Skip to main content

वसुंधरा, गहलोत की सियासी अदला-बदली में राजस्थान को क्या मिला?










अगर एंटी-इनकंबेंसी एक तथ्य है तो राजस्थान इसका जीता जागता उदाहरण है. साल 1993 से किसी भी पार्टी की सरकार लगातार दूसरी बार नहीं बनी. चुनावों से पहले के सर्वे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि राजस्थान में इस बार भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है. सैद्धांतिक रूप से ऐसा माना जाता है कि नेतृत्व की अदला-बदली अर्थव्यवस्था और विकास में रुकावट पैदा करती है. लेकिन राजस्थान के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सिद्धांत फेल होता नजर आएगा.

राज्य में लगातार बीजेपी-कांग्रेस के बीच सत्ता परिवर्तन के बावजूद राजस्थान विकास के विभिन्न मापदंडों पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार में साल 2013-18 के बीच राज्य की वार्षिक वृद्धि दर 5 फीसदी रही. वहीं देश की GDP में राजस्थान का योगदान पिछले 5 वर्षों में 5 फीसदी रहा जबकि राज्य की जनसंख्या देश की कुल आबादी का 5.7 फीसदी है.

जब 7 फीसदी तक पहुंची GDP की वृद्धि दर

हाल के वर्षों में राजस्थान की महत्वपूर्ण वृद्धि पूर्व की अशोक गहलोत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में हुई, जब 2008-13 के बीच GDP की वृद्धि दर 7 फीसदी तक पहुंची और देश की GDP में राजस्थान का योगदान 4.4 फीसदी से 5 फीसदी तक पहुंच गया. यह वृद्धि उत्पादन के मामले में प्रदर्शन से प्रेरित थी, क्योंकि इस दौरान भारत के औद्योगिक उत्पादन में राजस्थान का हिस्सा 4.8 फीसदी से बढ़कर 5.6 फीसदी पहुंच गया. जबकि पिछले पांच साल में देश के औद्योगिक उत्पादन में राजस्थान का योगदान 5 फीसदी रहा. यह प्रदर्शन वसुंधरा सरकार के अधिक निवेश को आकर्षित करने के सफल प्रयासों के बावजूद रहा.

25 फीसदी ज्यादा हुआ निवेश

आर्थिक मामलों के आंकड़ों की निगरानी करने वाली संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के मुताबिक वसुंधरा सरकार में राजस्थान ने 90750 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया, जो कि पू्र्ववर्ती गहलोत सरकार की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा था. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सरकार में आने से पहले 15 लाख नए रोजगार का वादा किया था. इसके लिए उन्होंने रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास भी किए. ऐसा करने के लिए उन्होंने श्रम सुधार की दिशा में कई कदम उठाए ताकि कंपनियों को कर्मचारियों की भर्ती करने में आसानी हो. लेकिन इन सुधारों का अपेक्षाकृत परिणाम नहीं दिखा. पिछले एक दशक में देश की फैक्ट्रियों में रोजगार बढ़े हैं, लेकिन राजस्थान की भागीदारी देश के औद्योगिक कर्मचारियों की कुल संख्या में 3.5 फीसदी ही है. जो भी रोजगार पैदा हुए वे संविदा कर्मियों के हुए. 2015-16 के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान के उद्योगों में संविदा कर्मियों की संख्या 39.6 फीसदी है.

किसानों की आय भी बढ़ी

जाहिर है यह आंकड़े बताते हैं कि क्यों सीएसडीएस-लोकनीति के चुनाव पूर्व सर्वे में रोजगार की कमी सबसे बड़ा मुद्दा है. राजस्थान की दूसरी बड़ी चिंता कृषि संकट है. बता दें कि राजस्थान के 60 फीसदी मजदूर खेती पर निर्भर हैं और हाल के दिनों में अपनी मांगों को लेकर यह सड़क पर भी उतरे थे, जबकि कुछ ने अपने प्राण तक त्याग दिए. एक रिसर्च के मुताबिक राजस्थान के किसानों का औसत भारतीय किसानों की तुलना में प्रदर्शन अच्छा रहा. इस अध्ययन के मुताबिक 2003-13 के बीच राजस्थान के किसानों की आय में 63 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इस दौरान देश के किसानों की आय में औसत वृद्धि 34 फीसदी रही. हालांकि राजस्थान के किसानों को हाल के महीनों में तगड़ा झटका लगा है. लहसुन, चना और मूंग की बंपर पैदावार की वजह से कीमतें गिर गईं और इन्हें नुकसान झेलना पड़ा. कोटा संभाग में लहसुन का दाम इस बार बड़ा चुनावी मुद्दा है. 

गरीबी के आंकड़ों में कमी आई 

गिरती कीमतों के दबाव के कारण खरीद भी कमजोर रही. राज्य में गेंहू की कुल खरीद देश हुई कुल खरीद से 5 फीसदी कम हुई जबकि राजस्थान देश का 9 फीसदी गेंहू पैदा करता है. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन के मुताबिक राजस्थान में गरीबी में रहने वालों की संख्या 32 फीसदी है. हालांकि गरीबी के आंकड़ों में 2005-06 की तुलना में 30 फीसदी की कमी आई है, लेकिन यह देश के औसत 28 फीसदी से ज्यादा है.

हालांकि विकास के कुछ पैमानों पर राजस्थान का प्रदर्शन अच्छा रहा. शिशु मृत्यु दर में सुधार हुआ है और यह देश की शिशु मृत्यु दर 41:1000 के बराबर, जो कि 2005-06 में 65:1000 था.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...