Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018

मां-बाप ने 15 साल की बेटी को जिंदा जलाया, बताई हैरान करने वाली वजह

राजस्थान की राजधानी जयपुर के फागी तहसील के गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर बदनामी से तंग आकर एक मां-बाप ने अपने 15 साल की बेटी को जलाकर घर के पिछले हिस्से में छिपा दिया था. फागी के शंकरपुरा गांव में शुक्रवार को एक लड़की के जलने की खबर सामने आई थी. एक गुमनाम फोन के बाद पुलिस ने वकील गोपाल गोस्वामी, उनकी पत्नी परमा देवी से उनकी बेटी के बारे में पूछताछ पहुंची. पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया. उन्होंने पुलिस को बताया बच्ची के क्लास में क अंक आए थे, जिसके बाद हमने उसको डांटा था. हमारे डांटने के बाद उसने आग लगा ली. बाद में जब पुलिस ने मां-बाप की निशानदेही पर लाश बरामद की तो पता चला कि उसे जलाया गया था. राजस्थान हाईकोर्ट में वकील गोपाल गोस्वामी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया है. गोस्वामी के मुताबिक वो अपनी बेटी की हरकतों से तंग आ चुके थे. कई बार मां-बाप ने मिलकर मारा-पीटा और धमकाया भी था. वे उसको घर में बंद भी रखते थे. लेकिन पूरे गांव में उसकी चरित्र की वजह से उनकी बदनामी होने लगी थी. इसलिए गुरुवार की रात उन्होंने पेट्रोल लाकर बेट...

फंड जुटाने के लिए दिल्लीवालों के घर जाएगी आम आदमी पार्टी

ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूरे देश, खासकर दिल्ली में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी. अपने अस्तित्व में आने के बाद से आज तक आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से ही चल रही है. 'आप' के मुताबिक  ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाली पार्टी ईमानदारी की राह पर इसीलिए चल सकी है क्योंकि वह बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से सहयोग न लेकर आम आदमी के दम पर चलती है. जबकि बड़े-बड़े कॉरपोरेट के दम पर चलने वाली पार्टियां सत्ता में आने के बाद उनका अनेक तरह से फायदा पहुंचाती हैं जिसका बोझ आखिरकार आम लोगों को ही झेलना पड़ता है. केवल सत्ता में ही नहीं, बाकी राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर भी कॉरपोरेट एजेंडा ही आगे बढ़ाते हैं. 'जिसके पैसे से राजनीति करेंगे, उसी का काम करेंगे' 'आप' का मानना है कि जिसके पैसे से आप राजनीति करेंगे, आप काम भी उसी का करेंगे.  आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से राजनीति करती है, इसलिए जनता के काम करती है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियां कॉरपोरेट के पैसे पर चलती हैं, इसलिए जाहिर है कि ...

वो दिन दूर नहीं जब ब्रिटेन को पछाड़ देगी भारतीय अर्थव्यवस्था: मोदी

 गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार कोकच्छ जिले के अंजार में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड (जीएसपीएल) की ओर से तैयार की गई मुंद्रा पोर्ट और अंजार के बीच बिछाई गई प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम ने कहा कि पिछले 20 साल में कच्छ काफी बदल चुका है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग 2001 के बाद पैदा हुए हैं वो यहां पहले की स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकते, जब कच्छ पिछड़ा हुआ था. पानी की समस्या को सुलझा लिया गया है, पहले यहां काफी कम लोग आया करते थे लेकिन अब दुनियाभर के लोग यहां आ रहे हैं. बता दें कि कच्छ में 26 जनवरी 2001 में भारी भूकंप आया था, जिसके बाद से कच्छ की सूरत ही बदल गई और यहां काफी विनाश हुआ था. एलएनजी टर्मिनल के उद्घाटन के मौके पर पीएम ने कहा कि मेरा सौभाग्य है यहां 3 टर्मिनल का उद्घाटन करने का मौका मिला, जल्द ही हम चौथा टर्मिनल भी बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा देश के काफी काम आने वाली है. उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए पीएम मोगी ने कहा कि 60 वर्षों में 13 करोड़ परिवारों को गैस कनेक...

शाकाहारी शख्स को चिकन बर्गर खिलाने पर Uber पर 5000 जुर्माना

Uber ईट्स और उसकी एक सहयोगी फर्म बर्गर हब को शाकाहारी ग्राहक को चिकन बर्गर खिलाना महंगा पड़ गया. उपभोक्ता अदालत ने एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने के आरोप में उबर ईट्स और बर्गर हब पर 5000 रुपये का जुर्माना लागाया है. जिसमें 2500 रुपये न्यायालय खर्च के तौर पर शामिल है. दरअसल चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में रहने वाले शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को बताया था कि वह और उसका दोस्त श्रनव कटयाल सेक्टर 21 में काम करते हैं. उन्होंने उबर ईट्स एप के जरिये एक ग्रिल्ड चिकन रैप और एक वेज थिक बर्गर आर्डर किया था. श्रनव क्योंकि मांसाहारी था तो उसने चिकन रैप खाकर दूसरा पैकेट अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह को दे दिया जो शाकाहारी है. वह जब बर्गर खा चुका था तब अचानक उसकी नजर बिल पर पड़ी जिसमें दोनों चिकन बर्गर भेजे गए थे. आहत होकर गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को शिकायत दी जिसमें बताया गया कि वह बचपन से शाकाहारी है और उसके धर्म में मांस खाने की मनाही है और मांस खाना एक पाप के समान माना जाता है. इसलिए उबर ईट्स द्वारा दिए गए चिकन बर्गर खाने से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. दिलचस्प ब...

आयुष्मान भारत पर जंग, केजरीवाल ने इस वजह से लागू नहीं की योजना

लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच आयुष्मान भारत योजना को लेकर जमकर ट्विटर वार देखने मिला. 23 सितंबर को मोदी सरकार ने 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत' को लांच किया है. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यह योजना लागू नहीं की, लेकिन क्यों? आइए हम आपको बताते हैं. आयुष्मान भारत योजना लांच होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर पर बाकायदा दो पन्नों का स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली के अंदर यह योजना लागू क्यों नहीं की गई. मुख्यमंत्री का कहना है कि मोदी सरकार की यह योजना सफेद हाथी साबित होगी. 1. प्राथमिक स्वास्थ्य- आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक मोदी सरकार की इस योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया जोकि सबसे ज्यादा जरूरी है. दिल्ली सरकार मानती है कि स्वास्थ्य के लिए 3 लेवल जरूरी हैं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च. इसी के तहत दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक और बड़े अस्पताल पर काम कर रही है. 2. सबके लिए नहीं ...

मन की बात में बोले PM मोदी- दुश्मनों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए. यह मन की बात का 48वां संस्करण है. पीएम मोदी ने देश के सैनिकों के बारे में बात की. उन्होंने 2 वर्ष पहले भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हुए सेना के जवानों को सलाम किया. पीएम ने कहा कि पाक पर किए सार्जिकल स्ट्राइक के 2 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों ने 29 सितंबर को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. उन्होंने कहा कि हमारे अब यह तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ जवाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे. जो हमारे देश की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. भारत हमेशा शांति पसंद रहा है लेकिन देश की संप्रभुता को दांव पर लगाकर हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 8 अक्टूबर को हम वायुसेना दिवस के रूप में मनाते हैं. 1932 में छह पायलट और 19 वायु सैनिकों के साथ एक छोटी सी शुरुआत से बढ़ते हुए हमारी वायुसेना आज 21वीं सदी की सबसे साहसिक और...

J-K: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, 1 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है. शहीद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इससे पहले तंगधार में भारतीय सेना ने आतंकियों द्धारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. आतंकी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. पाकिस्तान सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. तंगधार में ही शहीद हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा जवान बता दें कि आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा एक जवान भी तंगधार में शहीद हो गया था.  शहीद जवान संदीप सिंह तंगधार सेक्टर में सेना के एक ऑपरेशन में काम कर रहे थे. संदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के तंगधार में एंटी घुसपैठ ऑपरेशन में शामिल थे. पाक BAT ने की थी  हैवानियत इससे पहले पाकिस्तान BAT ने भारतीय जवान  के शव के साथ हैव...

बुलेट ट्रेनः जापान से लोन की पहली किस्त जारी, तेजी से बढ़ेगा काम

जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और भारत सरकार के बीच शुक्रवार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लोन की पहली किस्त जारी करने पर सहमति बन गई. एक करार के तहत जेआईसीए की तरफ से भारत सरकार को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लोन के तौर पर 5,500 करोड़ रुपए की पहली किस्त मिलेगी. इसके अलावा जेआईसीए की ओर से कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक सेक्टर-5 तक मेट्रो लाइन बनाने के लिए 1600 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाएगा. भारत सरकार देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर साल 2022 से शुरू करने की तैयारी कर रही है. खबर है कि इसके लिए सरकार जापान से 18 बुलेट ट्रेन खरीदने की तैयारी है. यह सौदा 7,000 करोड़ रुपए का होगा और इसके तहत देश में ट्रेन के उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की शर्त भी शामिल है. गौरतलब है कि देश का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू होगा. इस कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन की स्पीड 350 किमी प्रति घंटा होने की उम्मीद है. यानी मुंबई से अहमदाबाद महज 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. अभी इस दूरी को तय करने में भा...

एशिया का किंग बना भारत, बांग्लादेश को पीटकर 7वीं बार जीता खिताब

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से मात दे दी है. इसी के साथ ही भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है. दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला. जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए बांग्लादेश को धूल चटा दी. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए. केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली. भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे. लेकिन, 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी. महमूदुल्लाह के इस ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने एक और दूसरी पर केदार जाधव ने एक रन लिया. ...

फेसबुक पर हैकर्स का 'हमला', 5 करोड़ यूजर्स की सूचनाएं चोरी

 फेसबुक ने शुक्रवार को कबूल किया कि उसकी सुरक्षा में सेंधमारी के कारण 50 मिलियन यानी 5 करोड़ लोगों के अकाउंट पर असर पड़ा. इस सोशल नेटवर्किंग साइट का कहना है कि उसके कंप्यूटर नेटवर्क पर हमला कर यूजर्स की सूचनाएं हैक की गईं. इस हफ्ते की शुरुआत में हैक की घटना सामने आई. हैकर्स फेसबुक कोड की एक फीचर पर हमला कर यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच गए. हालांकि कंपनी ने इस गड़बड़ी को अब दुरुस्त कर लिया है और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सारी जानकारी दे दी गई है. शुक्रवार सुबह 9 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स को जबरन लॉगआउट कराया गया ताकि उनके अकाउंट सुरक्षित रखे जा सकें. सुरक्षा में सेंधमारी होने पर ऐसी तरकीब अपनाई जाती है. फेसबुक का कहना है कि हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन आगे की पड़ताल जारी है. फेसबुक के इतिहास में शुक्रवार की हैकिंग सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है. इससे पहले 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के प्रोपगैंडा अभियान को लेकर फेसबुक को कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था. कंपनी के दिनोंदिन बढ़ते कद को देखते हुए इसे रेगुलेट करने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है. ...

1984 से शुरू हुआ था एशिया कप, जानिए कौन कितनी बार बना चैंपियन

बांग्लादेश को फाइनल मुकाबले में धूल चटा कर भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. इसी के साथ ही टीम इंडिया ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है जिन्होंने कहा था कि विराट कोहली के बिना यह टीम एशिया कप नहीं जीत सकती. भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है. एशिया कप के इतिहास में भारत ही एक ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा 7 बार यह खिताब अपने नाम किया है. उसके बाद श्रीलंकाई टीम का नंबर आता है जो 5 बार एशिया कप चैंपियन रह चुकी है.  पाकिस्तान की बात करें तो यह टीम दो बार चैंपियन बन चुकी है. आइए एक नजर डालते हैं 1984 से लेकर अब तक एशिया कप के सभी चैंपियंस पर: 1984-2018 : चैंपियंस की लिस्ट 1984 : भारत (श्रीलंका को 2-0 से हराया) 1986 : श्रीलंका (पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया) 1988 : भारत (श्रीलंका को 6 विकेट से हराया) 1990/91 : भारत (श्रीलंका को 7 विकेट से हराया) 1995 : भारत (श्रीलंका को 8 विकेट से हराया) 1997 : श्रीलंका (भारत को 8 विकेट से हराया) 2000 : पाकिस्तान (श्रीलंका को 39 रन से हराया) 2004 : श्रीलं...

सर्जिकल स्ट्राइक: राजनाथ बोले- एक गोली चलने पर जवानों को गोलियां न गिनने की छूट

आज से ठीक दो साल पहले पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों को सबक सिखाने वाला सबसे बड़ा ऑपरेशन किया था. पाकिस्तान की हद में 3 किलोमीटर तक जाकर जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर पोषित किए जाने वाले करीब 50 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, साथ ही उनके कई ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था. सेना के इस शौर्य को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की बड़ी कामयाबी मानती है. केंद्रीय गृहमंत्रीराजनाथ सिंह ने इस मौके पर बताया कि सेना के जवान सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आजाद हैं. शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा है, बल्कि अब दुनिया का एक ताकतवर मुल्क बन गया है. राजनाथ सिंह सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े ऑपरेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है. जिसके बाद हमारे जवानों ने करिश्मा कर दिखाया और पाकिस्तान की धरती पर उनका सफाया करने में हमारे जवानों ने कामयाबी हासिल की जिसे सर्जिकल स्ट्राइक...

तनुश्री के आरोपों पर बंटा बॉलीवुड, सपोर्ट में आए ये सेलेब्स

तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है. इस विवाद पर अमिताभ, आमिर, सलमान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ा. लेकिन बी-टाउन के कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री को सपोर्ट किया है. इनमें स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा और फरहान अख्तर शामिल हैं. तनुश्री के समर्थन में रिचा ने ट्वीट कर लिखा- ''तनुश्री दत्ता होना दुखद है. अकेला और सवालिया होना. कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जो उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले. जो उनके साथ सेट पर हुआ वो डरावना था. उनकी बस यही गलती थी कि वे चुप नहीं रहीं. तनुश्री दत्ता होने के लिए काफी हिम्मत चाहिए.'' अक्सर बेबाबी से अपनी राय रखने के लिए फेमस स्वरा भास्कर भी तनुश्री के सपोर्ट में आई हैं. एक्टर फरहान अख्तर ने भी तनुश्री-नाना विवाद पर ट्वीट किया. उन्होंने रिपोर्टर जैनिस सीकेरिया के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि तनुश्री जो कह रही हैं उसमें सच्चाई है. पत्रकार का दावा है कि 10 साल पहले घटना के दौरान वह भी मौजूद थीं. फरहाना ने ट्वीट कर लिखा- '...

सड़क पर दौड़ता रहा ट्रैफिक, किनारे पर कुल्हाड़ी से काटा सिर

हैदराबाद में दिनदहाड़े सड़क पर एक शख्स को बेरहमी के साथ दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स कैसे एक आदमी पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे सरेआम मार रहा है. इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे. यहां तक कि पुलिस की एक पेट्रोल कार भी हमलवारों को अनदेखा कर वहां से गुजर गई. बेखौफ हमलावरों ने इस वारदात को पुलिस पेट्रोल कार के सामने हैदराबाद की भीड़ भाड़ वाली सड़क अंजाम दिया. कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने पीड़ित को बचाने की कोशिश नहीं की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पीले रंग की शर्ट पहने एक आदमी हवा में हाथ लहराकर कुल्हाड़ी से निर्दयतापूर्वक पीड़ित पर हमला कर देता है. वीडियो में हमलावर कुल्हाड़ी से पीड़ित के शरीर पर कई वार करता दिख रहा है. हमलावर के सिर पर जैसे खून सवार था. वो पीड़ित के शरीर पर एक बाद एक कई वार करता रहा. इस दौरान लगभग सौ लोगों की भीड़ मौत का ये तमाशा देखती नजर आती है. तभी साइबरबाद पुलिस की एक पेट्रोल कार भी वहां से गुजरती है. लेकिन पुलिस कार इस पूरी घटना को अनदेखा कर आगे नि...

खाकी पर दागः 'लव जेहादी' हो गई है उत्तर प्रदेश की पुलिस

 यूपी पुलिस ने लव को जेहाद बनाने की क़सम खा ली है. कसम खा ली है कि यूपी में भले ही मुजरिम छुट्टे घूमें. खुलेआम जुर्म करें, जुर्म का ग्राफ ऊंचा करते रहें. मगर वो उनका कुछ नहीं करेगी. कुछ नहीं कहेगी. मगर हां, वो ये बर्दाश्त नहीं करेगी कि यूपी में कोई लड़का, लड़की बिना पुलिस से पूछे दोस्ती करें, प्यार करें, एक-दूसरे से मिलें. वो भी दो अलग-अलग धर्म और मज़हब के लोग तो खासतौर पर. वर्दी वाले गुंडे ये कहानी शुरू होती है कि पश्चिम यूपी के मेरठ शहर से. अपने आपको विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ गुंडे मेरठ की एक कोतवाली में घुस आए थे. कोतवाली से खाकी वर्दी ओढ़े कुछ दूसरे गुंडे निकले. डायल 100 की गाड़ी में. पहुंचे एक मोहल्ले में और घुस गए एक घर में. खींचा एक लड़की को और उसके दोस्त को. बैठा लिया पुलिस की गाड़ी में और फिर क्या हुआ वो पूरे देश ने देखा. मेरठ पुलिस की काली करतूत कैसे एक पुलिस वाला लड़की से कह रहा है "यहां किसके घर में रह रही हो. मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है. तुझे इतना समझ नहीं आता हिंदू होते हुए दूसरे के साथ जा रही है." ये यूपी पुलिसवाले मैट्रिमोनियल साइट...

राजस्थान: बाड़मेर में सड़क पर ही हुआ दो शवों का पोस्टमॉर्टम

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है. यहां सरकारी तंत्र ने दो महिलाओं की लाशों का खुली सड़क परपोस्टमॉर्टम कर दिया. राजस्थान के बाड़मेर जिले के भारत-पाक सीमा पर बसे गडरारोड़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में बुधवार को दो महिलाओं का पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया. दरअसल, मंगलवार को तमलोर गांव में  महिलाओं को करंट लगने से मौत हो गई थी उसके बाद में उनके शव को अस्पताल लाया गया. लेकिन पोस्टमॉर्टम अस्पताल परिसर की सड़क पर कर दिया गया. इसके लिए तर्क यह दिया गया कि पोस्टमॉर्टम के लिए अलग से कमरा नहीं है. परिजनों का कहना है कि उन्होंने मना किया कि सड़क पर पोस्टमॉर्टम ना करें. लेकिन सरकारी डॉक्टर ने परिवार की एक ना सुनी. और सड़क को पोस्टमॉर्टम रूम बना दिया. यहां पर मोर्चरी नहीं है. दोनों महिलाओं के शव रातभर मरीजों को भर्ती करने वाले कक्ष में रखे गए. पास में शव होने से मरीज भी रातभर असहज महसूस होते रहे. और दूसरे दिन तो इन शवों को उठाकर अस्पताल परिसर में खुले में लाया गया. यहां बनी सड़क पर रख दिया और यहीं पर एक पर्दा लगाकर पोस्...

वसुंधरा बोलीं- मैं शेरनी, राजस्थान के लोगों के लिए लगाऊंगी जान

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी गौरव यात्रा के अंतिम चरण की शुरुआत गुरुवार को अजमेर संभाग से की. यहां पर एक दर्जन सभाओं को संबोधित करते वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा, 'मैं एक शेरनी हूं. शेरनी बनकर राजस्थान के लोगों की रक्षा करूंगी.' उन्होंने कहा, 'जैसे शेरनी जंगल में अपने बच्चों की रक्षा के लिए जान लगा देती है. उसी तरह से मैं राजस्थान के परिवार के लिए जान लगा दूंगी. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस 4 सालों से बिल में समाई हुई थी. अब चुनाव देख कर बिल से बाहर आ गई है. लोगों को झांसा देने का काम कर रही है. इनके पास बातें तो बहुत है लेकिन काम करने के लिए कुछ भी नहीं है.' बता दें कि वसुंधरा राजे अपनी सारी सभाओं में ज्यादतर समय अपने कामों को गिनाती रहती हैं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत लगातार वसुंधरा राजे के दिए गए भाषणों के खिलाफ अपना बयान देते रहते हैं. वसुंधरा राजे के राजस्थान के लोगों के परिवार की रक्षा करने को लेकर दिए जा रहा है बार-बार के बयान पर कांग्रेस महासचिव अश...

गुजरात में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, देखें अंदर से नजारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है. गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी चाहते थे कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक ऐसी प्रतिमा बने जो दुनिया में सबसे ऊंची हो. वो प्रतिमा बन चुकी है जिसका मोदी अनावरण करेंगे लेकिन आपको उस मूर्ति तक ऐसे ही बोट की सवारी से जाना होगा. लौह पुरुष के नाम से मशहूर सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे विशाल मूर्ति तक सबसे पहले आजतक पहुंचा है. देखिये क्या है इस मूर्ति की खासियतें. मूर्ति में लगेंगी दो लिफ्ट पटेल की ये 182 मीटर ऊंची मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है. इसके आगे ना तो 120 मीटर ऊंची चीन वाली स्प्रिंग बुद्ध मूर्ति टिकती है, ना ही 90 मीटर ऊंची न्यूयॉर्क की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी. आजतक की टीम पूरी तैयारी के साथ अंदर उस जगह तक पहुंची, जहां तक निर्माण कार्य हो चुका है. सामने की ओर नया ब्रिज आम आदमी के लिए है कि लोग अंदर आएं और पटेल के पैर तक पहुंचे सीढियों से. वहां पर दो लिफ्ट हैं, जिससे एक साथ दो सौ लोग पटेल के सीने तक जहां गैलरी है, वहां जा सकते हैं. वहां से सरदार सरोवर बांध तक का दृश्य दिखेगा. 800 स्थानीय और 200 चीनी मजदूरों ने ...

तीसरी बार जीतीं तो राजस्थान में ये काम करेंगी वसुंधरा

राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम की घोषणा कर चुके हैं. हालांकि, ये बात अलग है किराजस्थान हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए जाना जाता है. इस बीच बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडिया टुडे वुमन समिट एंड अवार्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की महिलाएं शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की और उन्होंने चुनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल के साथ इंटरव्यू के दौरान वसुंधरा राजे ने भविष्य की रूपरेखा भी बताई. उन्होंने बताया कि अगर उन्हें तीसरी बार राज्य की सेवा करने का अवसर मिलता है तो वे सबसे पहले रोजगार दिलाने का काम करेंगी. उन्होंने बताया कि राजस्थान आईटी में नंबर वन है. पिछले तीन सालों में आईटी के क्षेत्र में राजस्थान में बड़ा बदलाव आया है औ...

बांग्लादेश ने PAK को निपटाया, फाइनल में भारत से होगा मुकाबला

मुश्फिकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य काबांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी. बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 मेंएशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा. पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज 50 के आंकड़े को छू नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए. मेहंदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए. रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट महज 18 रनों पर खो दिए थे. फखर जमां (1), बाबर आजम (1) और कप्तान सरफराज अहमद (10) तीन अपनी टीम को अच्छी शुरुआ...

राजस्थान में अब नर्सेज आंदोलन, गुरुवार को रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

राजस्थान में नर्सेंज ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया. नर्सेंज ने राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेन गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करेंगे. साथ ही गुरुवार को सभी नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. राज्य के नर्सिंग कर्मचारियों ने केंद्र के अनुरूप पदनाम नहीं बदले जाने को लेकर के अपना विरोध जताया है. पूरे प्रदेश के नर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया. संयुक्त संघर्ष समिति, नर्सेज ने कहा कि विभागीय सूत्रों से नर्सेज को जो अब नया नाम दिया जा रहा है उसके तहत नर्सिंग ग्रेड प्रथम को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ग्रेड द्वितीय को केवल नर्स का पदनाम दिया जा रहा है. जबकि केंद्र में यह पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर हैं....

लंबे समय के बाद एक मंच पर साथ नजर आएंगे अमित शाह-वसुंधरा

राजस्थान में चुनावी साल की वजह से बीजेपी अध्यक्षअमित शाह इन दिनों लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में शाह बुधवार को जयपुर में एकदिवसीय दौरे पर आएंगे. अहम यह है कि अब तक बीजेपी अध्यक्ष के कार्यक्रमों से दूर रहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बार शाह के साथ मंच साझा करेंगी. राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा निर्मित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी. लोकार्पण समारोह के बाद अमित शाह धानक्या गांव में 35 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह के साथ पीयूष गोयल, वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल होंगे. बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शाह जयपुर में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक का संयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बनाया गया है. बता दें कि शेखावत को अध्यक्ष बनाने को लेकर वसुंधरा राजे और अमित शाह में तनातनी च...

SC/ST को प्रमोशन में आरक्षण दे सकेंगे राज्य: सुप्रीम कोर्ट

पदोन्नति में आरक्षण के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया. देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि एससी-एसटी को पदोन्नति में आरक्षण देना जरूरी नहीं. हालांकि अदालत ने राज्यों को इस पर फैसला लेने की छूट दे दी. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि इस मामले को आगे 7 जजों की बेंच को भेजने की कोई जरूरत नहीं. पदोन्नति में एससी-एसटी को आरक्षण मिले या नहीं, यह मामला साल 2006 से विवाद का मसला बना हुआ था. अक्टूबर 2006 में नागराज बनाम भारत संघ के मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने इस मुद्दे पर फैसला दिया कि सरकारी नौकरी में एससी-एसटी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए सरकार बाध्य नहीं है. हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा था कि अगर आरक्षण देने का प्रावधान सरकार करना चाहती है, तो राज्य को एससी-एसटी वर्ग के पिछड़ेपन और सरकारी रोजगार में कमियों का पूरा आंकड़ा जुटाना होगा. इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. कोर्ट की सविधान पीठ ने 30 अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुआई वाली बेंच में जस्टिस कुरियन जोसेफ, जस्...

गांधी जयंती पर देश भर में जनसभाएं करेगी कांग्रेस

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे. बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे. कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी. उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं. हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है. मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है. गहलोत ने कहा कि वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी. हमारी विचारधारा की लड़ाई है. सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है. आश्रम के...

गांधी जयंती पर देश भर में जनसभाएं करेगी कांग्रेस

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे. बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे. कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी. उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं. हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है. मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है. गहलोत ने कहा कि वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी. हमारी विचारधारा की लड़ाई है. सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है. आश्रम के ...

स्पेक्ट्रम मिलने के छह महीने के अंदर 5G ला सकती है जियो

रिलायंस जियो 4G सर्विस और आक्रामक प्लान ला कर कम समय में देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. अब तैयारी 5G की है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 5G स्पेक्ट्रम मिलने के छह महीने के अंदर ही भारत में 5G सर्विस लॉन्च करेगी यानी 2020 तक कस्टमर्स तक 5G सर्विस पहुंच सकती है. ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो के एक अधिकारी ने कहा है, ‘जियो के पास 5G- रेडी LTE नेटवर्क है और हम स्पेक्ट्रम मिलने के पांच से छह महीने के अंदर यह टेक्नॉलॉजी आधारित सर्विस लॉन्च करने में सक्षम हैं. कंपनी आक्रामक तरीके से ऑप्टिक फाइबर लगा रही है जो 5G नेटवर्क के बैकबोन के तौर पर काम करेगा’ गौरतलब है कि 2019 के आखिर तक स्पेक्ट्रम की नीलामी होगी. हाल ही में सरकार ने भारत में 5G ट्रायल के लिए  सिस्को, सैमसंग, एरिक्सन और नोकिया के साथ पार्टनर्शिप करने की बात कही है. जबकि चीनी कंपनियां हुआवे और जीटीई को इनसे बाहर रखा गया है. दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा, हमने उच्च स्तरीय 5G कमेटी गठित की है, जो 5G के बारे में दृष्टिकोण, मिशन और लक्ष्यों को लेकर काम करेगी. दुनिया में 2020 में जब 5G टेक्नोलॉजी लागू होगी, मुझे भरोसा ह...

PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट के लिए दिव्या स्पंदना के खिलाफ देशद्रोह की FIR दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने परकांग्रेस की पूर्व सांसद और कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना के खिलाफ राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया है. दिव्या के खिलाफ लखनऊ के वकील सैयद रिजवान अहमद ने मामला दर्ज कराया है. अहमद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'ट्वीट अपमानजनक था. प्रधानमंत्री भारत गणराज्य और इसकी संप्रभुता के प्रतिनिधि हैं. इसलिए यह (ट्वीट) राष्ट्र के लिए दुर्भाग्य है और अवमानना भी. हमने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है.' अहमद लखनऊ के विवेकखंड इलाके में रहते हैं. उनकी तहरीर पर मंगलवार को दिव्या के खिलाफ देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है. दिल्ली की दिव्या ने सोमवार दोपहर पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक ट्वीट किया था. उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और उनकी आलोचना की थी. टि्वटर पर कई यूजर्स ने दिव्या को ट्रोल भी किया. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दिव्या ने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसा ट्वीट किया. बीते मंगलवार को भी दिव्या ने पीएम ...

राजस्थान में किसानों का आंदोलन, वसुंधरा सरकार के लिए 'सिरदर्द'

राजस्थान में चुनाव नजदीक आते ही अपनी मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलनरत हो गए हैं. किसानों के आंदोलन को जनसमर्थन भी मिल रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा खेती के इलाके श्रीगंगानगर के किसान सिंचाई के पानी के लिए सड़क पर उतर गए हैं. यहां पर किसान सिंचाई के लिए पानी और फिरोजपुर फीडर के मरम्मत की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई होते नहीं देख मंगलवार को जिलेभर के किसान एकजुट हुए और जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए. हजारों की संख्या में बैठे किसानों के लिए खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया है. किसानों ने यहीं पर अपना लंगर भी डाल लिया है. किसानों के महापड़ाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. वसुंधरा सरकार के समय ही इसी इलाके में पानी को लेकर बड़ा किसान आंदोलन हुआ था जिसमें पुलिस फायरिंग में कई किसान मारे गए थे. किसानों का आरोप है कि उनके हक का पानी उन्हें नहीं दिया जा रहा है. किसानों के अनुसार पंजाब से बहकर आने वाली नहरों में पानी की कटौती हो रही है. किसानों तक 2200 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए दिया जाना चाहिए जबकि इसका आधा पानी इन...

शाह पर पायलट का पलटवार- ये लंका नहीं, जहां अंगद पांव जमा ले

 राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी पार्टियों के आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है. सचिन पायलट ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजस्थान न तो पाप की धरती है और न ही रावण की लंका है, जहां अंगद का पांव जम जाए. राजस्थान वीरों की भूमि है. ऋषि-मुनियों की पवित्र धरती है. पायलट अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि राजस्थान में बीजेपी अंगद की पांव की तरह जमी हुई है. सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 की कैग रिपोर्ट को सदन में नहीं रखा जा रहा है क्योंकि उसमें फसल बीमा को लेकर बड़े घोटाला का जिक्र है. केवल 2 जिलों में एक करोड़ 8 लाख का घोटाला हुआ है. अगर सभी 33 जिलों का निकाल लिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी. पायलट जातिगत रैलियों के बहाने कांग्रेस को आदिवासी और ओबीसी समाज से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अमित शाह भी इसी फार्मूले पर राजस्थान में राजनीति कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी सभाओं में जनजाति और ओबीसी के लोगों के लिए अलग-अलग सभाएं रख रहे हैं. उधर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने...

हिमाचल में भारी बारिश के कहर के बीच भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच सोमवार कोभूकंप के झटके महसूस किए गए. सिरमौर जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. गौरतलब है कि शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल की कई सड़कें बंद हैं. सोमवार को स्कूल-कॉलेज भी बंद करने का आदेश दिया गया. भारी बारिश से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. बारिश का कहर हिमाचल में जारी रहेगा, इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच भूकंप का झटका पहले से मौजूद खतरे को और भयावह बना गया. शुक्रवार से जारी भारी बारिश में 126 सड़कें लैंडस्लाइडके चलते धंस गई हैं. मंडी और मनाली नेशनल हाइवे भी बंद है. जिस सिरमौर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहां बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 60 भेड़-बकरियां दब गईं. यहां हालत यह है कि कुल्लू में नदी की तेज बहाव में फंसे  लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया. कुल्लू में झीरी गांव के पास नदी में अचानक आए उफान में दो युवक फंस गए थे. प्रशासन से सूचना मिलने के बाद युवाओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया. यहां पानी की धार में एक वोल्वो बस भी बह गई.   

हिमाचल में भारी बारिश के कहर के बीच भूकंप के झटके

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच सोमवार कोभूकंप के झटके महसूस किए गए. सिरमौर जिले में रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. गौरतलब है कि शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल की कई सड़कें बंद हैं. सोमवार को स्कूल-कॉलेज भी बंद करने का आदेश दिया गया. भारी बारिश से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. बारिश का कहर हिमाचल में जारी रहेगा, इसलिए मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच भूकंप का झटका पहले से मौजूद खतरे को और भयावह बना गया. शुक्रवार से जारी भारी बारिश में 126 सड़कें लैंडस्लाइडके चलते धंस गई हैं. मंडी और मनाली नेशनल हाइवे भी बंद है. जिस सिरमौर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहां बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से 60 भेड़-बकरियां दब गईं. यहां हालत यह है कि कुल्लू में नदी की तेज बहाव में फंसे  लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया गया. कुल्लू में झीरी गांव के पास नदी में अचानक आए उफान में दो युवक फंस गए थे. प्रशासन से सूचना मिलने के बाद युवाओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया. यहां पानी की धार में एक वोल्वो बस भी बह गई.   

पंजाब में तबाही, सभी स्कूल-कॉलेज कल बंद, CM बोले- घर से न निकले

 लौटते मॉनसून ने उत्तर भारत में एक बार फिर से तबाही मचाई है. हिमाचल में नदियां उफनाईं हैं तो कई पहाड़ दरक रहे हैं. इधर पंजाब में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. चंडीगढ़ में सुखना झील का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. पंजाब में भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया है. सरकार ने सेना से भी तत्पर रहने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के लोगों से अगले 24 घंटे घर से न निकलने की गुजारिश की है. बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन से लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है. पंजाब में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है और सोमवार को भी मूसलाधार बारिश हुई. जिला नियंत्रण कक्ष को तेजी से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है. साथ ही, सेना को भी सतर्क कर दिया गया है. जिला प्रशासन से नदियों के दोआब इलाकों में किसी भी बचाव अभियान के लिए पर्याप्त नौकाओं का इंतजाम करने को कहा गया है. सतलुज नदी के पास दोराहा और मछिवारा (जिला लुधियाना) गांवों को अलर्ट पर रखा गया है. खन्ना एसएसपी ने थाना प्रभारियों को आदेश जारी कर कमजोर घरों को पहचानने को कहा है, ताकि समय पर लोगो...

राजस्थान में दलित समाज ने दिखाई ताकत, बीजेपी को दी चेतावनी

 राजस्थान के नागौर में दलित समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अपनी ताकत का अहसास कराया है. दरअसल, बीते 46 दिनों से अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के बैनर तले यहां के दलित समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे. लेकिन सरकार और प्रशासन की अनदेखी से नाराज हैं. यही वजह है कि सोमवार को बड़ी संख्या में डीडवाना तहसील के नुआ गांव में एकत्र हुए. अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम समेत अन्‍य दलित नेताओं ने हुंकार भरी. इस दौरान आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देकर तीसरे मोर्चे को वोट देने का एलान किया. उन्‍होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी अनदेखी भारी पड़ेगी और आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में दलित समाज भाजपा को सबक सिखा कर रहेगा. बता दें कि गौतम के नेतृत्व में अनशन में 3 दर्जन लोग भूख हड़ताल पर बैठे थे. उन्होंने सोमवार को भूख हड़ताल तो समाप्त कर दी लेकिन विद्या गौतम सिर्फ पानी-जूस ओर दूध जैसे तरल पदार्थ के सहारे अब अनशन पर रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव तक इन का अनशन जारी रहेगा. यही नहीं, गौतम ...

आ गई पानी से चलने वाली बाइक, 1 लीटर मे चलेगी 500 किलोमीटर

जयपुर, हमने कई बार लोगों के मुंह से यह कहते सुना है कि कास पानी से चलने वाली बाइक बाजार में आ जाए। क्योंकि लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढते ही जा रहे है। इसलिए नहीं चाहकर भी व्यक्ति पानी से चलने वाली गाड़ी की बा करने पर मजबूर हो जाता है। लेकिन लोगों की इस सोच को हकीकत में बदला है ब्राजील के एक व्यक्ति ने। दोस्तों इस शख्स का नाम रिकार्डो एजवेडोस बताया जा रहा है जो  साओ पाओलो में रहता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति ने एक ऐसी बाइक बनाई, जो पानी से चलती है। साथ ही इसका माइलेज भी चौंकाने वाला है। क्योंकि यह बाइक एक लीटर पानी से 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक में एक बैटरी लगी है। इस युवक ने अपनी इस बाइक का नाम टी पावर एच2ओ रखा है। इस बाइक के बारे मे बताया जा रहा है कि इसमे पानी डालने पर बैटरी के जरिए यह हाइड्रोजन बनाती है। जिससे बाइक चलती है। हाइड्रोजन को ईधन के तौर पर इंजन में इस्तेमाल किया जाता है। इस शख्स ने अपनी बाइक को टेस्ट के लिए दिया है अगर यह सफल हो जाती है तो दुपहिया वाहनों में एक क्रांति का काम करेगी। कुछ विश...

PM मोदी की आयुष्मान भारत योजना में नौकरियों की भरमार ! 'आयुष्मान मित्र' बनने के लिए ऐसे करें आवेदन

PM नरेन्द्र मोदी आज झारखंड भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat Yojana) लॉन्च कर रहे है। आयुष्मान भारत योजना से भारतीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या रोजगार यानी जॉब्स क्रिए हो रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख जॉब आयुष्मान मित्र यानी ( Ayushman Mitra ) की है जिसमें सैंकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था। आयुष्मान मित्र बनने के लिए ये दस्तावेज जरूरी ( Documents for Aysuhman Mitra ) (Ayushman Bharat Yojana) आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्र की नौकरी यानी Ayushman Mitra job नौकरी पाना आसान है। इसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर और Internet की बेसिक नॉलेज होना जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित राज्य व क्षेत्र की स्थानीय भाषा में बातचीत करने में कुशलता भी जरूरी है। आयुष्मान मित्र जॉब के लिए ऐसे लोगों को मिलेगी प्राथमिकता आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्र की नौकरी के ...

केजरीवाल की अमित शाह को चुनौती- विकास पर कर लें खुली बहस

2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की राजनीति में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल ने पलटवार किया है. केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज को केंद्र की मोदी सरकार से दस गुना बेहतर बताते हुए अमित शाह को खुली बहस कीचुनौती दी है. दरअसल, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल महाकुंभ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है, झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना. शाह के इन आरोपों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अमित शाह जी, जितने काम मोदी जी ने 4 साल में किए, उस से 10 गुना ज़्यादा काम हमने किए. मोदी जी ने जितने जनविरोधी और ग़लत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया.' अपने काम गिनाते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के अगले हिस्से में अमित शाह को बहस की खुली चुनौती भी दे डाली. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपको चैलेंज दे...

राफेल पर हमलावर राहुल, PM मोदी को कहा- 'कमांडर इन थीफ'!

राफेल डील विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार आक्रामक होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस, रैली, सोशल मीडिया हर तरफ से राहुल का वार करना जारी है. सोमवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए उन्हें कमांडर इन थीफ कह दिया. सोमवार को राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें राफेल डील के बारे में समझाया जा रहा है. वीडियो में मौजूद शख्स कह रहा है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने राफेल डील के बारे में कहा कि भारत सरकार की ओर से अंबानी की कंपनी का नाम सुझाया गया था और उनके पास कोई च्वाइस नहीं थी. आपको बता दें कि 30 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए अपने एक ट्वीट में लिखा था, 'वैश्विक भ्रष्ट्रचार. सच में राफेल विमान बहुत तेज और दूर उड़ता है. यह आने वाले एक-दो हफ्तों में बंकर को तबाह करने वाले बम गिरा सकता है. मोदी जी कृपया अनिल को बताएं, फ्रांस में बड़ी दिक्कत है.' राहुल गांधी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बयान पर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की...

SC-ST कानून का विरोध कर रहे स्वर्ण समाज के समर्थकों पर लाठीचार्ज, कई घायल

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए एससी-एसटी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है और इसी को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर सवाल समाज के कई समर्थक सड़कों पर उतरे जिन पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया. स्वर्ण एकता मंच के बैनर के तहत कई समर्थक पटना के गांधी मैदान पर सुबह से ही जुटना शुरू हो गए थे और लगातार sc-st कानून का विरोध कर रहे थे. दोपहर होते-होते हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग गांधी मैदान से जेपी गोलंबर तक मार्च करते हुए आगे बढ़ गए जहां पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया. स्वर्ण समाज के समर्थक लगातार sc-st कानून के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे. पुलिस के साथ है तीखी नोकझोंक करने के बाद हजारों की संख्या में यह समर्थक डाक बंगला चौराहा पर पहुंचकर जहां पर उन्होंने ट्रैफिक को पूरी तरीके से जाम कर दिया. पुलिस को इस बात का पहले से ही अंदेशा था कि डाकबंगला चौराहा पर समर्थकों के पहुंचने के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है और इसी वजह से वहां पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों का पहले से मौजूद थे जिन्होंने इन समर्थकों पर जमकर लाठीचार्ज किया. पुलिस द्वा...

पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज: UP में PM पद के लिए मोदी को नहीं मिले 50 फीसदी मत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में बनी हुई है. इंडिया टु़डे ग्रुप और एक्सिस माई इंडिया की ओर से कराए गए पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (पीएसई) सर्वे के अनुसार राज्य में मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 48 फीसदी लोग पसंद करते हैं और 2019 में अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. दिलचस्प है कि उत्तर प्रदेश में संसदीय क्षेत्र होने के बावजूद मोदी बतौर प्रधानमंत्री की पसंद के रूप में PSE सर्वे में 50 फीसदी समर्थन हासिल करने में नाकाम रहे. मध्य प्रदेश में अगले प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें 56 फीसदी लोगों का समर्थन मिला था. बनारस मोदी को संसदीय चुनावी क्षेत्र है. अगले प्रधानमंत्री के रूप में मध्य प्रदेश में 56 फीसदी मत के अलावा मोदी को छत्तीसगढ़ में 59, राजस्थान में 57 और कर्नाटक में 55 फीसदी मत हासिल हुए थे. अब तक 7 राज्यों से सर्वे के जरिए रुझान आ चुके हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस-माई-इंडिया पीएसई सर्वे उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में लिए गए टेलीफोन साक्षात्कारों पर आधारित है. उत्तर प्रदेश के लिए सर्वे में कुल 30,400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ये सर्वे 15 सितंब...

MP में SC/ST एक्ट का दुरुपयोग नहीं, जांच के बाद गिरफ्तारी: शिवराज

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा किए गए SC/ST एक्ट में बदलावों को केंद्र की मोदी सरकार ने बदल दिया. लेकिन इसकामध्यप्रदेश में पुरजोर तरीके से विरोध जारी है. विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़े मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसको लेकर बड़ा ऐलान किया. शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश में जांच के बाद ही एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी होगी. बालाघाट में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे, इसके लिए एससी/एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तारी जांच के बाद ही होगी. चौहान से जब सवाल किया गया कि क्या राज्य सरकार केंद्र सरकार के अध्यादेश के एवज में कोई अध्यादेश लाएगी, तो उन्होंने कहा, "मुझे जो कहना था वो मैंने कह दिया." अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सवर्ण, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी वर्गों के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा, जो भी शिकायत आएगी, उसकी जांच के बाद ही किसी की गिरफ्तारी होगी. सर्वोच्च न्यायालय ने एससी/एसटी एक्ट के मामले में बड़ा फैसला सुनाया था और जांच के बाद ही प्रकरण दर्ज करने की बात ...

बच्चों के यौन शोषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पोर्टल लॉन्च

केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक ऐसे पोर्टल की शुरूआत की जहां कोई भी नागरिक बच्चों को अश्लील ढंग से पेश करने वाली सामग्री , अश्लील यौन सामग्री और ऑनलाइन यौन दुर्व्यवहार के बारे में शिकायत दर्ज करा सकता है. इससे स्वत: प्राथमिकी दर्ज हो जाएगी और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस पोर्टल ‘साइबरक्राइम डाट जीओवी डाट इन' की शुरूआत की है. गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव मदन एम ओबेराय ने बताया कि यह पोर्टल न केवल पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं बल्कि सिविल सोसाइटी संगठनों और जिम्मेदार नागरिकों की मदद करेगा. इसमें नागरिक बाल अश्लीलता एवं बाल लैंगिक दुर्व्यवहार सामग्री अथवा बलात्कार एवं सामूहिक बलात्कार से जुड़े यौन मामलों की गुमनाम शिकायत भी कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल सुविधाजनक है और यह उपयोगकर्ता के अनुकूल है. इसमें शिकायतकर्ताओं को पहचान का खुलासा नहीं होगा. शिकायतकर्ता जांच में पुलिस की मदद के लिए आपत्तिजनक सामग्री और यूआरएल भी अपलोड कर सकते हैं . इस पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत शिकायतों को संबंधित ...

जवान का बलिदान, पाकिस्तान से दगाबाजी का बदला मांगे हिंदुस्तान!

 पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायरना हरकत दिखाई है. BSF के जवान नरेंद्र कुमार की शहादत पर देश का खून खौल रहा है. नरेंद्र के शव के साथ पाक फौजियों ने जो बर्बरता की है. उससे देश में सिर्फ एक आवाज उठ रही है कि इस हैवानियत का बदला लो. लेकिन गम और गुस्से के इस माहौल में भारत,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की दरख्वास्त पर विदेश मंत्रियों की मुलाकात के लिए राजी हो गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये औपचारिक बातचीत नहीं होगी. शहीद जवान के परिवार फिर पूछ रहे हैं कि पाकिस्तान से 56 इंच वाला बदला कब होगा. एक जवान का फिर गला काटा गया, वो भी तब जब दो दिन पहले ही गृह मंत्री उसी बॉर्डर से लौट कर आए हैं. शहीद नरेंद्र के बेटे ने भी मांग की है कि उनके पिता की शहादत का बदला लिया जाए. गृह मंत्री ने भले ही बीएसएफ से पाकिस्तान की हरकत पर करारा जवाब देने को कहा है. एक तरफ जहां पाकिस्तान हमारे जवानों को मार रहा है तो दूसरी तरफ सरकार पाकिस्तान से बात करने की कोशिश कर रही है. गुरुवार का विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारे प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानम...

उत्तराखंड में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित

उत्तराखंड विधानसभा ने बुधवार को गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने वाला प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया. गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. विधानसभा सत्र के दूसरे दिन पशुपालन राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विधानसभा से सर्वसम्मति से पारित इस प्रस्ताव पर सदन का आग्रह है कि केंद्र गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मंजूरी दे. वहीं विपक्षी दलकांग्रेस ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ-साथ गाय के संरक्षण का भी प्रयास होना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि गाय को महत्व देना अच्छा है, लेकिन हम अक्सर सुनते हैं कि देश भर में गायें रखरखाव और सुविधा के आभाव के चलते गोशालाओं में मर रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन जमीन पर गायों के संरक्षण को लेकर अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. विधानसभा में प्रस्ताव रखने वाली पशुपालन राज्यमंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार गायों की रक्षा के लिए काम कर र...

2019 चुनाव: हर हर मोदी का जवाब बोल बम से देगी कांग्रेस

2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैलियों में 'मोदी-मोदी' और 'हर हर मोदी' के नारे खूब गूंजे. रैली में गूंजते इन नारों की सफलता ही थी कि, चुनाव नतीजों के बाद मोदी जीतकर देश के प्रधानमंत्री बने. 2014 के बाद अब 2019 के लोकसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. मोदी से टकराने के लिएकांग्रेस ने भी कमर कस ली है. नारों की लड़ाई में कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए मोदी का जवाब भी तलाश लिया है. सूत्रों की मानें तो पार्टी ने तय किया है कि, 'हर हर मोदी' और 'मोदी-मोदी' का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों में 'राहुल-राहुल' के साथ 'बोल बम' से दिया जाएगा. अब से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियों और बड़े रोड शो जैसे कार्यक्रमों में राहुल-राहुल के साथ ही जोर-शोर से बोल बम भी गूंजेगा. दरअसल, 2014 की बड़ी हार के बाद कांग्रेस ने समीक्षा के लिए एके अंटोनी के नेतृत्व में कमेटी बनाई, जिसने रिपोर्ट में कांग्रेस की प्रो-मुस्लिम छवि को भी इसकी बड़ी वजह बताया. इसके बाद धीरे-धीरे राहुल ने पा...