Skip to main content

J-K: आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर फेंका ग्रेनेड, 1 जवान शहीद





जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. हमले में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है. जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के बाद फायरिंग की है. शहीद जवान का नाम शाकिब मोईद्दीन है.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. इससे पहले तंगधार में भारतीय सेना ने आतंकियों द्धारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया. आतंकी पाकिस्तान सेना की ओर से फायरिंग की आड़ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. पाकिस्तान सेना की फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

तंगधार में ही शहीद हुआ था सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा जवान

बता दें कि आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल रहा एक जवान भी तंगधार में शहीद हो गया था.  शहीद जवान संदीप सिंह तंगधार सेक्टर में सेना के एक ऑपरेशन में काम कर रहे थे. संदीप सिंह जम्मू-कश्मीर के तंगधार में एंटी घुसपैठ ऑपरेशन में शामिल थे.

पाक BAT ने की थी  हैवानियत

इससे पहले पाकिस्तान BAT ने भारतीय जवान  के शव के साथ हैवानियत की थी. जिसको लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई थी. पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात को भी रद्द कर दिया था.

बता दें कि पाकिस्तानी सैनिकों ने 51 वर्षीय नरेंद्र सिंह की हत्या कर बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी. पाक सैनिकों ने नरेंद्र सिंह का पहले गला रेता. शरीर पर करंट लगाए. एक टांग भी काट दी, लेकिन इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने नरेंद्र सिंह की आंख निकाल ली.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...