Skip to main content

केजरीवाल की अमित शाह को चुनौती- विकास पर कर लें खुली बहस




2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की राजनीति में वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विकास कार्यों को लेकर लगाए गए आरोपों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदकेजरीवाल ने पलटवार किया है. केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज को केंद्र की मोदी सरकार से दस गुना बेहतर बताते हुए अमित शाह को खुली बहस कीचुनौती दी है.

दरअसल, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल महाकुंभ को संबोधित करते हुए अमित शाह ने केजरीवाल सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है, झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना.

शाह के इन आरोपों का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, 'अमित शाह जी, जितने काम मोदी जी ने 4 साल में किए, उस से 10 गुना ज़्यादा काम हमने किए. मोदी जी ने जितने जनविरोधी और ग़लत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया.'

अपने काम गिनाते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के अगले हिस्से में अमित शाह को बहस की खुली चुनौती भी दे डाली. उन्होंने आगे लिखा, 'मैं आपको चैलेंज देता हूं, आइए इसी रामलीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए, दिल्ली की सारी जनता के सामने.'

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली की मिलने वाली मदद पर भी सवाल उठाए. उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, 'आपने दिल्ली को 14वें वित्त आयोग में कितने रुपये दिये? मात्र 325 करोड़? दिल्ली में भी तो पूर्वांचल के लोग रहते हैं. उनके विकास के लिए क्यों नहीं पैसे दिए? दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों के ख़िलाफ केंद्र सरकार का भेदभाव क्यों?'

इतना ही नहीं, केजरीवाल ने एमसीडी और दिल्ली पुलिस, जो कि केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी शासित बीजेपी के अधीन है, की कार्यप्रणाली भी आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, 'आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे, सफ़ाई और पुलिस. आपने दोनों का बेड़ा गरक कर दिया. ना आपसे दिल्ली की सफाई होती है और ना पुलिस संभलती. हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की ज़िम्मेदारी दी थी. इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है.'

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...