Skip to main content

तनुश्री के आरोपों पर बंटा बॉलीवुड, सपोर्ट में आए ये सेलेब्स




तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है. इस विवाद पर अमिताभ, आमिर, सलमान जैसे बड़े स्टार्स ने सुरक्षित बयान देकर पल्ला झाड़ा. लेकिन बी-टाउन के कई सेलेब्स ने खुलकर तनुश्री को सपोर्ट किया है. इनमें स्वरा भास्कर, रिचा चड्ढा और फरहान अख्तर शामिल हैं.

तनुश्री के समर्थन में रिचा ने ट्वीट कर लिखा- ''तनुश्री दत्ता होना दुखद है. अकेला और सवालिया होना. कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जो उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खोले. जो उनके साथ सेट पर हुआ वो डरावना था. उनकी बस यही गलती थी कि वे चुप नहीं रहीं. तनुश्री दत्ता होने के लिए काफी हिम्मत चाहिए.''

अक्सर बेबाबी से अपनी राय रखने के लिए फेमस स्वरा भास्कर भी तनुश्री के सपोर्ट में आई हैं.
एक्टर फरहान अख्तर ने भी तनुश्री-नाना विवाद पर ट्वीट किया. उन्होंने रिपोर्टर जैनिस सीकेरिया के ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि तनुश्री जो कह रही हैं उसमें सच्चाई है. पत्रकार का दावा है कि 10 साल पहले घटना के दौरान वह भी मौजूद थीं.

फरहाना ने ट्वीट कर लिखा- ''घटना के वक्त जेनिस वहां मौजूद थीं जिस पर आज बहस हो रही है. यहां तक कि जब तनुश्री के पास 10 साल पहले करियर की सलामती को देखते हुए चुप रहने का मौका था, वो नहीं रहीं. उनकी कहानी आज भी नहीं बदली है. उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए, उनके इरादे पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए.''

क्या है पूरा मामला

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ''नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की. गाने के कोरियेाग्राफर गणेश आचार्य, डायरेक्‍टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी सब इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया.'' इस मामले में गणेश आचार्य का रिएक्शन सामने आया. उन्होंने नाना को क्लीनचिट दी है. जिसके बाद तनुश्री ने गणेश को झूठा और दोगला कहा.

तनुश्री के आरोपों पर क्या बोले नाना?

अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों पर नाना का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा, "उनका सेक्सुअल हरासमेंट से क्या मतलब है? वहां पर 50 से 100 लोग सेट पर मेरे साथ थे. मैं देखता हूं कि कानूनी रूप से मैं क्या कर सकता हूं."

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...