Skip to main content

PM मोदी की आयुष्मान भारत योजना में नौकरियों की भरमार ! 'आयुष्मान मित्र' बनने के लिए ऐसे करें आवेदन






PM नरेन्द्र मोदी आज झारखंड भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat Yojana) लॉन्च कर रहे है। आयुष्मान भारत योजना से भारतीय युवाओं के लिए लाखों की संख्या रोजगार यानी जॉब्स क्रिए हो रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख जॉब आयुष्मान मित्र यानी ( Ayushman Mitra ) की है जिसमें सैंकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया था।


आयुष्मान मित्र बनने के लिए ये दस्तावेज जरूरी ( Documents for Aysuhman Mitra )
(Ayushman Bharat Yojana) आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्र की नौकरी यानी Ayushman Mitra job नौकरी पाना आसान है। इसके लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर और Internet की बेसिक नॉलेज होना जरूरी है। साथ ही अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित राज्य व क्षेत्र की स्थानीय भाषा में बातचीत करने में कुशलता भी जरूरी है।


आयुष्मान मित्र जॉब के लिए ऐसे लोगों को मिलेगी प्राथमिकता
आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्र की नौकरी के लिए महिलाओं आैर आशा वर्करों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, पहले से सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे लोगों को भी इसके लिए नामांकित किया जाएगा।


आयुष्मान मित्र बनने के लिए यहां से लें ट्रेनिंग (Training of Ayushman Mitra)
Ayushman Bharat Scheme अथवा आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान मित्रों को अलग—अलग तरह के काम सौंपे जाएंगे जिनके लिए सभी को इसकी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। यह ट्रेनिंग सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत दी जाएगी। यह ट्रेनिंग आॅफलाइन और आॅनलाइन मोड दोनों प्रकार से दी जाएगी। यह ट्रेनिंग लेने के बाद उम्मीदवारों को एक टेस्ट देना होगा और पास होने पर उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट वाले आवेदक को आयुष्मान मित्र की नौकरी के लिए वरियता दी जाएगी।


आयुष्मान मित्रों को यहां मिलेगी पोस्टिंग ( Ayushman Mitra Work and Posting )
भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत नौकरी पाने वाले युवाओं को अस्पताल से लेकर बीमा एजेंसियों में अलग—अलग जगहों पर नियुक्तियां दी जाएंगी। यहां पर आयष्मान मित्र के लिए अलग से हेल्प डेस्क आैर कैबिन बनाया जाएगा। यह डेस्क आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियो की मदद करेगा।



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...