Skip to main content

ममता राज में हिंदू संगठन दिखाएंगे ताकत, जन्माष्टमी पर 1000 रैलियां





जन्माष्टमी के अवसर पर हिंदुत्ववादी संगठन पश्चिम बंगाल में अपनी जबर्दस्त ताकत दिखाने जा रहे हैं. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बंगाल के 1000 स्थानों पर रैलियों का आयोजन करने जा रहे हैं. जन्माष्टमी को भी हिंदुत्व आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा राज्य में 2 और 3 सितंबर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा. VHP के संगठन सचिव सचींद्रनाथ सिन्हा ने कहा, 'इन उत्सवों में हजार से ज्यादा लोगों की शोभायात्रा भी शामिल होगी जिनमें बच्चे, महिलाएं और गणमान्य लोग शामिल होंगे. हम एक हजार स्थानों पर ऐसी रैलियां करेंगे. इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत और शहरों के ब्लॉक में पूजा भी आयोजित की जाएगी.'

सिन्हा ने बताया, 'हमने तमाम संगठनों को निमंत्रण भेजे हैं. उन्होंने हमारे निमंत्रण को स्वीकार भी किया है. वे इस अवसर पर आयोजित कला जैसी कई तरह की प्रतिस्पर्धाओं में शामिल होंगे. वीएचपी के साथ ही श्रीकृष्ण जन्म उद्यापन समिति' जैसे कई संगठन इसमें शामिल होंगे.'

सिन्हा ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस से हमें मदद मिलने का कोई सवाल ही नहीं है. फिर भी हमने उनके नेताओं को निमंत्रण भेजा है. कई जगहों पर पुलिस हमसे पूछताछ कर रही है और हमें रोकने की कोशिश की जा रही है. हमारे साथ पश्चिम बंगाल में अक्सर ऐसा होता है. मुझे भरोसा है कि इस बार सरकार की तरफ से कोई समस्या नहीं होगी और कुछ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा.'

उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हिंदुत्व को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है. दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और यहां तक कि स्कूलों के मिड डे मील कार्यक्रम में भी समस्या खड़ी की जा रही है. हिंदुओें को एकजुट रखने की कोशिश के तहत ही इस साल बड़े पैमाने पर उत्सव मनाने की तैयारी की जा रही है.'

टीएमसी ने बताया शोबाजी

बजरंग दल के नेता सौरीश मुखर्जी ने कहा कि इस अवसर पर भगवान कृष्ण के हिंदुत्व के संदेश को पहुचाने की कोशिश की जाएगी. तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुजीत बोस ने कहा, 'टीएमसी और इसके नेता भी हमेशा जन्माष्टमी मनाते रहे हैं, लेकिन हम ऐसा अपने विश्वास के तहत करते हैं, किसी तरह की शोबाजी के लिए नहीं.' 

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...