Skip to main content

राखी बंधवाने के बाद भाई ने किया रेप', जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की हकीकत








नई दिल्ली: भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन जैसे त्यौहार को बदनाम करने के लिए कुछ असमाजिक तत्वों ने ट्वीटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की। पहली फोटो में एक महिला किसी मुस्लिम शख्स को राखी बांध रही है और दूसरी तस्वीर में महिला घायल स्थिति में है। वायरल फोटो में दावा किया गया कि इस हिंदू महिला ने जिस मुस्लिम शख्स को राखी बांधी उसी ने उसके साथ रेप किया।

क्या है फोटो का सच?

पहले तो हम आपको ये बात बता दें वायरल हो रही ये तस्वीरें पूरी तरह से फेक हैं और सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया गया। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने 28 अगस्त को दो तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीर के साथ लिखा कि यूपी के गोंडा में हिंदू महिला नीरू गौतम ने कांग्रेस नेता गफूर खान को अपना भाई माना था और राखी तक पहनाई थी, 27 अगस्त को गफूर खान ने नीरू को कुछ काम के सिलसिले में घर बुलाया और नीरू से रेप करके, मार—पिटाई करके घर से भाग गया।

गोंडा पुलिस ने खबर को बताया फर्जी


इस मामले की जब जांच की गई तो गोंडा पुलिस ने पूरे मामले को फर्जी बताया। गोंडा पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच में पता चला कि नीरू गौतम नाम की महिला का कांग्रेसी नेता गफूर खान द्वारा बलात्कार करने वाले ये मैसेज पूरी तरह झूठ और निराधार है।

सांप्रदायिक सौहार्द्र को दिखाने के लिए इस्तेमाल होती रही है ये फोटो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस मामले में यूपी पुलिस से बात की गई तो उन्होंने उन्होंने भी इस खबर को फर्जी बताया। इसके बाद इस तस्वीर का सच पता किया गया तो पता चला कि पहली फोटो हिंदू और मुस्लिमों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द्र को दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल होती रही है। इस फोटो को 21 दिसंबर 2017 को फेसबुक के एक पेज पर शेयर किया गया था। इससे पहले भी 7 अगस्त 2017 को भी इस तस्वीर को शेयर किया गया था। इस पोस्ट में तस्वीर के साथ पूरा वाकया भी शेयर किया गया है।

रेल हादसे में घायल हुई महिला की फोटो

अब बात दूसरी फोटो की, जिसमें एक महिला घायल हालत में अस्पताल में एडमिट है। इस फोटो के साथ दावा किया गया कि रेप और मारपीट के बाद महिला की यह हालत हो गई है। वहीं, जब इस तस्वीर के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि तस्वीर 21 नवंबर 2016 की है। यह तस्वीर कानपुर के एक अस्पताल में रेल हादसे की शिकार हुई घायल महिला की है। इस हादसे में ट्रेन की 14 बोगियां पटरी से उतर गई थी और कई यात्री मारे गए थे।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...