Skip to main content

वसुंधरा बोलीं- मैं शेरनी, राजस्थान के लोगों के लिए लगाऊंगी जान





राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी गौरव यात्रा के अंतिम चरण की शुरुआत गुरुवार को अजमेर संभाग से की. यहां पर एक दर्जन सभाओं को संबोधित करते वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा, 'मैं एक शेरनी हूं. शेरनी बनकर राजस्थान के लोगों की रक्षा करूंगी.'

उन्होंने कहा, 'जैसे शेरनी जंगल में अपने बच्चों की रक्षा के लिए जान लगा देती है. उसी तरह से मैं राजस्थान के परिवार के लिए जान लगा दूंगी. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस 4 सालों से बिल में समाई हुई थी. अब चुनाव देख कर बिल से बाहर आ गई है. लोगों को झांसा देने का काम कर रही है. इनके पास बातें तो बहुत है लेकिन काम करने के लिए कुछ भी नहीं है.'



बता दें कि वसुंधरा राजे अपनी सारी सभाओं में ज्यादतर समय अपने कामों को गिनाती रहती हैं. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत लगातार वसुंधरा राजे के दिए गए भाषणों के खिलाफ अपना बयान देते रहते हैं. वसुंधरा राजे के राजस्थान के लोगों के परिवार की रक्षा करने को लेकर दिए जा रहा है बार-बार के बयान पर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने प्रदेश के लोगों पर भारी कर्ज डाल दिया है जिसके बोझ तले लोग दबे हुए हैं.

वसुंधरा राजे ने अजमेर संभाग की यात्रा नागौर जिले मेड़ता के मीरा मंदिर से शुरू की. इसके बाद अजमेर जिला और टोंक जिले में यात्रा जाएगी. 4 अक्टूबर को गौरव यात्रा खत्म होगी. इस मौके पर 6 अक्टूबर को अजमेर में इसके समापन के लिए बड़ी रैली रखी जा रही है, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसुंधरा राजे के साथ मिलकर 6 अक्टूबर को अजमेर में बड़ी सभा कर बीजेपी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक जितनी भी सभाएं हुई हैं सारे के सारे सरकारी कार्यक्रम रहे हैं. पहली बार राजनीतिक रैली हो रही है. हालांकि, मोदी इससे पहले 28 सितंबर को जोधपुर में सेना के तीनों कमान को संबोधित करने आ रहे हैं.

इससे पहले केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करने के लिए भी आए थे. अमित शाह राजस्थान के सभी संभागों के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का अपना कार्यक्रम पूरा करने के बाद 4 अक्टूबर को एक बार फिर से भरतपुर में आएंगे. यहां पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को संबोधित करेंगे. बीजेपी का खास फोकस इस बार अनुसूचित जाति-जनजाति के वोटरों पर है, जो कि राजस्थान में करीब में तीस फीसदी हैं.

वहीं बीजेपी के आक्रमक चुनाव प्रचार अभियान को देखते हुए कांग्रेस ने भी रणनीति बदली है. राहुल गांधी की एक दिन में एक सभा की रणनीति को बदलते हुए इस बार बीकानेर संभाग में 8 से 11 अक्टूबर के बीच 2 से 3 दिन के कार्यक्रम बनाए जा रहे. इसमें एक साथ बीकानेर में रैली करने के अलावा हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के जिलों में भी जाएंगे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...