Skip to main content

आयुष्मान भारत पर जंग, केजरीवाल ने इस वजह से लागू नहीं की योजना





लोकसभा चुनाव 2019 की हलचल के बीच दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच आयुष्मान भारत योजना को लेकर जमकर ट्विटर वार देखने मिला. 23 सितंबर को मोदी सरकार ने 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना- आयुष्मान भारत' को लांच किया है. बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार यह योजना लागू नहीं की, लेकिन क्यों? आइए हम आपको बताते हैं.

आयुष्मान भारत योजना लांच होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्विटर पर बाकायदा दो पन्नों का स्पष्टीकरण जारी किया. उन्होंने बताया कि आखिर दिल्ली के अंदर यह योजना लागू क्यों नहीं की गई. मुख्यमंत्री का कहना है कि मोदी सरकार की यह योजना सफेद हाथी साबित होगी.

1. प्राथमिक स्वास्थ्य- आम आदमी पार्टी सरकार के मुताबिक मोदी सरकार की इस योजना में प्राथमिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया जोकि सबसे ज्यादा जरूरी है. दिल्ली सरकार मानती है कि स्वास्थ्य के लिए 3 लेवल जरूरी हैं प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च. इसी के तहत दिल्ली सरकार मोहल्ला क्लीनिक, पॉलीक्लिनिक और बड़े अस्पताल पर काम कर रही है.

2. सबके लिए नहीं योजना- आप सरकार के मुताबिक यह योजना यूनिवर्सल यानी सब के लिए नहीं है, केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग ही इस के पात्र होंगे. उदाहरण के तौर पर दिल्ली में 50 लाख परिवार हैं जबकि यह योजना केवल 6 लाख परिवारों को कवर करेगी. जबकि दिल्ली सरकार बिना किसी भेदभाव के या आय में अंतर माने हुए सबको मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं देती है.

3. केवल एडमिट हुए मरीजों के लिए- दिल्ली सरकार के मुताबिक इस योजना की सबसे बड़ी खामी है कि इसमें केवल एडमिट होने वाले मरीजों को ही कवर किया जा रहा है. यह योजना ऐसे मरीजों को बिल्कुल कवर नहीं करती जो एडमिट नहीं हुए जबकि दिल्ली सरकार मौजूदा स्वरूप में हर मरीज को मुफ्त दवाएं, टेस्ट और ऑपरेशन की सुविधा देती है चाहे वो एडमिट हो या ना हो.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू न करने पर केजरीवाल सरकार पर तंज कसा चुके हैं. नड्डा ने ट्वीट किया "अरविंद केजरीवाल जी, आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब तक 18000 से अधिक लोगों को मिल चुका है. ये वो ग़रीब,वंचित लोग हैं जो पैसो के अभाव मे इलाज नहीं करा पाते थे. अगर आप दिल्ली में यह योजना लागू करते तो लोग फ़्री वाइफ़ाई के माध्यम से जानकारी ले लेते और आप CCTV से निगरानी कर लेते."

हालांकि जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 'आजतक' ने आयुष्मान भारत योजना पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वो अलग से इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम जानकारी सामने रखेंगे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...