Skip to main content

PAK के मौलाना कर रहे राजस्थान में बीजेपी का चुनाव प्रचार?









राजस्थान के चुनावी समर में इन दिनों पश्चिमी राजस्थान खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में पाकिस्तान के कथित मौलाना का ऑडियो घूम रहा है. इस ऑडियो के जरिए यह मौलाना मुस्लिम मतदाताओं को 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं.

बाडमेर और जैसलमेर जिलों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 3 लाख के करीब है और इनमें से अधिकतर सिंधी मुस्लिम हैं, जो पाकिस्तान के मुस्लिम धर्मगुरुओं के अनुयायी हैं.

साल 2015 तक पाकिस्तान के शीर्ष धर्मगुरु पीर पगारो सीमावर्ती इलाकों में मतदाताओं को प्रभावित करते आए हैं, लेकिन 2015 में एक अन्य धर्मगुरु ताज हुसैन शाह जिलानी ने इस इलाके का दौरा किया और यहां के मुस्लिम अनुयायियों को बांटने का काम किया.

पाकिस्तानी धर्मगुरु पीर पगारो भारत में अपने प्रतिनिधि गाजी फकीर के जरिए अपना संदेश प्रसारित करते हैं. गाजी फकीर के बेटे सालेह मुहम्मद कांग्रेस के टिकट पर पोखरण से उम्मीदवार हैं. जिलानी ने भी अपने दौरे के दौरान अपने संदेश को प्रसारित करने के लिए भारत के इस हिस्से में कुछ प्रतिनिधि बनाएं.

बाडमेर में घूम रहे इस ऑडियो में कथित तौर पर पाकिस्तानी धर्मगुरु ताज हुसैन शाह जिलानी के बेटे अली हुसैन शाह जिलानी बीजेपी को समर्थन देने की बात कर रहे हैं. ऑडियो के मुताबिक जिलानी ने अपने अनुयायियों से शिव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अमीन खान के खिलाफ वोट करने की अपील की है.

इस संदेश में जिलानी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि इस चुनाव में बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय से किनारा कर लिया है. वो कहते हैं कि वो बीजेपी सरकार ही थी जिसने पाकिस्तान के सांगरा के रहने वाले पीर सैयद ताज हुसैन शाह जिलानी को फरवरी 2015 में जयपुर में शादी में शरीक होने और अपने अनुयायियों से मिलने में मदद की थी.

जिलानी ने 26 फरवरी और 6 मार्च 2015 को सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान चार रैलियां भी की. जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हर प्रयासों में समर्थन करने की अपील की थी.

इस बीच, कांग्रेस उम्मीदवार अमीन खान का कहना है कि उन्हें इस ऑडियो के बारे में कुछ पता नहीं है. मुस्लिमों ने यह तय कर लिया है कि वे चुनाव में पाकिस्तान का किसी भी तरह का हस्तक्षेप मंजूर नहीं करेंगे और वे अपनी मर्जी के आधार पर ही वोट करेंगे. खान ने आरोप लगाया है कि यह बीजेपी का वोटरों को भ्रमित करने का प्रोपेगैंडा हो सकता है, लेकिन इस तरह की चालबाजी काम नहीं आएगी.

वहीं बाडमेर के कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते का कहना है कि उन्हें इस ऑडियो के बारे में पता नहीं है और इसकी जांच करने बाद ही वे कुछ कहने की स्थिति में होंगे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...