Skip to main content

पूर्ण राज्य की मांग, सिर पर बंडल रखकर PMO पहुंचे AAP विधायक





दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी विधायकों ने प्रधानमंत्री कार्यालय में 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर की चिट्ठी सौंपी है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ने अपने चुनावी एजेंडे में पूर्ण राज्य के मसले को रखा, लेकिन दोनों ही राजनीतिक दल इस मुद्दे को चुनाव के बाद भूल गए.

मुख्यमंत्री निवास से संसद मार्ग पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर नारे लगाए. यहां से पांच विधायक प्रतिनिधियों को चिट्ठियों को पीएम दफ्तर पहुंचाने की इजाजत दी गई. दावा किया जा रहा है कि 10 लाख हस्ताक्षर वाली चिट्ठियों में लोगों ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर, आम आदमी पार्टी सरकार का समर्थन किया है.

आम आदमी पार्टी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने कहा कि दिल्ली अपने अधूरेपन की वजह से परेशान है. उसे पूरा करने के लिए दस लाख लोगों ने चिट्ठी के जरिए प्रधानमंत्री को अपना संदेश भेजा है. दिल्ली अपना हक चाहती है और साथ ही चाहती है कि पूर्ण राज्य का अधिकार, जो अपने फैसले लेने और विकास की दिशा में चलने का पूरा साधन है. उम्मीद है कि हर हफ्ते अपनी 'मन की बात' करने वाले प्रधानमंत्री दिल्ली की जनता के 'मन की बात' जरूर सुनेंगे और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर उनको सम्मान देंगे."

बीते साढ़े तीन साल में अधिकारी और उपराज्यपाल से टकराव के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने पूर्ण राज्य के मसले को गरमाना शुरू किया. आम आदमी पार्टी ने इस मसले पर 1 जुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जनसभा भी बुलाई थी और पूरी दिल्ली में हस्ताक्षर अभियान चलाने का एलान किया. पार्टी नेता गोपाल राय के मुताबिक 10 लाख लोगों के हस्ताक्षर का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया गया था. राष्ट्रीय शोक की वजह से 17 अगस्त पीएम से मिलने पार्टी के नेता नहीं जा सके. लिहाजा अब 27 अगस्त को प्रधानमंत्री को चिट्ठी सौंपने का फैसला किया गया है.

फ़िलहाल जिस संविधान पीठ के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से सीधे दो दो हाथ की तैयारी की है, उसी संविधान पीठ ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने से इनकार भी किया है. हालांकि मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की नजर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर है. लिहाजा लोक सभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी इसे बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...