Skip to main content

शाह पर पायलट का पलटवार- ये लंका नहीं, जहां अंगद पांव जमा ले



 राजस्थान में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं सियासी पार्टियों के आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है. सचिन पायलट ने अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजस्थान न तो पाप की धरती है और न ही रावण की लंका है, जहां अंगद का पांव जम जाए. राजस्थान वीरों की भूमि है. ऋषि-मुनियों की पवित्र धरती है.

पायलट अमित शाह के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि राजस्थान में बीजेपी अंगद की पांव की तरह जमी हुई है. सचिन पायलट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 की कैग रिपोर्ट को सदन में नहीं रखा जा रहा है क्योंकि उसमें फसल बीमा को लेकर बड़े घोटाला का जिक्र है. केवल 2 जिलों में एक करोड़ 8 लाख का घोटाला हुआ है. अगर सभी 33 जिलों का निकाल लिया जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी.

पायलट जातिगत रैलियों के बहाने कांग्रेस को आदिवासी और ओबीसी समाज से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि अमित शाह भी इसी फार्मूले पर राजस्थान में राजनीति कर रहे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी सभाओं में जनजाति और ओबीसी के लोगों के लिए अलग-अलग सभाएं रख रहे हैं. उधर कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य के 10 से ज्यादा जिले सूखे से परेशान हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री गौरव यात्रा में निकालने में व्यस्त हैं. अकाल प्रभावित जिलों में लोगों को रोजगार की व्यवस्था की जाए.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जयपुर संभाग की यात्रा में लगी हुई हैं. जयपुर संभाग की यात्रा में शेखावटी में अलग-अलग सभाओं को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि वह झूठे वादे नहीं करती और ख्वाब नहीं दिखाती हैं. हमने असलियत में राजस्थान की धरती पर विकास को उतारा है और उसकी तस्वीर दिखाने में आई हूं.

वसुंधरा राजे अपनी सभाओं में यह बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है कि कोई काम नहीं हुआ है. शेखावटी में खास करके वसुंधरा राजे किसानों के कर्ज माफी को मुद्दा बना रही हैं क्योंकि किसान आंदोलन का गढ़ शेखावटी ही रहा है. शेखावटी के आंदोलन की वजह से ही राजस्थान सरकार पर किसानों की कर्ज माफी का दबाव बढ़ा था.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...