Skip to main content

तीसरी बार जीतीं तो राजस्थान में ये काम करेंगी वसुंधरा







राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी चेहरे के तौर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम की घोषणा कर चुके हैं. हालांकि, ये बात अलग है किराजस्थान हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए जाना जाता है.

इस बीच बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडिया टुडे वुमन समिट एंड अवार्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत की महिलाएं शामिल हुईं. इस कार्यक्रम में राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी शिरकत की और उन्होंने चुनाव से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल के साथ इंटरव्यू के दौरान वसुंधरा राजे ने भविष्य की रूपरेखा भी बताई. उन्होंने बताया कि अगर उन्हें तीसरी बार राज्य की सेवा करने का अवसर मिलता है तो वे सबसे पहले रोजगार दिलाने का काम करेंगी. उन्होंने बताया कि राजस्थान आईटी में नंबर वन है. पिछले तीन सालों में आईटी के क्षेत्र में राजस्थान में बड़ा बदलाव आया है और आईटी कंपनियों का प्रसार बढ़ा है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तकनीक और कृषि सभी तरह की शिक्षाएं देगी. उन्होंने आशा जताई की प्रदेश की जनता उनकी सरकार के काम को याद रखेगी. उन्होंने कहा कि हमने इस सभी क्षेत्रों में बहुत काम किया है, लेकिन हमें टॉप स्टेट की रैंक में आना है.

एक दूसरे सवाल के जवाब में उन्होंने ये बताया कि पहले कार्यकाल में जब वो सीएम बनीं तो उन्होंने काफी कुछ सीखा. उन्होंने बताया कि सीएम की जिम्मेदारी बड़ी होती है और उन्होंने काम का तरीका सीखा जिसके बाद दूसरे कार्यकाल में प्राथमिकताएं तय करके काम किया.

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि हमें अपने काम की मार्केटिंग का टाइम नहीं मिलता है क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक काम करते हैं. वसुंधरा ने कहा कि वे जनता के सवालों को कभी इग्नोर नहीं करती हैं.

वहीं, इससे पहले इंडिया टुडे वुमन समिट एंड अवार्ड्स के तीसरे सत्र चैंपियन मॉम- गिल्ट ओवर गिल्ट में डिस्कस थोवर कृष्णा पूनिया ने शिरकत की. कृष्णा पूनिया ने कहा कि लंबाई के चलते उन्हें बैक प्रॉब्लम हुई और डॉक्टर ने स्पोर्ट्स छोड़ने के लिए कहा. लेकिन एक सही कोच की मदद से उन्होंने नामुमकिन कर दिखाया.

कृष्णा ने कहा कि सभी एथलीट फाइनल लैप के लिए जी तोड़ मेहमत करते हैं. लेकिन यह काम एक झटके में नहीं होता, इसके लिए एक-एक सीढ़ी चढ़ना पड़ता है. कृष्णा ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है  कि जबतक किसी खेल में कोई खिलाड़ी गोल्ड मेडल लेकर नहीं आता तबतक उसे सरकार की तरफ से कोई फंड या मदद नहीं मिलती है.

सत्र कमिंग ऑफ ऐज- वेन ग्रे इज गुड के अहम सत्र में एक्ट्रेस रत्ना शाह पाठक ने शिरकत की. रत्ना शाह ने बॉलीवुड और टेलीवीजन की दुनिया के बारे में अपनी बात रखी. रत्ना शाह ने कहा कि एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए रिहर्सल बहुत जरूरी है. उन्होंने स्कूल का किस्सा सुनाते हुए बताया कि वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ आठवीं क्लास में गणित के पेपर में नकल करती पकड़ी गईं थी.

वहीं, एक्ट्रेस यामी गौतम ने आईएएस बनने के सपने से एक स्टार बॉलीवुड हिरोइन बनने की यात्रा के बारे में बताया. यामी ने कहा कि वह बचपन से कई बॉलीवुड गानों पर डांस करती थीं, लेकिन उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का नहीं सोचा था. यामी ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ बुरी बर्ताव होने के बारे में सुना है, लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...