Skip to main content

फंड जुटाने के लिए दिल्लीवालों के घर जाएगी आम आदमी पार्टी





ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने के लिए आम आदमी पार्टी एक बार फिर पूरे देश, खासकर दिल्ली में लोगों से आर्थिक सहयोग मांगने के लिए लोगों के दरवाजे पर दस्तक देगी. अपने अस्तित्व में आने के बाद से आज तक आम आदमी पार्टी जनता के सहयोग से ही चल रही है.

'आप' के मुताबिक  ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाली पार्टी ईमानदारी की राह पर इसीलिए चल सकी है क्योंकि वह बड़े-बड़े कॉरपोरेट घरानों से सहयोग न लेकर आम आदमी के दम पर चलती है. जबकि बड़े-बड़े कॉरपोरेट के दम पर चलने वाली पार्टियां सत्ता में आने के बाद उनका अनेक तरह से फायदा पहुंचाती हैं जिसका बोझ आखिरकार आम लोगों को ही झेलना पड़ता है. केवल सत्ता में ही नहीं, बाकी राजनीतिक दल विपक्ष में रहकर भी कॉरपोरेट एजेंडा ही आगे बढ़ाते हैं.

'जिसके पैसे से राजनीति करेंगे, उसी का काम करेंगे'

'आप' का मानना है कि जिसके पैसे से आप राजनीति करेंगे, आप काम भी उसी का करेंगे.  आम आदमी पार्टी जनता के पैसे से राजनीति करती है, इसलिए जनता के काम करती है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस जैसी पार्टियां कॉरपोरेट के पैसे पर चलती हैं, इसलिए जाहिर है कि वो जनहित के बजाय कॉरपोरेट के हित साधने वाले फैसले लेती हैं. 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक के बाद ये तय किया गया है कि 14 अक्टूबर को दिल्ली में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग के साथ ही इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.  इस मीटिंग में पार्टी के देशभर के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.  इस बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत सभी बड़े नेता जनता के पैसे से ईमानदार राजनीति को आगे ले जाने पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.  पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं से भी उनकी क्षमतानुसार चंदा देने की अपील करेगी.

'दिल्ली सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाया जाएगा'

इस बैठक के बाद इस कार्यक्रम को अलग-अलग माध्यमों से जनता के बीच ले जाया जाएगा.  दिल्ली की सरकार द्वारा किये गये कामों को एक बार फिर इस कैंपेन के जरिये जनता के बीच ले जाया जाएगा.  आम लोगों को ये समझाया जाएगा कि ये पार्टी, आम लोगों की पार्टी है. आम लोगों के चंदे से चलती है और सिर्फ आम लोगों के हित के लिए काम करती है. 

उदाहरण के तौर पर, दिल्ली की शिक्षा क्रांति, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये ऐतिहासिक काम, देश में सबसे सस्ती और 24 घंटे की बिजली, मुफ्त पानी जैसे जन हितैषी कामों पर चर्चा की जाएगी.

दिल्ली के बाहर के लोगों को विकास के दिल्ली मॉडल के बारे में समझाया जाएगा.  उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह दिल्ली के सरकारी शिक्षा-स्वास्थ्य की चर्चा देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है. इस कैंपेन के जरिये लोगों को ये बताया जाएगा कि अगर आप इस ईमानदार राजनीति को सहयोग करेंगे तो आपके राज्य में भी दिल्ली के विकास मॉडल को लागू किया जा सकेगा.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि ईमानदार राजनीति को पूरे देश में ले जाना हमारा लक्ष्य है.  हम जनता के पैसे से चलने वाली पार्टी हैं.  इसीलिए किसी धन्नासेठों के दवाब में कोई काम नहीं करते हैं. इस देश में भ्रष्ट तंत्र को खत्म करने का जो प्रण हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ने लिया है उसे जन सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है.  इसलिए इस कैंपेन के जरिये पहले की तरह हम वापस जनता के दरवाजे पर खड़े होंगे.

इस कैंपेन में पार्टी के सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाएंगे और उनसे चंदे की अपील करेंगे.  पार्टी के शीर्षस्थ नेता अरविंद केजरीवाल से लेकर पार्टी का हर कार्यकर्ता इस कैंपेन के अभिन्न अंग होंगे. हम उम्मीद करते हैं कि भ्रष्ट ताकतों द्वारा दशकों से लुट रही जनता ईमानदार राजनीति का साथ देगी और देश बदलने के हमारे संकल्प में हमारा साथ देगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...