Skip to main content

एशिया का किंग बना भारत, बांग्लादेश को पीटकर 7वीं बार जीता खिताब





टीम इंडिया ने बांग्लादेश को एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में 3 विकेट से मात दे दी है. इसी के साथ ही भारत ने 7वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की है. भारत इससे पहले 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 में एशिया कप का चैंपियन बन चुका है.

दुबई में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य मिला. जवाब में टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करते हुए बांग्लादेश को धूल चटा दी.

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा (48) सर्वोच्च स्कोरर रहे. उन्होंने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा इतने ही छक्के लगाए. दिनेश कार्तिक ने 37 और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन बनाए. केदार जाधव ने चोट के बाद भी 27 गेंदों में 23 रनों की नाबाद पारी खेली.

भारत को आखिरी दो ओवर में नौ रन चाहिए थे. लेकिन, 49वें ओवर में तीन ही रन बने जिसके बाद आखिरी छह गेंद में छह रन की जरूरत थी. महमूदुल्लाह के इस ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने एक और दूसरी पर केदार जाधव ने एक रन लिया.

तीसरी गेंद पर कुलदीप ने दो रन लिये लेकिन अगली गेंद पर रन नहीं बन सका. इसके बाद पांचवीं और छठी गेंद पर एक एक रन लेकर कुलदीप और केदार ने भारत को जबर्दस्त जुझारूपन का प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेशी टीम पर जीत दिलाई. लिटन दास को 'मैन ऑफ द मैच' और शिखर धवन को 'मैन ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया.

भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को किया ढेर

सलामी बल्लेबाज लिटन दास (121) की बेहतरीन शतकीय पारी के बावजूद भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते बांग्लादेश की टीम फाइनल में बड़ा स्कोर बनाने से महरूम रह गई. बांग्लादेशी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और 48.3 ओवरों में 222 रनों पर ढेर हो गई.

लिटन के अलावा बांग्लादेश का कोई और बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सका. टीम का मध्यक्रम पूरी तरह से ढह गया और इसी कारण टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी.

केदार और कुलदीप रहे अहम

बांग्लादेश को बड़े स्कोर तक जाने से रोकने में भारत के पार्ट टाइम स्पिनर केदार जाधव का भी अहम योगदान रहा. जाधव ने अहम समय पर भारत को विकेट दिलाए. कुलदीप यादव ने तीन विकेट अपने नाम किए और बांग्लादेश के मध्यक्रम को खत्म किया. बांग्लादेश के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए.

जाधव ने ही लिटन दास और मेहंदी हसन मिराज (32) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 120 रनों की साझेदारी को 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तोड़ा. उन्होंने मिराज को अंबति रायडू के हाथों कैच कराया.

आठ रन बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इमरुल कायेस (2) को पवेलियन भेज भारत को दूसरी सफलता दिलाई. विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम (5) भारतीय टीम के लिए खतरा हो सकते थे, लेकिन जाधव की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह जसप्रीत बुमराह के हाथों लपके गए.

पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मोहम्मद मिथुन (2) गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए. कुलदीप ने महमूदुल्लाह के रूप में एक और खतरे को अपनी फिरकी में फंसा बुमराह के हाथों कैच करा बांग्लादेशी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी.

लिटन के शतक का फायदा नहीं उठा पाया बांग्लादेश

लिटन ने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपने वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया. विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने लिटन को 41वें ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ी चतुराई से कुलदीप की गेंद पर स्टंप कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई. उन्होंने अपनी पारी में 117 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों के अलावा दो छक्के भी लगाए.

इसके बाद सिर्फ सौम्य सरकार ने ही थोड़ा संघर्ष दिखाया. उन्होंने 33 रनों का योगदान दिया. सरकार 222 के कुल स्कोर पर टीम के नौवें विकेट के तौर पर रन आउट हुए. बुमराह ने रुबेल हुसैन को बोल्ड कर अपना खाता खोला और बांग्लादेश की पारी का अंत किया.

भारत ने जीता टॉस

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने फाइनल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. ये पांचों अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में बाहर बैठे थे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...