भीलवाडा. बरसनी।आज जहां माता-पिता व बुजुर्गों के साथ कलयुगी बेटों द्वारा दुव्र्यवहार और मारपीट की घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही है। वहीं दुनिया में एेसे 'श्रवण कुमारÓ भी हैं जो माता-पिता मनोकामना पूरी करने के लिए जी-जान लगा देते हैं। शंभूगढ़ में बुधवार को दिनेशकुमार मारू मां रामूदेवी को कंधे पर बैठाकर बाबा रामदेव के तीर्थ के लिए निकल पड़ा। क्षेत्र में हर जगह इसकी चर्चा रही। शम्भूगढ़ निवासी दिनेश मारू बुधवार को मां को कंधे पर बैठाकर रामदेवरा के लिए रवाना हुआ। दिनेश का कहना है कि बचपन में मन्नत मांगी थी कि जिस दिन 21 साल हो जाऊंगा उस दिन मां को कंधे पर बैठाकर इष्टदेव रामदेवरा का तीर्थ कराकर लाउंगा।...
सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...