-8 जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है।   एबीवीपी छात्र संघ महासचिव विशाल कुमार पिता ओमप्रकाश पाराशर निवासी मानपुरा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह महाविद्यालय में वोट डालने के लिए आया था ।इस दौरान एनएसयूआई के छात्र संपत लाल जाट, देव किशन जाट ,हरी लाल जाट व अजय राज सिंह ने उसे रोक कर गाली गलौज की तथा मारपीट की  और जान से मारने की  धमकी दी गई।  घटना में विशाल कुमार पारासर घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।घटना के बाद एबीवीपी के आक्रोशित छात...

J-K: राज्य प्रशासनिक परिषद का ऐलान, अक्टूबर में होंगे निगम चुनाव

जम्मू कश्मीर की राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) ने अक्टूबर में निगम चुनाव कराने का फैसला किया है. इसके एक महीने बाद पंचायत चुनाव होगा. राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि विभिन्न पहलुओं और आवासीय एवं शहरी विकास, ग्रामीण विकास और पंचायती राज एवं गृह विभागों से मिले जवाब पर विचार-विमर्श के बाद एसएसी ने जम्मू कश्मीर में नगर निकाय और पंचायत चुनावों के लिए औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया. प्रवक्ता ने कहा कि एसएसी ने निकाय चुनाव इस साल चार चरणों में एक से पांच अक्तूबर के बीच कराने का फैसला किया है.  उन्होंने कहा, इसी तरह पंचायतों का चुनाव इस साल आठ नवंबर और चार दिसंबर के बीच आठ चरणों में होगा. चुनावों में तैनात होने वाले कर्मचारियों का एक महीने की तहख्वाह पहले ही देने का फैसला किया गया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सुरक्षा और मतदान आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए घोषित तिथियों के मध्य चुनाव कार्यक्रम को समायोजित करने के लिए कहा गया है. पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव लोगों को अपनी मूलभूत आ...

नहीं रहे जैन मुनि तरुण सागर, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

जैन मुनि तरुण सागर का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के शाहदरा के कृष्णानगर में शनिवार सुबह 3:18 बजे अंतिम सांस ली. दरअसल, उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है उनपर दवाओं का असर होना बंद हो गया था. कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने इलाज कराने से भी इनकार कर दिया था और कृष्णानगर स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया. जैन मुनि तरुण सागर का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे दिल्ली मेरठ हाइवे स्थित तरुणसागरम तीर्थ पर होगा. उनकी अंतिम यात्रा दिल्ली के राधेपुर से शुरू होकर 28 किमी दूर तरुणसागरम पर पहुंचेगी. कड़वे प्रवचनों को लेकर रहते थे चर्चा में जैन मुनि तरुण सागर अपने कड़वे प्रवचनों के लिए अक्सर चर्चा में रहते थे. जैन मुनि ने देश की कई विधानसभाओं में प्रवचन दिया.  हरियाणा विधानसभा में उनके प्रवचन पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद संगीतकार विशाल डडलानी के एक ट्वीट ने काफी बवाल खड़ा कर दिया था. मामला बढ़ता देख विशाल को माफी भी मांगनी पड़ गई थी. इस विवाद के बाद आम आदमी...

किस नोट को छापने को सरकार को कितना करना पड़ता है खर्च, जानिए

हर कोई करंसी नोट का मूल्य तो जानता है लेकिन बहुत कम को ही पता होगा कि उस करंसी नोट पर लागत कितनी आती है? अलग अलग मूल्य के नोटों पर कितनी लागत आती है, ये जानने के लिए इंडिया टुडे ने सूचना के अधिकार (RTI) रूट का सहारा लिया. RTI के तहत भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (P) लिमिटेड से सवाल किया गया- “अलग अलग मूल्यों के नोट प्रिंट करने पर सरकार का कितना पैसा खर्च होता है?”   इस पूरी कवायद का नतीजा इस जवाब के साथ सामने आया. भारत सरकार 2000 रुपए के एक करंसी नोट पर 4.18 रुपए खर्च करती है. इसी तरह 500 रुपए के एक नोट पर 2.57 रुपए और 100 रुपए के एक नोट पर 1.51 रुपए सरकार का ख्रर्च आता है. जहां तक 10 रुपए के एक करंसी नोट का सवाल है तो सरकार इस पर 1.01 रुपए खर्च करती है. हैरानी की बात है कि 20 रुपए के नोट पर 10 रुपए के नोट की तुलना में एक पैसा कम खर्च होता है. वहीं 50 रुपए के नोट पर भी सरकार को 10 के नोट की तरह 1.01 रुपए ही खर्च करने पड़ते हैं. नए करंसी नोट मूल्य(रू.) रु. में लागत प्रति 1000 नोट लागत प्रति नोट 10 1010 1.01 20 1000 1 50 1010 1.01 100 1510 1.51 500 2570 2.57...

पुलिस की कड़ी निगरानी में हुआ चुनाव, मतदान करने उमड़े छात्र

चित्तौड़गढ़. शहर सहित जिले के पांच राजकीय महाविद्यालयों में शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव छोटी मोटी झड़पों के अलावा शांति पूर्ण रूप से सम्पन्न हो गए। इस दौरान महाविद्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। छात्र-छात्राओं की हुटिंग और नारेबाजी के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर व लाठी लहराकर विद्यार्थियों को तितर बितर करना पड़ा। जिले के सबसे बड़े शहर स्थित महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और गांधीनगर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक शांतिपूर्ण मतदान हो गया। महाराणा प्रताप महाविद्यालय में 63.36 प्रतिशत और कन्या महाविद्यालय में 71.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।...

दहेज हत्या के आरो​प में पति को आजीवन कारावास व पांच हजार जुर्माना

भीलवाड़ा- अतिरिक्त सेशन न्यायालय (महिला उत्पीडऩ मामलात) ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति कासीरामजी की खेड़ी निवासी नारायण गाडरी को दोषी मानते हुए शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पांच हजार रुपए जुर्माना के भी आदेश दिए। प्रकरण के अनुसार 13 सितम्बर 2009 को ब्रह्मपुरी (रायला) के नंदराम गाडरी ने माण्डल थाने में मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्री दल्ली का विवाह चार साल पूर्व नारायण गाडरी से हुआ। दल्ली ससुराल गई तो उससे नारायण ने मारपीट की। वह दल्ली को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। पता चलने पर नंदराम ने दामाद को समझाया। कुछ दिन बाद नंदराम को सूचना मिली कि दल्ली लापता हो गई। तलाश करने पर दल्ली का शव कुएं में मिला। इस पर पिता नंदराम ने दल्ली की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला माण्डल थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नारायण को गिरफ्तार किया। विशिष्ट लोक अभियोजक सविता शर्मा ने अभियुक्त के खिलाफ गवाह व दस्तावेज पेशकर आरोप सिद्ध किया।...

बेडच नदी में कोई रोज गटक जाता है एक बकरी, क्षेत्र में कई बकरियां गायब हुई तो खुला ये राज, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बडलियास- कस्बेे के निकट बहने वाली बेडच नदी क्षेत्र में इन दिनों मगरमच्छ का आतंक बना हुआ है। नदी के आस—पास चरने वाली बकरी को मगरमच्छ अपना शिकार बना रहा है। प्रत्यक्ष दर्शी बिलोड़ निवासी भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि पिछले दो दिन से बिलोड़ बहाले मे रोज एक बकरी को मगरमच्छ अपना शिकार बना रहा हैं। जगदीश बैरवा व बालु लाल गुर्जर की एक—एक बकरी को अपना शिकार बना चुका है जिससे क्षेत्र के चरवाहों मे दहशत बनी हुई हैं। जब बाड़े में घुस गया था मगरमच्छ 30 जुलाई को गेंदलिया क्षेत्र के सूठेपा गांव में देर शाम को एक बाड़े के पास मगरमच्छ देख लोगों में सनसनी फैल गई थी। मगरमच्छ को देखते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उदलियास रोड पर सुठेपा गांव के बाहर पूर्व सरपंच रमेश शर्मा के बाड़े के पास लोगों ने मगरमच्छ को देखा जो गांव की ओर बढ़ रहा था। ग्रामीणो ने गांव में मगरमच्छ की सूचना मंगरोप थाने में दी थी। जिस पर मंगरोप थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह सहित मेनाल से वनकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मगरमच्छ को काबू पकार बेड़च नदी में छोड़ा।...

कॉलेज की दीवारों पर चढ़कर छात्रों ने की नारेबाजी, ऐसा रहा चुनावी माहौल

भीलवाड़ा. जिले में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हो गया था। छात्रों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा, सुबह से ही छात्रों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई । माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय कन्या महाविद्यालय के साथ ही अन्य महाविद्यालय मतदान प्रक्रिया 8 बजे शुरू हो गई 300 पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिये तैनात किए गए। मतदान की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक चली। मतगणना 11 सितम्बर को होगी। माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में मतदान के लिए 13 बूथ बनाए गए थे, जहां 6700 मतदाता है। कन्या महाविद्यालय में 8 बूथ बनाए गए थे। जहां 3512 छात्रों ने मताधिकार का उपयोग किया।...

ITR भरने के लिए बचे चंद घंटे, आज चूके तो लगेगा 5 हजार का फटका

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आज आख‍िरी तारीख है. इसका मतलब है कि अब आपके पास महज कुछ घंटे ही बचे हैं अपना आईटीआर भरने के लिए. अगर आपकी इनकम टैक्स के दायरे में आती है, तो आज आपको किसी भी स्थ‍िति में अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर लेना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप पर 1 हजार से लेकर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. अगर आप दिसंबर के बाद आईटीआर भरते हैं, तो आप पर 10 हजार रुपये तक की पेनल्टी लग सकती है. इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आपके पास दो रास्ते हैं. आप चाहें तो ऑनलाइन आईटीआर फाइल कर सकते हैं. इसके लिए आपको इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पहुंचना होगा. यहां आपको अपनी टैक्स देनदारी के अनुसार फॉर्म चुनना होगा. दूसरा रास्ता ये है कि आप ऑफलाइन आईटीआर भरें.  अगर आप वेतनभोगी हैं, तो आपको आईटीआर 1 फॉर्म भरना होगा. अगर आप ऑनलाइन भरने को लेकर सहज नहीं हैं, तो आप टैक्स एक्सपर्ट्स की मदद ले सकते हैं. 31 अगस्त यानी आज इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद याद रख‍िये कि आपको अपना आईटीआर वेरीफाई भी करना होता है. इसके लिए आपके पास 120 दिनों का समय होता है. इन 120 दिनो...

अब भारत में भी लोगों की जान ले रहा है मोमो चैलेंज

ब्लू व्हेल चैलेंज, किकी चैलेंज और मोमो चैलेंज. सोशल मीडिया पर पाए जाने वाले इन खतरनाक खेलों में ऐसा क्या होता है. जो लोग इनके चक्कर में आकर अपनी जान गंवाने तक को राज़ी हो जाते हैं. दरअसल, इंटरनेट पर पाए जाने वाले ये खेल यूज़र के दिमाग से खेलने की कोशिश करते हैं. और चैलेंज के ज़रिए उन्हें मकड़जाल में इस तरह फंसा देते हैं कि इंसान तैश में आकर कुछ भी कर गुज़रता है. खासकर मोमो चैलेंज में तो व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए मैजेस का रिप्लाई करने भर से ही इंसान इनके जाल में फंसना शुरू हो जाता है. और चैलेंज लेने से इनकार करने पर तो ये लोग उसे खुदकुशी करने तक के लिए मजबूर कर देते हैं. अनजान नंबर से आती है खौफनाक तस्वीर पहले ब्लू व्हेल चैलेंज फिर किकी चैलेंज और अब मोमो चैलेंज. एक अजीब सी डरावनी तस्वीर. जिसकी दो बड़ी-बड़ी गोल आंखें हो, जो हल्के पीले रंग की दिखती हो, जिसकी एक डरावनी से मुस्कान हो और टेढ़ी-मेढ़ी नाक हो. अचानक से आपके व्हॉट्सएप मैसेज पर किसी अनजान नंबर से ऐसी कोई तस्वीर आए, तो ज़रा संभल जाइएगा. क्योंकि दुनियाभर में अब ये आतंक और खौफ की नई वजह हैं. इस शैतानी हंसी की दहशत इस कदर...

ममता राज में हिंदू संगठन दिखाएंगे ताकत, जन्माष्टमी पर 1000 रैलियां

जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदुत्ववादी संगठन पश्चिम बंगाल में अपनी जबर्दस्त ताकत दिखाने जा रहे हैं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बंगाल के 1000 स्थानों पर रैलियों का आयोजन करने जा रहे हैं. जन्माष्टमी को भी हिंदुत्व आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा राज्य में 2 और 3 सितंबर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. VHP के संगठन सचिव सचींद्रनाथ सिन्हा ने कहा, 'इन उत्सवों में हजार से ज्यादा लोगों की शोभायात्रा भी शामिल होगी जिनमें बच्चे, महिलाएं और गणमान्य लोग शामिल होंगे. हम एक हजार स्थानों पर ऐसी रैलियां करेंगे. इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत और शहरों के ब्लॉक में पूजा भी आयोजित की जाएगी.' सिन्हा ने बताया, 'हमने तमाम संगठनों को निमंत्रण भेजे हैं. उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार भी किया है. वे इस अवसर पर आयोजित कला जैसी कई तरह की प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होंगे. वीएचपी के साथ ही श्रीकृष्ण जन्म उद्यापन समिति' जैसे कई संगठन इसमें शामिल होंगे.' सिन्हा ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस से हमें मदद मिलने का कोई सवाल ही नहीं है. फिर भी हमने उनके...

एशिया कपः टीम चयन कल, कोहली नहीं खेले तो रोहित करेंगे कप्तानी

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए शनिवार को जब भारतीय टीम का चयन होगा, तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और बल्लेबाजी के मध्यक्रम पर फोकस रहेगा. भारतीय टीम ढाई महीने में इंग्लैंड दौरे के बाद टूर्नामेंट खेलेगी, जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना कम ही है. भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है. कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं और अगले तीन महीने में छह टेस्ट और खेलने हैं, जिनमें दो वेस्टइंडीज और चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शामिल है. चयनकर्ताओं को कोहली के कार्यभार को लेकर भी एहतियात बरतनी होगी. कोहली के टूर्नामेंट से बाहर रहने की संभावना कम ही है. लेकिन वह नहीं खेलते हैं, तो रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे. मध्यक्रम में शिखर धवन और रोहित शर्मा का खेलना तय है, जबकि के एल राहुल तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं. कोहली के बाद के दो बल्लेबाजी क्रम चिंता का सबब हैं. मनीष पांडे लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं, लेकिन चार टीमों की सीरीज में वापसी करते हुए उन्होंने इंडिया-बी के लिए चार मैचों में 306 रन बनाए. अंबति रायडू यो-यो ट...

रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, पहली बार 70.91 पर पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी जारी है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले और नीचे आया है और यह 70.91 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. यह रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है. शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये ने 17 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस गिरावट के चलते रुपया 71 पर पहुंच गया है. महीने के आख‍िर में आयातकों की तरफ से डॉलर की डिमांड बढ़ने की वजह से लगातार रुपये में गिरावट जारी है. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल ने भी रुपये को अस्थ‍िर किया हुआ है. इस साल की बात करें तो रुपया अब तक डॉलर के मुकाबले 9.90 फीसदी गिरा है. इस तरह एश‍िया में रुपया सबसे लचर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बनी हुई है. अगस्त की बात करें तो इसमें 3.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. रुपये में गिरावट बढ़ने का असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ रहा है. दरअसल तेल कंपनियों की लागत बढ़ने की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ते हैं. उस पर भारी टैक्स ने ईंधन को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

नीरव मोदी ने 2 लाख डॉलर का हीरा 36 लाख डॉलर में ऐसे बेचा

 न्यूयॉर्क के बैंकरप्सी कोर्ट में दाखिल अमेरिकी जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि नीरव मोदी की विभिन्न कंपनियों के बीच ही एक हीरे को कम से कम चार बार खरीदा-बेचा गया. इससे 1.88 लाख डॉलर के हीरे की कीमत देखते ही देखते 36 लाख डॉलर तक बढ़ा दी गई. यानी मूल कीमत से करीब 20 गुणा ज्यादा. ऐसा इसलिए किया गया कि जिससे ऐसा  दिखाया जा सके कि इन कंपनियों में काफी कारोबार होता है. जांच से पता चला है कि कम से कम चार बार हीरों की इस तरह राउंड-टिपिंग की गई जिससे कि मोदी की कंपनियों और शेल कंपनियों के बीच 21.30 करोड़ डॉलर तक की ऊंची बिक्री दिखाई जा सके. अमेरिका में ‘बैंकरप्सी कोर्ट सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क’ को सौंपे गए 165 पन्नों के डोजियर को जॉन जे कार्नी ने तैयार किया है. अमेरिकी बैंकरप्सी कोर्ट ने कार्नी को अमेरिका स्थित तीन जूलरी कंपनियों के लिए एग्जामिनर नियुक्त किया था. इन तीनों कंपनियों का मालिकाना हक पीएनबी घोटाले के अभियुक्त नीरव मोदी के पास है. 3.27 कैरट के हीरे (फैंसी विविड येलो ऑरेंज कुशन कट SI1) को 8 अगस्त और 13 सितंबर 2011 के बीच तीन बार निर्यात और एक बार आयात किया गया...

राहुल की पीठ पर सवार आरएसएस का बेताल, कैसे निपटेगी कांग्रेस?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने आराध्य शिव के दर्शन करने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे हैं. याद करिए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी का भाषण जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन्हें शिव और हिंदू होने का मतलब सिखाया. जो जहर संघ-भाजपा में उनको लेकर है, वो उनके (राहुल) अंदर संघ-भाजपा के लिए तनिक भी नहीं है. एक तरह से राहुल ने खुद को नफरत के जहर को आकंठ करने वाले नीलकंठ की संज्ञा भी दे दी. तो वहीं इशारों-इशारों में संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए संघ और भाजपा पर हमला भी बोल दिया. एक वाकया है दिल्ली के जवाहर भवन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में देश के बड़े-बड़े बुद्धिजीवियों का जुटान हुआ. जिसमें कांग्रेस के क्रियाकलापों से इत्तेफाक न रखने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल थे. राहुल गांधी दर्शक दीर्घा में बैठे थे. एक-एक करके तमाम बुद्धीजीवि कांग्रेस की आलोचना भी कर रहे थे और आरएसएस को न रोक पाने में कांग्रेस की नाकामी भी याद दिला रहे थे. राहुल गांधी ने कांग्रेस की आलोचनाओं पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जब बात आरएसएस की आ...

बाढ़ राहत के लिए केरल CM कोष में 1000 करोड़ से ज्यादा रुपए जमा

सदी की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहे केरल की मदद को देशभर के लोग आगे आए हैं. सभी अपनी क्षमता के हिसाब से केरल की आर्थिक मदद कर रहे हैं. केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अब तक एक हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आ चुकी है. गुरुवार रात 8 बजे तक केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,026 करोड़ रुपए आ चुके हैं. 4.76 लाख लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है. 1,026 करोड़ में 145.17 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के जरिए भेजा गया है. वहीं 46.04 करोड़ रुपए यूपीआई से भेजा गया है. सर्वाधिक 835.86 करोड़ रुपए राहत कोष में सीधे जमा किए गए हैं या चेक भेजा गया है. राज्य में आई इस विभीषिका में अब तक कुल 483 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ प्रभावित 14.50 लाख लोग तीन हजार राहत कैंपों में रहने को मजबूर हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा है कि बाढ़ से नुकसान का अनुमान कहीं ज्यादा है. बाढ़ में अभी भी 14 लोग लापता हैं. हालांकि बाढ़ का पानी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कम हो गया है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि नए आंकड़ों के मुताबिक अब 59,296 लोग 305 राहत शिविरों में रह रहे हैं. कुल 57 हजार ...

 दिखेगी छात्र राजनीति , मतदान आज सुबह आठ बजे से

भीलवाड़ा- जिले के नौ में से सात राजकीय महाविद्यालयों में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पदों के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। परिचय पत्र के बिना मताधिकार नहीं हो सकेगा। इसके बाद मतगणना ११ सितम्बर को होगी। भीलवाड़ा में माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय (एमएलवी) व सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय कन्या महाविद्यालय में मुख्य रूप से एनएसयूआइ व एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। चुनावों में छात्र राजनीति के साथ ही भाजपा व कांग्रेस के नेता भी जुटे हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने दोनों कॉलेजों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। चुनाव को लेकर बाड़ेबंदी की आशंका को लेकर छात्र संगठनों के साथ ही पुलिस टीमें रातभर चौकस रही।...

आज का श्रवणकुमार: मां को कंधे पर बैठा तीर्थ करने निकला पुत्र

   भीलवाडा. बरसनी। आज जहां माता-पिता व बुजुर्गों के साथ कलयुगी बेटों द्वारा दुव्र्यवहार और मारपीट की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है। वहीं दुनिया में एेसे 'श्रवण कुमारÓ भी हैं जो माता-पिता मनोकामना पूरी करने के लिए जी-जान लगा देते हैं। शंभूगढ़ में बुधवार को दिनेशकुमार मारू मां रामूदेवी को कंधे पर बैठाकर बाबा रामदेव के तीर्थ के लिए निकल पड़ा। क्षेत्र में हर जगह इसकी चर्चा रही। शम्भूगढ़ निवासी दिनेश मारू बुधवार को मां को कंधे पर बैठाकर रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। दिनेश का कहना है कि बचपन में मन्नत मांगी थी कि जिस दिन 21 साल हो जाऊंगा उस दिन मां को कंधे पर बैठाकर इष्टदेव रामदेवरा का तीर्थ कराकर लाउंगा।...

नोटबंदी से इन 10 फायदों की थी उम्मीद, हो गए ये 5 नुकसान

देश में नोटबंदी लागू हुए 1 साल 9 महीने का समय बीत चुका है यानी आर्थिक वर्ष के मुताबिक 7 तिमाहियां. इन सात तिमाहियों के दौरान केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 8 नवंबर 2016 को लिए गए नोटबंदी के फैसले पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई. जहां केन्द्र सरकार अपने दावे कि नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है पर डटी रही, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया के साथ कुछ संस्थाओं ने तीखी आलोचना भी की. इन सात तिमाहियों के दौरान नोटबंदी के वास्तविक आंकड़े केन्द्रीय रिजर्व बैंक के एकत्र होते रहे और रिजर्व बैंक विमुद्रित की गई करेंसी की गिनती करती रही. अब रिजर्व बैंक ने नोटंबदी से जुड़े अंतिम आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि विमुद्रित मुद्रा में से 10,700 करोड़ रुपये वापस बैंकिंग प्रणाली में नहीं लौटे हैं. इस धनराशि की जानकारी आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के आधार पर, आठ नवंबर, 2016 को घोषित नोटबंदी से पूर्व चलन में रहे विमुद्रित नोटों की 15.42 लाख करोड़ रुपये की राशि में से वापस बैंकिंग प्रणाली में लौटी 15.31 लाख करोड़ रुपये की राशि को घटाने के बाद सामने आई है. नो...

अटल की मासिक पुण्यतिथि मनाएगी BJP, देशभर में दी जाएगी काव्यांजलि

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया. अमित शाह ने कहा कि 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि होगी, इस मौके पर बीजेपी की सभी इकाईयां काव्यांजलि दी जाएगी. इस दौरान देश के चार हजार स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की रिकॉर्डिंग को जारी किया जाएगा. इसके अलावा कवि सम्मेलन के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसमें कवि अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को पढ़ेंगे या उनके द्वारा वाजपेयी के लिए लिखी गई कविता का गुणगान होगा. बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि हर लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में इसका आयोजन होगा. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, हर बार बीजेपी कार्यकर्ता इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हैं. लेकिन इस बार 17 से 25 सितंबर (दीन दयाल जयंती) तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा. ये अटल जी को 'कार्यांजलि' होगी. इस दौरान देशभर में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे, इसके अलावा सफाई के क...

Sc/ST कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे सवर्ण, पथराव

दलित कानून (एससी-एसटी एक्ट) के विरोध में बिहार के कई जिलों में सवर्णों के विरोध प्रदर्शन की खबरें हैं. गया, बेगूसराय, नालंदा और बाढ़ जिलों में लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गया में सड़कों पर जाम हटाने गई पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. कहीं-कही से पथराव की भी खबर है. सवर्ण सड़क पर उतर कर दलित कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. गया में इस कानून के विरोध में सवर्णों ने मानपुर में बाजार-हाट बंद करा दिए. यहां सड़क जाम कर रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और कहीं-कहीं लाठीचार्ज की भी सूचना है. बेगूसराय में लोगों ने नगर थाना के काली स्थान चौक, हेमरा चौक और मुफसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर-राजौरा सड़क को जाम कर दिया. गुस्साए लोग टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लखीसराय में भी आरक्षण और दलित कानून के विरोध में लोगों में नाराजगी है. बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की ओर से बिहार बंद बुलाया गया, जिसका असर देखा जा रहा है.  शहर के काली स्थान चौक, BP स्कूल चौक सहित कई जगहों पर सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया गया है. विरोध कर रहे लोगों ...

शिक्षकों को सम्मानित करेंगी वसुंधरा, कार्यक्रम में ना आने पर कटेगी सैलरी

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की वसुंधरा राजे सरकार का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया है. बीजेपी सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि आने वाली 5 सितंबर को राज्य के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित करने वाले शिक्षक सिर्फ वही होंगे, जिनकी नियुक्ति 13 दिसंबर, 2013 के बाद हुई  है. यानी वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद वाले नियुक्त किए गए शिक्षक ही सम्मानित किए जाएंगे. हालांकि, इस आदेश के साथ ही एक ऐसी शर्त लगाई गई है, जिसे धमकी के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार ने आदेश दिया है कि जो शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा, उसकी सैलरी काट ली जाएगी. ये कार्यक्रम 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर मशहूर अमरुदों के बाग में आयोजित होगा. आदेश के बाद से ही विपक्ष इसकी निंदा कर रहा है. इस कार्यक्रम में किसी के भी काले कपड़े पहनकर आने पर भी पाबंदी लगाई गई है. राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शपथ लेने के दिन 13 दिसंबर 2013 से लेकर 1 सितंबर के बीच जितने भी टीचरों को नौकरी दी गई है वह सभी जयपुर के अमरूदों के बाग म...

वाजपेयी की तेरहवीं में कानपुर में प्रशंसकों ने सिर मुड़वाए

अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों के विसर्जन के बाद अब उत्तर प्रदेश में प्रशंसकों ने पूर्व प्रधानमंत्री की तेरहवीं संस्कार को अपने-अपने अंदाज में मनाया. कानपुर में 'मिनी अटल' के नाम से मशहूर देवी प्रसाद गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं अनोखे ढंग से मनाई. 'मिनी अटल' ने अपने दो साथियों समेत अपना सिर मुंड़वाकर पूरे विधि विधान से तेरहवीं को संपन्न किया. पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न वाजपेयी के निधन के 13 दिन बाद शहर के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तेहरवीं नए अंदाज में मनाई. शहर के फूलबाग चौराहे पर दीनदयाल प्रतिमा के नीचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाकायदा मुंडन संस्कार कराया जिसके बाद उन्होंने हवन पूजन कर 11 पुरोहितों को भोजन कराकर उन्हें भेंट भी दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौदान भी किया. देवी प्रसाद गुप्ता उर्फ 'मिनी अटल ' ने बताया कि बुधवार को हम लोगों ने वाजपेयी जी की तेरहवीं मनाई. हम लोग वाजपेयी जी को अपना पिता मानते थे इसलिए हम लोगों ने उनकी तेहरवीं के दिन बाकायदा अपना सर मुंडवाया कर पूरे विधि-विधान के साथ पूजन कर श्रद्धांजलि दी. ...

5 महीने से खड़ी स्कूटी, CM के पास छात्राओं को देने का समय नहीं

राजस्थान में छात्राओं को वितरित की जाने वाली स्कूटी 5 महीने पहले ही खरीद ली गई है, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास इसके वितरण को लेकर समय ही नहीं है. कहा जा रहा है कि राज्य की बीजेपी सरकार विधानसभा चुनाव के करीब आने का इंतजार कर रही है. 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'... बीजेपी के इस नारे को लेकर राजस्थान में खुद इसी पार्टी की सरकार कितनी गंभीर है, इसका नजारा जयपुर जिले में देखने को मिल रहा है. यहां पिछले पांच महीने से आदिवासी छात्राओं को बांटी जाने वाली स्कूटी धूल खा रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के पास उन्हें बांटने के लिए वक्त ही नहीं निकल पा रहा. जिम्मेदार लोग कह रहे हैं कि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से वक्त मांगा गया है. कोशिश की जा रही है कि सीएम वक्त दे दें तो उन्हीं के हाथों से छात्राओं में स्कूटी बांटी जाएं. वहीं छात्राओं का कहना है कि पढ़ाई पूरी होने को है, लेकिन स्कूटी का इंतजार खत्म नहीं हो रहा. मार्च में ही खरीद ली गई थी स्कूटी जयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर बस्सी तहसील के तुंगा गांव में अनुसूचित जनजाति के छात्रावास में कमरों में ठूंस-ठूस कर रखी गई इन स्कूटी...

मोदी-शाह का मिशन 2019, गांवों-सवर्णों को साधने का ये बना प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ पूरे दिन राजनीतिक मंथन किया. इस बैठक में बीजेपी ने अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को फतह करने का मास्टरप्लान बनाया. गांव के जरिए बीजेपी ने सत्ता में वापसी का प्लान बनाया है. इसके अलावा सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी को दूर का के लिए अपने सिपहसलारों को जिम्मेदारी सौंपी है. 2019 की जंग के लिए बीजेपी ने पूरी तरह से कमर कस लिया है. मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक में जीत का रोडमैप तैयार किया गया. बीजेपी शासित राज्यों को अपनी-अपनी जीती हुई संसदीय सीटों को सिर्फ बरकरार ही नहीं रखना बल्कि उनमें बढ़ोत्तरी करने का भी मूल मंत्र दिया है. विपक्षी दलों की एकजुटता के बाद भी बीजेपी की शहरी मतदाताओं पर पकड़ ढीली नहीं हुई, लेकिन गांवों का समीकरण बिगड़ता नजर आ रहा है. इसी के मद्देनजर बीजेपी ने 2019 में गांवों के जरिए सत्ता में वापसी की रणनीति बनाई है. मोदी-शाह ने मुख्यमंत्रियों को गांवों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने को कहा है. ...

प्रशासन है या तालिबान, इस शहर में खुले में शौच पर मिलेगी मौत!

यूपी के बागपत जिला प्रशासन का एक प्रचार अभियान खुले में शौच को रोकने के लिए ताबिलानी फरमान जैसा लग रहा है. शहर भर में लगाए गए होर्ड‍िंग के संदेशों से यह संकेत मिल रहा है कि खुले में शौच करने वालों को 'मौत की सजा' मिल सकती है. इस होर्ड‍िंग से लोगों में काफी नाराजगी है. पश्च‍िमी यूपी के इस शहर के लोग जब मंगलवार सुबह घर से बाहर निकले तो सड़कों पर नए लगे ऐसे तमाम होर्ड‍िंग देखकर हैरान रह गए. ऐसे ही एक होर्ड‍िंग में कहा गया है, 'अगर खुले में करोगे शौच, जल्द दी जाएगी मौत'. बागपत नगरपालिका परिषद ने 10 प्रमुख जगहों पर ऐसे होर्ड‍िंग लगवाए हैं. इस पर मीडिया का तो ध्यान आकर्ष‍ित हुआ ही, लोगों में भी दहशत कायम हो गया. शहर के एक प्रबुद्ध नागरिक नजरूद्दीन ने कहा, 'यह तो वैसे ही है जैसे तालिबानी मौत की धमकी देते हैं. प्रशासन इतना गैर जिम्मेदार कैसे हो सकता है? अगर वे किसी सरकारी योजना को सही से लागू नहीं कर पा रहे तो लोगों को इस तरह से धमकाना उचित है?' ये होर्ड‍िंग्स केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगाए गए हैं. इस बारे में संपर्क करने पर जिला प्रशासन ने इस...

रैगिंग के दौरान जूनियर छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा, सिर भी मुंडवाए

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां प्रथम वर्ष के छात्रों को मुर्गा बनाकर उनकी पिटाई की गई और कई छात्रों के सिर भी मुंडवा दिए गए. जानकारी के मुताबिक मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेजमें जूनियर छात्रों के साथ हद दर्जे की बदसलूकी की गई. रैगिंग करते वक्त उन्हें मुर्गा बनाया गया. मना करने पर उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई और कई मेडिकल छात्रों के सिर भी मुंडवा दिये गए. दरअसल, मेडिकल कॉलेज में छात्रों की क्लासेस 20 अगस्त से शुरू हुई हैं और बीच में बकरीद की छुट्टी के बाद मंगलवार को फिर से क्लास थी. सुबह से ही नये छात्रों को फरमान दिया गया कि वह सीनियर्स के सामने निकलते वक्त शर्ट की तीसरी बटन देख कर के चलें यानी कि सर झुका कर चलें. फरमान के मुताबिक जिन छात्रों ने ऐसा नहीं किया. उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव किया गया. पहले सजा के तौर पर उन्हें मुर्गा बनाया गया और जिन्होंने ऐसा नहीं किया उनकी बुरी तरह से पिटाई की गई. रैगिंग से पीड़ित एक छात्र ने अपने पिता से आपबीती सुनाई, जिसके बाद पिता ने प...

राजस्थानः गो तस्करों ने स्थानीय लोगों पर चलाई गोली, एक गाय की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले में गो तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कई गाय एक पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थीं. जब स्थानीय लोगों ने तस्करों का विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें कई लोग बाल-बाल बच गए. घटना भरतपुर जिले के कामा कस्बे की है. जहां मंगलवार की सुबह सवेरे विमल कुंड के पास कुछ गाय बैठी थीं. तभी गो तस्कर एक पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और जबरन गायों को गाड़ी में भरना शुरू कर दिया. इस बात की भनक लगते ही स्थानीय लोग भी वहां इकट्ठा होकर पहुंच गए और गो तस्करों का विरोध शुरू कर दिया. इस बीच खुद घिरता देख गो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें स्थानीय लोग बाल बाल बच गए. फायरिंग की वजह तस्कर करीब आधा दर्जन गोवंश को ले जाने में सफल रहे. जल्दबाजी में वे एक गाय को वहीं छोड़ गए. जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे. बाद में उस गाय की मौत हो गई. गो तस्करी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र से आए दिन गो तस्कर जबरन गोवंश को ले जा रहे हैं. लेकिन पुल...

दिल्ली में मंथन, BJP के ये 5 CM तय करेंगे 2019 में मोदी की वापसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज दिल्ली में 15 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मिशन 2019 के लिए मंथन कर रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में देश के पांच राज्यों की अहम भूमिका रही थी. मौजूदा दौर में इन पांचों राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं. बीजेपी शासित इन राज्यों में कुल 208 लोकसभा सीटें हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में इनमें से एनडीए को 193 सीटें मिली थीं.  बीजेपी को 172 सीटों और सहयोगी दलों को 21 सीटें मिली थीं. ऐसे में 2019 में मोदी की सत्ता में दोबारा से वापसी का दारोमदार इन्हीं पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर निर्भर है. 1. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ पर भरोसा नरेंद्र मोदी का सारा दारोमदार उत्तर प्रदेश पर टिका हुआ है. यूपी की सत्ता पर योगी आदित्यनाथ काबिज हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 71 जीतने में कामयाब रही थी. इसके अलावा 2 सीटें बीजेपी की सहयोगी अपना दल को मिली थी. इस तरह से एनडीए को 73 सीटें मिली थीं. इसके अलावा 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ऐतिहासिक ज...

नोटबंदी का ‘सच’ उजागर करने वाली रिपोर्ट को बीजेपी ने रोका!

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 8 नवंबर 2016 के नोटबंदी के फैसले की कोई संसदीय आलोचना नहीं की जाएगी. वित्त मामलों पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी (संसदीय समिति) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के दबदबे के चलते एक रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी का फैसला गलत था और इससे देश की जीडीपी को 1 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा. गौरतलब है कि वित्त मामलों की यह संसदीय समिति कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में गठित है और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस समिति में बतौर सदस्य शामिल हैं. लेकिन प्रभावी तौर पर सत्तारूढ़ बीजेपी का इस समिति पर दबदबा है. इसके चलते समिति में शामिल बीजेपी के सदस्यों के दबाव में इस रिपोर्ट को ऐसे समय में सदन में पेश करने से रोक लिया गया जब देश में आम चुनाव का बिगुल कुछ महीनों में बजने वाला है. इसे पढ़ें: नोटबंदी से GDP को ऐसे हुआ बड़ा नुकसान, विश्व बैंक ने सैटेलाइट इमेज से किया खुलासा समिति की रिपोर्ट को अध्यक्ष वीरप्पा मोइली ने मार्च 2018 में हरी झंडी दे दी थी. इसके बावजूद इस रिपोर्ट को संसदीय समिति के सामने बहस के लिए नहीं लाया ...

केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए कांग्रेस का 1001 घर बनाने का ऐलान

केरल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह 1001 बाढ़ पीड़ितों के घर बनाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिलहाल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं. इसके मद्देनजर पार्टी की यह घोषणा काफी अहम मानी जा रही है. बाढ़ से जूझते लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी ने यहां 1001 रिलीफ होम फंड की शुरुआत कर दी है. पार्टी की घोषणाओं के मुताबिक, बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए जाने वाले प्रत्येक घर पर तकरीबन 5 लाख रुपए का खर्च आएगा. घर निर्माण का पूरा प्रोजेक्ट 5.05 करोड़ रुपए का तय किया गया है. घर बनाने का खर्च पार्टी कार्यकर्ताओं और बाढ़ पीड़ितों के चंदे से निकाला जाएगा. इसकी शुरुआत भी हो गई है. कई गैर-सरकारी संगठनों और जिला कांग्रेस कमेटियों ने इसका चेक राहुल गांधी को सौंप दिया है. इसके अलावा प्रदेश से पार्टी सांसद केवी थॉमस, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और एमएम हसन के परिजनों ने एक-एक घर बनाने का फैसला किया है. राहुल गांधी फिलहाल दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं. गांधी मंगलवार सुबह त्रिवेंद्रम पहुंचे, जहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. यहां पहुंचने के बाद राहुल ने ट्वीट किया कि के...

Google For India: भारत के लिए गूगल के नए फीचर, बदला तेज का नाम

अमेरिकी टेक्नॉलॉजी दिग्गज गूगल ने आज भारत में गूगल फॉर इंडिया इवेंट आयोजित किया. यह इस इवेंट का चौथा चरण है और इस दौरान कंपनी ने भारत के लिए कुछ खास फीचर्स पेश किए हैं. गूगल ने काफी पहले ही भारत के लिए एक पेमेंट ऐप तेज लॉन्च किया था. अब गूगल ने ऐलान किया है इसका नाम बदल कर Google Pay कर दिया गया है. आपको बता दें कि गूगल पे अमेरिका और दूसरे देशों में पहले से ही है. इस इवेंट के दौरान गूगल ने कहा कि गूगल असिस्टेंट को अब हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही हाईलाईट्स की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि कंपनी कई प्रोजेक्ट ला रही है जिससे पब्लिशर्स को आसानी होगी. गूगल इंडिया और साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने इस इवेंट के कीनोट सेशन में कहा है, ‘वॉयस, वीडियो और मातृभाषा इंटरनेट यूजर्स का भविष्य है. सर्च करने के लिए लोग अब वॉयस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. हम भारत में वॉयस सर्च में बड़ी बढ़ोतरी देख रहे हैं. 75 फीसदी है मोबाइल ट्रैफिक सिर्फ ऑनलाइन वीडियोज से आते हैं. ज्यादातर भारतीय यूजर्स अब भारतीय भाषाओं को ऑनलाइन यूज कर रहे हैं और उम्मीद है अगले द...

मोदी-शाह 15 BJP शासित मुख्यमंत्रियों संग आज करेंगे बैठक

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आज बैठक होने जा रही है. बैठक में 15 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे. ये बैठक बीजेपी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर होगी. बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे. बैठक में 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा होगी और उसके साथ साथ जो पिछली बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को कार्य सौंपा गया था, उसे लेकर भी बातचीत होगी और कामों की समीक्षा की जाएगी. सुबह 9 बजे से पूरा दिन चलने वाली बीजेपी की इस बैठक में 2019 के लोकसभा और इस साल होने वाले तीन राज्यों का विधानसभा चुनाव प्रमुख एजेंडा रहेगा. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. ये तीनों राज्य बीजेपी शासित हैं. मुख्यमंत्रियों की बैठक में राफेल डील और अल्पसंख्यकोंसे जुड़े मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा. आरएसएस पर राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे हमले का जवाब देने की रणनीति पर भी चर्चा होगी. इस बैठक में पार्टी का शी...

पूर्ण राज्य की मांग, सिर पर बंडल रखकर PMO पहुंचे AAP विधायक

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी विधायकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर की चिट्ठी सौंपी है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ने अपने चुनावी एजेंडे में पूर्ण राज्य के मसले को रखा, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दल इस मुद्दे को चुनाव के बाद भूल गए. मुख्यमंत्री निवास से संसद मार्ग पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नारे लगाए. यहां से पांच विधायक प्रतिनिधियों को चिट्ठियों को पीएम दफ्तर पहुंचाने की इजाजत दी गई. दावा किया जा रहा है कि 10 लाख हस्ताक्षर वाली चिट्ठियों में लोगों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर, आम आदमी पार्टी सरकार का समर्थन किया है. आम आदमी पार्टी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली अपने अधूरेपन की वजह से परेशान है. उसे पूरा करने के लिए दस लाख लोगों ने चिट्ठी के जरिए प्रधानमंत्री को अपना संदेश भेजा है. दिल्ली अपना हक चाहती है और साथ ही चाहती है कि पूर्ण राज्य का अधिकार, जो अपने फैसले लेन...

राम मंदिर की शपथ लेने वाले DG का योगी को खत, करना चाहता हूं BJP का प्रचार

उत्तर प्रदेश के डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रिटायरमेंट के बाद उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है. इतना ही नहीं सूर्य कुमार शुक्ला ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि वह 2019 के आम चुनाव में उनकी पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले सूर्य कुमार शुक्ला ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण के लिए शपथ ली थी. ऐसा लगता है कि एक बार फिर उन्होंने विवादों को न्योता दिया है. सूर्य कुमार शुक्ला ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि अभी राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड और प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद खाली हैं, अगर आप चाहें तो इनपर उनकी नियुक्ति कर सकते हैं. बता दें कि सूर्य कुमार शुक्ला 31 अगस्त को ही रिटायर हो रहे हैं. पत्र लिख उन्होंने सीएम योगी से कहा है कि रिटायरमेंट के बाद कोई और जिम्मेदारी दें. सूर्य कुमार शुक्ला ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष समेत चार विभागों के नाम भी लिख कर दिए हैं. उन्होंने इच्छा जाहिर की है कि वह रिटायरमेंट के बाद भारतीय जन...

पैदल चलते वक्त टकराया कंधा तो पीट-पीटकर ले ली जान

दिल्ली में रोड रेज की घटनाएं आम बात है, लेकिन पैदल चलते दो लोगों के बीच कंधे टकरा जाना भी अब रोडरेज का कारण बन रहा है. ताजा मामला बाहरी दिल्ली का है, जहां दो लोगों के कंधे टकरा जाने के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामला आउटर दिल्ली के नांगलोई इलाके का है. रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर जीतू नामक युवक अपनी बहन से राखी बंधवाकर किसी दोस्त से मिलने के लिए घर से निकला था. तभी रास्ते मे सड़क पर जीतू का कंधा बगल से गुजर रहे एक शख्स के कंधे से टकरा गया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. कुछ ही देर में हाथापाई होने लगी. इसी दौरान वो शख्स जीतू को खींचकर वहीं सामने एक पार्क में ले गया और वहां जीतू की लात और घूंसों से जमकर पिटाई की. फिर आरोपी ने जीतू को जमीन पर लिटाकर कई बार उसके पेट पर घुटनों के बल कूद कर उसे अधमरा कर दिया. हैरानी की बात ये रही कि वहां खड़ी लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही लेकिन किसी ने जीतू की मदद नहीं की. तभी निगम पार्षद के ऑफिस में काम करने वाला एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से मौके पर पहुंचा तो ...

Asian Games: 8वें दिन चांदी ही चांदी, भारत की झोली में 7 मेडल

18वें एशियाई खेलों के 8वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच रजत पदक अपने नाम किए, लेकिन स्वर्ण पदक में इजाफा नहीं हुआ. एथलेटिक्स में 3 और घुड़सवारी में भारत को 2 रजत पदक हासिल हुए. इसके अलावा दो कांस्य पदक ब्रिज जैसे नए खेल में मिले. यानी रविवार को भारत ने बगैर गोल्ड कुल 7 पदक जीते. Asian Games: दुती ने 100 मी. महिला दौड़ में 20 साल में दिलाया पहला पदक आठवें दिन भारत के कई एथलीटों ने अपने पदक भी पक्के किए. इन पदकों का रंग क्या होगा यह आने वाला समय बताएगा. लेकिन देश के लिए एक मायूस करने पल भी रहा. गोविंदन लक्ष्मणन पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में तीसरे स्थान पर रहे. उनका ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया था, जिसकी घोषणा भी हो गई थी. लेकिन उन्हें रेस के दौरान एक बार ट्रैक के बाहर चले जाने की वजह से अयोग्य ठहराया गया और उनका कांस्य अमान्य कर दिया गया. 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 है. 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल के साथ वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर है. एशियाडः हिमा दास ने 2 बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने का किया कमाल इन खेलों में भारत को पदक मिल...

क्या 16 को ही हुआ था वाजपेयी का निधन, शिवसेना ने उठाए सवाल

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सवाल उठाया कि क्या पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को ही हुआ था या उस दिन उनके निधन की घोषणा की गई, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण बाधित न हो. राज्य सभा सांसद और शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादक संजय राउत ने वाजपेयी के निधन के दिन को लेकर रविवार को उठाए गए सवाल का कोई स्पष्टीकरण या कारण नहीं बताया है. बता दें कि वाजपेयी के निधन की घोषणा एम्स द्वारा 16 अगस्त को की गई थी और उनके निधन का वक्त भी बताया गया था. राउत ने कहा, हमारे लोगों की बजाए हमारे शासकों को पहले यह समझना चाहिए कि ‘स्वराज्य’ क्या है. वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को हुआ लेकिन 12-13 अगस्त से ही उनकी हालत बिगड़ रही थी. स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय शोक और ध्वज को आधा झुकाने से बचने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लाल किले से अपना संबोधन देना था. उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने इस दुनिया को 16 अगस्त को अलविदा कहा या जब उनके निधन की घोषणा की गई. मराठी में लिखे गए लेख में समझाया 'स्वराज्य' क्या है? हालांकि शिवस...

गहलोत बोले- वसुंधरा की गौरव यात्रा नहीं, विदाई यात्रा चल रही

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान जोधपुर संभाग में पथराव होने और काले झंडे दिखाए जाने की घटना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इस घटना के लिए बीजेपी ने सीधे तौर पर कांग्रेस महासचिव और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराया है. बीजेपी ने गहलोत पर वसुंधरा राजे के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप जड़ा है. वहीं, रविवार को जयपुर पहुंचे अशोक गहलोत ने भी बीजेपी पर पलटवार किया है. उन्होंने इस पूरी घटना के लिए सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दोषी बताया. गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यह गौरव यात्रा नहीं है. यह तो विदाई यात्रा है. सरकार की विदाई हो रही है. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के साथ धोखा किया है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सारे विकास कार्य रोक दिए, जिसके चलते राज्य में कोई विकास कार्य नहीं हुआ. जोधपुर संभाग में गौरव यात्रा के विरोध और पीपाड़ में पथराव होने की घटना पर गहलोत ने कहा, 'पथराव, विरोध और काले झंडे दिखाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि हम उनको औकात दिखाएंगे. महार...

कहीं इस ब्रांच में तो नहीं है आपका खाता, 3 बड़े बैंक बंद करने वाले हैं 70 शाखाएं

नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (पीएसबी) लागत के मोर्चे पर स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से करीब 70 विदेशी शाखाओं या कार्यालय को बंद करने या तर्कसंगत बनाने में लगे हैं. सूत्रों ने कहा कि अव्यावहारिक विदेशी परिचालनों को बंद किया जा रहा है जबकि कार्यकुशलता हासिल करने के लिए एक ही शहर या आसपास के स्थानों में कई शाखाओं को तर्कसंगत बनाने का काम चल रहा है. बीते साल 35 विदेशी शाखाएं की गई थीं बंद सूत्रों ने कहा कि इस क्रम में, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की चालू वित्त वर्ष में 70 विदेशी शाखाओं को बंद करने या तर्कसंगत बनाने की योजना है. पिछले वर्ष सरकारी बैंकों ने 35 विदेशी शाखायें बंद की थी. आंकड़ों के मुताबिक, सार्वजनिक बैंकों की विदेशी में 159 शाखाएं चल रही हैं, जिसमें से 41 शाखाएं 2016-17 में घाटे में थी. पिछले साल नवबंर में हुए पीएसबी मंथन में बैंकिंग क्षेत्र के एजेंडे के अनुसार, बैंकों को लागत के लिहाज से कुशल बनाने के लिये विदेशी परिचालन को तर्कसंगत बनाने की दिशा में कदम उठाना है. एसबीआई की 9 शाखाएं घाटे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नौ विदेशी शाखाएं घाटे में हैं जबकि...