Skip to main content

फैक्ट चेक: अशोक गहलोत के कार्यक्रम में दिखे हरे झंडे नहीं थे पाकिस्तान के









राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग को अब एक हफ्ते का ही वक्त बचा है. लेकिन राज्य में सोशल मीडिया पर झूठे दावों और गुमराह करने वाले वीडियो की बाढ़ सी आई हुई है. हाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुड़ा 10 सेंकड का वीडियो सामने आया है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गहलोत के चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी झंडों का इस्तेमाल किया गया.  इस वीडियो को कई फेसबुक पेजों पर हज़ारों बार शेयर किया जा चुका है.



इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में वीडियो के साथ किए गए दावे को ग़लत पाया. गहलोत की रैली में जो हरे झंडे दिख रहे हैं वो पाकिस्तान के नहीं बल्कि इस्लाम धर्म से जुड़े धार्मिक झंडे हैं.

वीडियो के साथ दावा किया गया है कि ‘गहलोत की रैली में पाकिस्तानी झंडा दिखा.’भीड़ में कई हरे झंडों के साथ तिरंगे भी देखे जा सकते हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने वीडियो को लेकर गुस्सा जताया और कांग्रेस नेता के खिलाफ नाराजगी जताई.

हमने सबसे पहले ये जानना चाहा कि वीडियो की असल लोकेशन क्या है. वेरीफिकेशन टूल ‘इनटेल टेक्नीक्स’की मदद से हमें एक सुराग मिला कि वीडियो जोधपुर का हो सकता है. इसके बाद हमने गहलोत के जोधपुर में चुनाव प्रचार कार्यक्रम को लेकर उनका ट्विटर हैंडल खंगाला.

हमने पाया कि गहलोत ने 21 नवंबर को जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में हुए कार्यक्रम को लेकर यही वीडियो ट्वीट किया था. गहलोत ‘मिलाद उल नबी’ के मौके पर धार्मिक जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे.

आज यहां #Jodhpur में #EidMiladUnNabi के अवसर पर आयोजित जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/16Pfpf0JGh

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 21, 2018वायरल वीडियो में दिख रही लोकेशन और उम्मेद स्टेडियम की तस्वीरों को मिला कर देखा गया तो ये साफ़ हो गया कि वीडियो में दिख रहा लोकेशन असल में जोधपुर का उम्मेद स्टेडियम ही है और तारीख भी 21 नवंबर ही है.

अशोक गहलोत की सोशल मीडिया टीम के प्रमुख लोकेश शर्मा से हमने संपर्क किया तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की. शर्मा ने कहा, ‘वीडियो 21 नवंबर को शूट किया गया  जब उन्होंने (गहलोत ने) जोधपुर में मिलाद-उल-नबी के जुलूस को रवाना किया था.’ शर्मा ने भी दावा किया कि वीडियो में दिख रहे हरे झंडे पाकिस्तान के नहीं बल्कि इस्लाम से जुड़े धार्मिक झंडे हैं. शर्मा ने कहा, ‘इसी तरह के झंडे स्थानीय धार्मिक समारोहों में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं.’ 

वीडियो में दिख रहे हरे झंडों में से एक को बारीकी से देखा गया तो उसमें सफेद रंग गायब था. ऐसे हरे झंडों को लोग अक्सर पाकिस्तान का समझने की भूल करते हैं. पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे में बाईं तरफ सफेद रंग का बैंड होता है और दाईं ओर बीच में चांद और तारा होता है.

 


Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...