Skip to main content

राजस्थान में किसानों का आंदोलन, वसुंधरा सरकार के लिए 'सिरदर्द'





राजस्थान में चुनाव नजदीक आते ही अपनी मांगों को लेकर किसान फिर से आंदोलनरत हो गए हैं. किसानों के आंदोलन को जनसमर्थन भी मिल रहा है. राज्य में सबसे ज्यादा खेती के इलाके श्रीगंगानगर के किसान सिंचाई के पानी के लिए सड़क पर उतर गए हैं.

यहां पर किसान सिंचाई के लिए पानी और फिरोजपुर फीडर के मरम्मत की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई होते नहीं देख मंगलवार को जिलेभर के किसान एकजुट हुए और जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गए.

हजारों की संख्या में बैठे किसानों के लिए खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया है. किसानों ने यहीं पर अपना लंगर भी डाल लिया है. किसानों के महापड़ाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. वसुंधरा सरकार के समय ही इसी इलाके में पानी को लेकर बड़ा किसान आंदोलन हुआ था जिसमें पुलिस फायरिंग में कई किसान मारे गए थे.

किसानों का आरोप है कि उनके हक का पानी उन्हें नहीं दिया जा रहा है. किसानों के अनुसार पंजाब से बहकर आने वाली नहरों में पानी की कटौती हो रही है. किसानों तक 2200 क्यूसेक पानी सिंचाई के लिए दिया जाना चाहिए जबकि इसका आधा पानी इन तक पहुंच पा रहा है.

फिरोजपुर फीडर की मरम्मत के लिए लगातार किसान मांग करते आ रहे हैं, साथ ही नहरों में आ रहे केमिकल युक्त पानी से भी यहां की जनता को निजात मिलनी चाहिए क्योंकि इस केमिकल वाले पानी से लोग बीमार हो रहे हैं.

हालांकि राजस्थान सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा. इनका आरोप है कि सरकार की बेरुखी का खामियाजा यहां की आम जनता और किसानों को भुगतना पड़ रहा है. यही वजह है कि इलाके के किसानों ने अब अपने हक के लिए हुंकार भरी है और अब उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर महापड़ाव डाल दिया. इसके साथ ही किसानों ने चेतावनी भी दी है अगर मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा.

किसानों का कहना है कि आज श्रीगंगानगर में किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचते हुए गंगानहर को तोड़ा गया है . गंगनहर में पूरा पानी और रिलाइनिंग सहित अनेक मुद्दों को लेकर किसान मंगलवार को गंगासिंह चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे. अधिकारी इस आंदोलन को नाकाम करने के लिए बीकानेर कैनाल के हैड से क्षमता से अधिक पानी छुड़वा नहर को तोडा गया है  नहर ज्यादा पानी नहीं झेल सकी और टूट गई है जिससे किसानों की फसल पानी में डूब गई है.

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता किसानों के धरने में पहुंचकर इनको समर्थन दे रहे हैं जबकि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी सरकार के लिए ये बड़ा सिरदर्द बन गया है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...