Skip to main content

सर्जिकल स्ट्राइक: राजनाथ बोले- एक गोली चलने पर जवानों को गोलियां न गिनने की छूट





आज से ठीक दो साल पहले पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों को सबक सिखाने वाला सबसे बड़ा ऑपरेशन किया था. पाकिस्तान की हद में 3 किलोमीटर तक जाकर जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर पोषित किए जाने वाले करीब 50 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, साथ ही उनके कई ठिकानों को तहस-नहस कर दिया था. सेना के इस शौर्य को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार की बड़ी कामयाबी मानती है. केंद्रीय गृहमंत्रीराजनाथ सिंह ने इस मौके पर बताया कि सेना के जवान सीमा पार से होने वाली हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आजाद हैं.

शुक्रवार को यूपी के मुजफ्फरनगर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब एक कमजोर देश नहीं रहा है, बल्कि अब दुनिया का एक ताकतवर मुल्क बन गया है. राजनाथ सिंह सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़े ऑपरेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचय दिया है. जिसके बाद हमारे जवानों ने करिश्मा कर दिखाया और पाकिस्तान की धरती पर उनका सफाया करने में हमारे जवानों ने कामयाबी हासिल की जिसे सर्जिकल स्ट्राइक कहते हैं.'

'गोलियां मत गिनना'

राजनाथ सिंह ने कहा कि दो साल पहले की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बावजूद पाकिस्तान अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है और हम उसे सही ढंग में जवाब दे रहे हैं. उन्होंने हाल ही एक घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'हमारे बीएसएफ जवान के साथ बदतमीजी हुई थी, जवाब में दो दिन पहले भी हमारी तरफ से ठीक-ठाक हुआ. मैंने बीएसएफ के जवानों को कहा है कि पड़ोसी हैं पहली गोली मत चलना, लेकिन उधर से एक गोली चले तो फिर अपनी गोली मत गिनना.'

चीन पर भी बोले राजनाथ

भारत-चीन बॉर्डर पर तनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने बताया कि जवानों ने उन्हें बताया कि बॉर्डर पर क्या होता है. राजनाथ सिंह ने बताया, 'जवानों ने मुझसे कहा कि उधर से लोग आते हैं और फेस-अप होता है. वो लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं, हम लोग भी हथियार नहीं निकालते हैं. फिर एक दूसरे को धक्का मुक्की करते हैं और वो वापिस चले जाते हैं.'

राजनाथ सिंह ने चीन के साथ ऐसे रिश्तों को भारत की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह वही चीन है जिसने भारत पर हमला किया था, लेकिन सीमा पर सिर्फ धक्का-मुक्की होती है और एक दूसरे को थैंक्यू बोलकर चले जाते हैं. इसका मतलब ये है कि भारत अब एक ताकतवार मुल्क बन गया है.

बता दें कि 2016 में 28-29 सितंबर की रात भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में करीब 3 किलोमीटर तक घुसकर वार किया था. इस सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 50 आतंकी मारे गए थे और कई आतंकी कैंप पूरी तरह से तबाह भी हुए थे. ये भी पहली बार हुआ था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कैंपों पर हमला किया और इसका ऐलान भी किया.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...