Skip to main content

Google For India: भारत के लिए गूगल के नए फीचर, बदला तेज का नाम





अमेरिकी टेक्नॉलॉजी दिग्गज गूगल ने आज भारत में गूगल फॉर इंडिया इवेंट आयोजित किया. यह इस इवेंट का चौथा चरण है और इस दौरान कंपनी ने भारत के लिए कुछ खास फीचर्स पेश किए हैं. गूगल ने काफी पहले ही भारत के लिए एक पेमेंट ऐप तेज लॉन्च किया था. अब गूगल ने ऐलान किया है इसका नाम बदल कर Google Pay कर दिया गया है. आपको बता दें कि गूगल पे अमेरिका और दूसरे देशों में पहले से ही है.

इस इवेंट के दौरान गूगल ने कहा कि गूगल असिस्टेंट को अब हिंदी और दूसरी भारतीय भाषाओं में शुरू किया जा रहा है. इसके साथ ही हाईलाईट्स की बात करें तो कंपनी ने कहा है कि कंपनी कई प्रोजेक्ट ला रही है जिससे पब्लिशर्स को आसानी होगी.

गूगल इंडिया और साउथ एशिया के वाइस प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने इस इवेंट के कीनोट सेशन में कहा है, ‘वॉयस, वीडियो और मातृभाषा इंटरनेट यूजर्स का भविष्य है. सर्च करने के लिए लोग अब वॉयस को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं. हम भारत में वॉयस सर्च में बड़ी बढ़ोतरी देख रहे हैं. 75 फीसदी है मोबाइल ट्रैफिक सिर्फ ऑनलाइन वीडियोज से आते हैं. ज्यादातर भारतीय यूजर्स अब भारतीय भाषाओं को ऑनलाइन यूज कर रहे हैं और उम्मीद है अगले दो साल तक इनकी संख्या 500 मिलियन तक हो जाएगी. 95 फीसदी वीडियो की खपत मातृभाषा में होती है.’

इस इवेंट की खास बातें

Google तेज अब हुआ Google Pay

गूगल पेमेंट ऐप तेज का नाम बदल कर Google Pay कर दिया गया है. हालांकि कंपनी ने कहा कि इसके यूजर इंटरफेस में आपको ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा. लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ नए फीचर्स जरूर जोड़े हैं. होम स्क्रीन अब भी पहले जैसी ही होगी और इसमें मोबाइल रिचार्ज, सेंड गिफ्ट और पेमेंट जैसे ही ऑप्शन दिखेंगे. आने वाले कुछ हफ्तों में इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे और इसके जरिए दुकान में शॉपिंग के बाद पैसे दे सकेंगे. क्योंकि इसमें अब मर्चेंट का भी सपोर्ट दिया जाएगा.

Google Pay के जरिए मिलेगा इंस्टैंट लोन

गूगल ने कहा कि कंपनी बैंक के साथ मिल कर काम कर रही है और गूगल पे यूजर्स को बिना किसी परेशानी के आसानी से इस ऐप के जरिए लोन दिया जाएगा. लोन की रकम यूजर्स के अकाउंट में जमा कर दी जाएगी.

गूगल मैप्स

गूगल मैप्स में कुछ फीचर्स दिए जाएंगे जिससे भारतीय यूजर्स को नेविगेशन में सहूलियत होगी. गूगल मैप्स गो में टर्न बाई टर्न नेविगेशन सपोर्ट दिया जाएगा जिससे पहले से बेहतर ट्रांसपोर्ट गाइडलाइन मिलेगी. यानी यूजर्स को आने वाले स्टॉप्स के बारे में जानकारी मिलेगी. कंपनी ने रेड बस के साथ पार्टनर्शिप की है जिसके बारे में भी जानकारी गूगल मैप्स में यूजर्स को मिलेगी.

गूगल असिस्टेंट

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग डायरेक्टर प्रवीर गुप्ता ने कहा, ‘भारत गूगल असिस्टेंट को पसंद करता है. पिछले साल के मुकाबले भारत में गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल तीन गुना बढ़ा है.’  उन्होंने कहा कि गूगल असिस्टेंट में अब मराठी भाषा का भी सपोर्ट दिया जा रहा है.

गूगल सर्च, इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, ‘गूगल सर्च को फायदेमंद बनाने के लिए इसमें जरूरी कॉन्टेंट होना महत्वपूर्ण है खासकर उन भाषाओं में जो आपको समझ आती है’ गूगल ने भारतीय कॉन्टेंट को लेकर नए ऐलान बी किए हैं. कंपनी के मुताबिक गूगल 1 लाख से ज्यादा भारतीय ऑफलाइन पब्लिशर्स के साथ काम कर रही है.

कंपनी ने प्रोजेक्ट नवलेखा के बारे में भी बताया जो ऑफलाइन कॉन्टेंट को वेबसाइट पर अपलोड करना आसान बनाता है. इस टूल के तहत महज कुछ क्लिक्स के जरिए ही ऑफलाइन कॉन्टेंट के टेक्स्ट को सेलेक्ट करके वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...