Skip to main content

मांडलगढ़ कॉलेज चुनांव में एनएसयूआई के 4 छात्रों पर मारपीट का मामला दर्ज। एबीवीपी महासचिव के साथ हुई मारपीट। दोनों पक्षों ने परस्पर दी पुलिस में रिपोर्ट



मांडलगढ़ ( मोहम्मद मंसुरी)-श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव मतदान के दौरान छात्रों में आपसी झड़प हो गई ।घटना में एक छात्र घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में घायल हुए एबीवीपी महासचिव की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर एनएसयूआई के छात्र ने भी एबीवीपी महासचिव समेत 7-8 जनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है। 

 एबीवीपी छात्र संघ महासचिव विशाल कुमार पिता ओमप्रकाश पाराशर निवासी मानपुरा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह महाविद्यालय में वोट डालने के लिए आया था ।इस दौरान एनएसयूआई के छात्र संपत लाल जाट, देव किशन जाट ,हरी लाल जाट व अजय राज सिंह ने उसे रोक कर गाली गलौज की तथा मारपीट की  और जान से मारने की  धमकी दी गई। 

घटना में विशाल कुमार पारासर घायल हो गया ।जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया ।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।घटना के बाद एबीवीपी के आक्रोशित छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर नारेबाजी प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस उप अधीक्षक वरदीचंद गुर्जर व सीआई गजेंद्र सिंह ने आक्रोशित छात्रों से समझाइश कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर धरने से उठाया ।

उधर एनएसयूआई के छात्र विनोद कुमार पिता रामलाल कंजर निवासी सराणा ने एबीवीपी महासचिव विशाल पाराशर समेत 8 जनों के खिलाफ गाली गलोच कर मारपीट करने की रिपोर्ट  थाने में दी ।जिसकी पुलिस जांच कर रही है ।

श्री शिवचरण माथुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर नेमीचंद कुमावत ने बताया कि महाविद्यालय के 1154 मतदाताओं में से 866 मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव में मतदान 75.04 प्रतिशत रहा ।

मतदान के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों द्वारा मतदाता छात्र छात्राओं के समक्ष हाथ जोड़, पैर पकड़कर मान मनुहार की,अपने अपने पक्ष में  वोट करने की अपील करते नजर आए ।

छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई में अध्यक्ष पद पर श्री रानू शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश चंद्र जाट, महासचिव पद पर किशन लाल तेली व संयुक्त सचिव पद पर शंकर लाल मीणा और एबीवीपी में अध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार प्रजापत, उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सुखवाल ,महासचिव पद पर कृष्णा कुमारी तेली व संयुक्त सचिव पद पर चांद मल मीणा समेत एनएसयूआई के बागी  प्रत्याशी संयुक्त सचिव पद पर रोहित खटीक के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। जिसका परिणाम 11 सितंबर को आएगा। मतदान के दौरान महाविद्यालय परिसर में मांडलगढ़ ,काछोला, बिगोद थाना अधिकारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।एनएसयूआई के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एसएन जोशी ,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सुराणा, जिला महामंत्री रफीक टांक,महामंत्री बिंदिया शर्मा, नगर अध्यक्ष अलका लढा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

उधर एबीवीपीके समर्थन में पालिका अध्यक्ष सुश्री नन्दिनी साहू ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मुरलीमनोहर गट्टानी, सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, पार्षद अशोक व्यास, युवा मोर्चा के जमुनालाल सेन, सीपी तंबोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एबीवीपी छात्र संगठन अध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि कॉलेज परिसर के बाहर वोट डालने आए महासचिव विशाल पराशर के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों को पुलिस द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...