राजस्थान में नर्सेंज ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे कार्य बहिष्कार किया. नर्सेंज ने राजधानी जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेन गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज करेंगे. साथ ही गुरुवार को सभी नर्सेज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे.
राज्य के नर्सिंग कर्मचारियों ने केंद्र के अनुरूप पदनाम नहीं बदले जाने को लेकर के अपना विरोध जताया है. पूरे प्रदेश के नर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया. संयुक्त संघर्ष समिति, नर्सेज ने कहा कि विभागीय सूत्रों से नर्सेज को जो अब नया नाम दिया जा रहा है उसके तहत नर्सिंग ग्रेड प्रथम को नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ग्रेड द्वितीय को केवल नर्स का पदनाम दिया जा रहा है. जबकि केंद्र में यह पदनाम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर हैं....