Skip to main content

जवान का बलिदान, पाकिस्तान से दगाबाजी का बदला मांगे हिंदुस्तान!



 पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी कायरना हरकत दिखाई है. BSF के जवान नरेंद्र कुमार की शहादत पर देश का खून खौल रहा है. नरेंद्र के शव के साथ पाक फौजियों ने जो बर्बरता की है. उससे देश में सिर्फ एक आवाज उठ रही है कि इस हैवानियत का बदला लो.

लेकिन गम और गुस्से के इस माहौल में भारत,पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की दरख्वास्त पर विदेश मंत्रियों की मुलाकात के लिए राजी हो गया है. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये औपचारिक बातचीत नहीं होगी.

शहीद जवान के परिवार फिर पूछ रहे हैं कि पाकिस्तान से 56 इंच वाला बदला कब होगा. एक जवान का फिर गला काटा गया, वो भी तब जब दो दिन पहले ही गृह मंत्री उसी बॉर्डर से लौट कर आए हैं.

शहीद नरेंद्र के बेटे ने भी मांग की है कि उनके पिता की शहादत का बदला लिया जाए. गृह मंत्री ने भले ही बीएसएफ से पाकिस्तान की हरकत पर करारा जवाब देने को कहा है.

एक तरफ जहां पाकिस्तान हमारे जवानों को मार रहा है तो दूसरी तरफ सरकार पाकिस्तान से बात करने की कोशिश कर रही है. गुरुवार का विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि आप सबको पता है कि हमारे प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर बधाई दी थी. जो पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने विदेश मंत्रालय को दी है.

उन्होंने बताया कि एक चिट्ठी जो पाकिस्तान के विदेश मंत्री की है, वो मुलाकात के प्रस्ताव की बात है. इस समय मैं ये कंफर्म कर सकता हूं कि पाकिस्तान के रिक्वेस्ट के बाद न्यूयॉर्क में साइडलाइन में मीटिंग होगी.

ये कहा जा सकता है कि इसकी कोई गारंटी नहीं है कि जो शहीद नरेंद्र के साथ हुआ वो किसी और जवान के साथ अब नहीं होगा. बॉर्डर पर गला काटना पाकिस्तान ने कब बंद ही किया था. लेकिन ये सुनकर ही किसी को गुस्सा आएगा कि जिस दिन शहीद जवान का अंतिम संस्कार हुआ उसी दिन पाकिस्तान से मीटिंग की बातें आ रही हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...