Skip to main content

गांधी जयंती पर देश भर में जनसभाएं करेगी कांग्रेस







महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. इसकी शुरुआत वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से की जाएगी.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CWC की बैठक की बैठक के लिए 2 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जाएंगे. बता दें कि यहां कभी महात्मा गांधी रहे थे.

कांग्रेस पूरे देश में प्रार्थना, शांति मार्च, जनसभा का आयोजन करेगी. इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दी. उन्होंने सत्ताधारी एनडीए पर धावा बोलते हुए कहा कि फासीवादी ताकतें सत्ता में हैं. हिंसा में यकीन करने वाले आज गांधी को लेकर राजनीति कर रहे हैं.

साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं. पूरे देश में हिंसा और नफरत का महौल है. मोदी और उनके साथी जिन्हें गांधी की विचारधारा पर यकीन नहीं है, वो उनका नाम लेते हैं, लेकिन संदेश घृणा और हिंसा का पहुंच रहा है.

गहलोत ने कहा कि वर्धा में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी थी. हमारी विचारधारा की लड़ाई है. सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर है. आश्रम के समीप एक संग्रहालय है, जहां देश के स्वतंत्रता आंदोलन के स्मृति अवशेष संजोकर रखे गये हैं.

ओडशा में दो साल तक मनाई जाएगी गांधी जयंती

ओडिशा सरकार ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती इस साल दो अक्तूबर से दो साल तक मनाने का मंगलवार को निर्णय लिया. एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसमें विपक्ष के नेता नरसिम्हा मिश्रा सहित अन्य भी उपस्थित थे.

पटनायक ने कहा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में 'अहिंसा' शब्द शामिल करने का प्रस्ताव किया है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी ही महात्मा गांधी का एकमात्र लक्ष्य नहीं था. मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी के दो मंत्र - 'सत्य और अहिंसा' आज के समाज में भी प्रासंगिक हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...