Skip to main content

जयपुर में आज पंचायत आजतक का महामंच, BJP-कांग्रेस में मुकाबला









राजस्थान में विधानभा चुनाव के मद्देनजर सियासी पारा अपने चरम पर है. ऐसे में देश का सर्वश्रेष्ठ न्यूज चैनल आजतक एक बार फिर लेकर आ रहा है 'पंचायत आजतक'. 29 नवंबर यानी गुरुवार को होने वाली इस पंचायत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी. यानी राजनेताओं, मंत्रियों और सांसदों की पंचायत में राजस्थान के वोटरों के मुद्दों और मौजूदा सियासी हालात पर महामंथन होगा.

राजस्थान के सियासी हालात पर नजर डालें तो विधानसभा की कुल 200 सीटों पर साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 163 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. जबकि प्रचंड सत्ताविरोधी लहर में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमटकर रह गई. वहीं बीएसपी को 3, NPP को 4, NUZP को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

जयपुर के होटल आईटीसी राजपूताना में आयोजित होने जा रहे 'पंचायत आजतक' में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट समेत तमाम बड़े नेता हिस्सा लेंगे. 'पंचायत आजतक' में कांग्रेस और बीजेपी के अन्य नेता भी शामिल होंगे जो राज्य की मौजूदा सियासत पर अपनी बात रखेंगे.

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के अहम सत्र 'विकास दिलाएगा वोट!' से होगी. वहीं दिनभर राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी से कई दिग्गज नेता बताएंगे कि आखिर क्यों एंटी इन्कंबेंसी इस बार के चुनावों में मुद्दा नहीं बनेगा. वहीं पिछले चुनाव में मुंह की खा चुकी कांग्रेस के नेता चुनाव में अपनी जीत का फॉर्मूला लेकर पंचायत आजतक के मंच पर मौजूद होंगे. कार्यक्रम का समापन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अहम सत्र 'फिर खि‍लेगा कमल!' से होगा.

पूरा कार्यक्रम

10:50 - 11:00 बजे: स्वागत भाषण  

11:00: 11:45 बजे: विकास दिलाएगा वोट!

वक्ता: पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री                                     

11:45 - 12:30 बजे: किसमें कितना है दम!

वक्ता: प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री                      

        रणदीप सिंह सुरजेवाला, मीडिया प्रभारी, कांग्रेस              

12:30 - 13:15 बजे: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

वक्ता: संबित पात्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी                                                         

         पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता                                                            

13:15 - 14:00 बजे: LUNCH

14:00 - 14:45 बजे: किसका होगा ‘राज’स्थान

वक्ता: दिया कुमारी, बीजेपी नेता                                                                                     

          रोहिणी कुमारी, बीजेपी नेता                                                                                  

          चंद्रेश कुमारी कटोच, कांग्रेस नेता                                                 

14:45 - 15:30 बजे: मोदी का चलेगा जादू!

वक्ता: राज्यवर्धन सिंह राठौर, केंद्रीय मंत्री                    

15:30 - 16:15 बजे: आरक्षण, रोजगार और किसान के मुद्दे!

वक्ता: अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री 

          राजीव शुक्ला, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

16:15 - 17:00 बजे: राजस्थान में किसका राज?

वक्ता: गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री

           मोहन प्रकाश, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस

17:00 - 17:45 बजे: बागी करेंगे बेड़ा पार!

वक्ता: हनुमान बेनीवाल, संस्थापक, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी    

          घनश्याम तिवाड़ी, अध्यक्ष, भारत वाहिनी पार्टी              

          कुंवर जगत सिंह, बीजेपी नेता                                        

17:45 - 18:30 बजे: किसका होगा राजतिलक?

वक्ता: सुधांशु त्रिवेदी,  राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी                                       

          प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस प्रवक्ता                                                    

18:30 - 19:15 बजे:  चुनाव में मोदी फैक्टर!

वक्ता: रविशंकर प्रसाद,  केंद्रीय मंत्री

19:15 - 20:00 बजे: कांग्रेस के अच्छे दिन आ गए!

वक्ता: सचिन पायलट, अध्यक्ष, राजस्थान कांग्रेस     

20:00 - 21:00 बजे: फिर खि‍लेगा कमल!

वक्ता: अमित शाह,  राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी    

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...