Skip to main content

शाकाहारी शख्स को चिकन बर्गर खिलाने पर Uber पर 5000 जुर्माना





Uber ईट्स और उसकी एक सहयोगी फर्म बर्गर हब को शाकाहारी ग्राहक को चिकन बर्गर खिलाना महंगा पड़ गया. उपभोक्ता अदालत ने एक शाकाहारी युवक को चिकन बर्गर खिलाने के आरोप में उबर ईट्स और बर्गर हब पर 5000 रुपये का जुर्माना लागाया है. जिसमें 2500 रुपये न्यायालय खर्च के तौर पर शामिल है.

दरअसल चंडीगढ़ के सेक्टर 8 में रहने वाले शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को बताया था कि वह और उसका दोस्त श्रनव कटयाल सेक्टर 21 में काम करते हैं. उन्होंने उबर ईट्स एप के जरिये एक ग्रिल्ड चिकन रैप और एक वेज थिक बर्गर आर्डर किया था. श्रनव क्योंकि मांसाहारी था तो उसने चिकन रैप खाकर दूसरा पैकेट अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह को दे दिया जो शाकाहारी है. वह जब बर्गर खा चुका था तब अचानक उसकी नजर बिल पर पड़ी जिसमें दोनों चिकन बर्गर भेजे गए थे.

आहत होकर गुरप्रीत सिंह ने उपभोक्ता अदालत को शिकायत दी जिसमें बताया गया कि वह बचपन से शाकाहारी है और उसके धर्म में मांस खाने की मनाही है और मांस खाना एक पाप के समान माना जाता है. इसलिए उबर ईट्स द्वारा दिए गए चिकन बर्गर खाने से उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

दिलचस्प बात यह है कि उबर ईट्स और बर्गर हब दोनों में से कोई भी अदालत में हाजिर नहीं हुए.

अदालत ने उबर ईट्स की गलती को सेवा में त्रुटि मानते हुए कहा कि इस गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि शाकाहारी को मांसाहारी बर्गर परोसने से शिकायतकर्ता की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है.

उपभोक्ता अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उबर ईट्स और बर्गर हब को 2500 रुपये का हर्जाना और उतनी ही राशि बतौर अदालती खर्चा भरने के आदेश दिए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...