Skip to main content

खाकी पर दागः 'लव जेहादी' हो गई है उत्तर प्रदेश की पुलिस



 यूपी पुलिस ने लव को जेहाद बनाने की क़सम खा ली है. कसम खा ली है कि यूपी में भले ही मुजरिम छुट्टे घूमें. खुलेआम जुर्म करें, जुर्म का ग्राफ ऊंचा करते रहें. मगर वो उनका कुछ नहीं करेगी. कुछ नहीं कहेगी. मगर हां, वो ये बर्दाश्त नहीं करेगी कि यूपी में कोई लड़का, लड़की बिना पुलिस से पूछे दोस्ती करें, प्यार करें, एक-दूसरे से मिलें. वो भी दो अलग-अलग धर्म और मज़हब के लोग तो खासतौर पर.

वर्दी वाले गुंडे

ये कहानी शुरू होती है कि पश्चिम यूपी के मेरठ शहर से. अपने आपको विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता बताने वाले कुछ गुंडे मेरठ की एक कोतवाली में घुस आए थे. कोतवाली से खाकी वर्दी ओढ़े कुछ दूसरे गुंडे निकले. डायल 100 की गाड़ी में. पहुंचे एक मोहल्ले में और घुस गए एक घर में. खींचा एक लड़की को और उसके दोस्त को. बैठा लिया पुलिस की गाड़ी में और फिर क्या हुआ वो पूरे देश ने देखा.

मेरठ पुलिस की काली करतूत

कैसे एक पुलिस वाला लड़की से कह रहा है "यहां किसके घर में रह रही हो. मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है. तुझे इतना समझ नहीं आता हिंदू होते हुए दूसरे के साथ जा रही है." ये यूपी पुलिसवाले मैट्रिमोनियल साइट क्यों नहीं खोल लेते. आपको लगता होगा कि पुलिस लोकतंत्र की हिफाजत के लिए होती है तो इस भ्रम को उतार फेंकिए. यूपी पुलिस अपने जूते के तल्ले में अपनी बेहयाईयों की नाल ठोक कर घूमती है. लड़की देखते ही उसके दोपायों के भीतर एक चौपाया जाग जाता है और उसके नथुने फड़फड़ाने लगते हैं.

पुलिस और मनचलों के बीच फर्क नहीं

हुआ ये था कि मेडिकल की पढ़ाई कर रही लड़की अपने एक दोस्त से मिलने उसके घर गई थी. लेकिन उसे पता नहीं था कि यूपी पुलिस और सेंधमारों के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है. उसे नहीं पता था कि यूपी पुलिस और उचक्कों के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है. उसे नहीं पता था कि यूपी पुलिस और सड़कछाप मनचलों-मवालियों के बीच कोई फर्क नहीं रह गया है. पुलिस धड़धड़ाते हुए घुसी घर में और उठा लिया दोनों को. बोली- चलो थाने.

वर्दीवाले गुंड़ों ने गाड़ी में लड़की को छेड़ा

मवालियों के सामने कत्थक करने वाली उत्तर प्रदेश की गुंडा पुलिस के अंदर का गुंडा खूंखार हो गया था. योगी आदित्यनाथ को तो पता ही नहीं है कि जिस पुलिस को वो रोमियो स्क्वैड का दस्ता समझे बैठे हैं, वो दरअसल खाकी में मवालियों और मनचलों की फौज है. पुलिस की गाड़ी में पुलिस वाले गुंडे लड़की को छेड़ रहे थे. गालियां दे रहे थे. छू रहे थे. उसके कपड़े खींच रहे थे. धर्म के नाम पर उसके स्वाभिमान का वस्त्र हरण कर रहे थे.

महिला सम्मान को मनचले सिपाहियों ने रौंदा

सोचिए पुलिस की गाड़ी में पुलिसवाले लड़की को मेरठ की सड़कों पर खुलेआम छेड़ रहे थे. ठहाके लगा रहे थे. वीडियो बना रहे थे. रौंद रहे थे इंसानियत को. लूट रहे थे स्त्री के स्वाभिमान को. रौंद रहे थे उसकी हिम्मत को. लेकिन फिर यूपी पुलिस के मनचले सिपाहियों का वीडियो वायरल हो गया. फजीहत होने लगी. तो मेरठ पुलिस के सिटी एसपी साहब सामने आए. एसपी बोले तो मेरठ पुलिस के मनचलों के मालिक. एसपी राणा विजय सिंह ने कहा "आरोप था कि कहीं ये लोग किसी एक मोहल्ले में जाकर वहां पर कुछ हरकत कर रहे होंगे."

वर्दी वाले गुंडों को बचाने की साजिश

गुंडों के इशारे पर गुंडों के लिए समर्पित ये कमाल का पुलिसवाला है. अपने कमरे में दो लोगों की मुलाकात के भीतर उसके कारिंदों को लड़की छेड़ने का, उसके कपड़े खींचने का, उसे घर से उठा लेने का, उसे गालियां देने का, उसे छूने का लाइसेंस मिल जाता है. ये एसपी साहब आगे बोले "जो लड़का था उसका मेडिकल भी कराया था. इसकी डीटेल्स हैं उसकी जीडी में हम लोगों ने एंट्री भी करी है."

एसपी सिटी की बेहयाई

ऐसे ही होते हैं गुंडों के सरदार. बेहया पलटन का सरदार कहता है कि हमारी पीठ ठोको. हमने घर में बैठे लड़के को उठा लिया. थाने ले आए. उसकी मेडिकल जांच करा ली और घर वालों को दे दिया. क्यों भाई, उसका गुनाह क्या? कि वो अपनी एक दोस्त के साथ अपने घर में बैठा था. मतलब उत्तर प्रदेश वाले किसको अपने घर बुलाएंगे, किसको चाय पिलाएंगे, किसको गले लगाएंगे, किसके साथ फिल्म देखेंगे वो यूपी पुलिस के गुंडे, यूपी पुलिस के लफंगे, यूपी पुलिस के लुच्चे और यूपी पुलिस के छिछोरे तय करेंगे.

मनचले पुलिसवालों पर एसपी का बेतुका बयान

मेरठ के एसपी सिटी राणा विजय सिंह ने आगे तो और भी हद कर दी. बोले "चूंकि वीडियो में आजकल आपको पता है कि मैनिपुलेशन काफी होते हैं तो वीडियो की जांच कराई जानी आवश्यक है." 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...