Skip to main content

Posts

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

फैक्ट चेक: क्या राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के अहिंसा मंत्र का श्रेय इस्लाम को दिया?

राहुल गांधी के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों को ये स्टोरी लिखे जाने तक 11,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था. इनमें दिए राहुल गांधी के 9 सेकंड के वीडियो में उन्हें ये कहते सुना जा सकता है महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार प्राचीन भारतीय दर्शन-शास्त्र से लिया था, इस्लाम से लिया था. क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई के हालिया दौरे में अपने भाषण में ऐसा कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया था?  ऐसा दावा कई फेसबुक पेजों के जरिए सर्कुलेट किया जा रहा है. ऐसे पेजों में Nation with NaMo, PMO India: Report Card  और Shankh Naad शामिल हैं. बता दें कि राहुल गांधी 11 और 12 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे.   इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया. दुबई में भारतीय समुदाय से बात करते हुए राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का ज़िक्र करने पर कहा कि उनके अहिंसा के विचार के लिए ना सिर्फ इस्लाम बल्कि ईसाई और यहूदी जैसे दूसरे धर्मों को भी दिया. राहुल के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों...

BJP की वो फायरब्रांड साध्वी, जिन्हें कुंभनगरी में संतों ने दी महामंडलेश्वर की पदवी 

साध्वी निरंजन ज्योति को निरंजनी अखाड़े का महामंडेश्वर बनाया गया है. कुम्भ मेले के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने साध्वी निरंजन ज्योति को चादर ओढ़ाकर महामंडलेश्वर की पदवी दी. साध्वी निरंजन ज्योति बीजेपी की फायर ब्रांड नेता मानी जाती हैं. संगठन और पार्टी में उन्होंने संतुलन साधा ही, अपनी साध्वी परंपरा को हमेशा कायम रखा. केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद आज भी वह कहती हैं कि उनके लिए राम मंदिर पहले है, मंत्रिपद बाद में. भारतीय जनता पार्टी में आने से पहले वह 1987 में विश्व हिंदू परिषद के संपर्क में आईं और राम मंदिर आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया.  साध्वी निरंजन ज्योति को निरंजनी अखाड़े का महामंडेश्वर बनाया गया है. कुम्भ मेले के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने साध्वी निरंजन ज्योति को चादर ओढ़ाकर महामंडलेश्वर की पदवी दी. उनका पट्टाभिषेक किया गया. इसके बाद वह अखाड़े की 16वीं महिला महामंडलेश्वर बन गईं. बताया जा रहा है कि इस पद के लिए कई आवेदन आए थे, लेकिन अंतिम मुहर निरंजन ज्योति के नाम पर लगी. अब तक निरंजनी अखाड़े में संतोषी गिरि,...

लोस चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने शाह फरवरी और मोदी मार्च में आएंगे उत्तराखंड

    लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च माह में उत्तराखंड आ सकते हैं। राष्ट्रीय परिषद् की बैठक से लौटे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने मोदी के दौरे के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन प्रयास कर रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री का उत्तराखंड में एक दौरा हो जाए। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दौरा तय है। वे दो फरवरी को दून आएंगे। इस दौरान वे त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिषद से दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता गदगद हैं। दो लोकसभाओं का त्रिशक्ति सम्मेलन होने जा रहे हैं। पार्टी राष्ट्रीय परिषद से बूथों को अधिक से अधिक मजबूत करने का संकल्प लेकर आई है। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर जाएंगे। from News BaBa http://bit.ly/2VVIVts via IFTTT

कुंभ 2019 : संगम तट पर पंचायती निरंजनी और आनंद अखाड़े का स्नान पूरा, शिविर की ओर प्रस्थान

   खास बातें सूर्य 14 जनवरी की रात में 2.19 बजे मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन के साथ ही मंगलवार, 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो गया है। संगम किनारे जमे श्रद्धालुओं ने 12 बजे रात के बाद से ही स्नान शुरू कर दिया और इसी के साथ आस्था के महाकुंभ का आगाज हो गया। अमर उजाला आप तक शाही स्नान की पूरी जानकारी लगातार अपडेट करता रहेगा...   लाइव अपडेट 07:55 AM, 15-JAN-2019 श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तोपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़े के संतों का स्नान पूरा हो चुका है। दोनों आखाड़ों के संत अपने शिविर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं अब शाही स्नान के लिए सबसे बड़ा अखाड़ा श्री पंच दशनाम जूना के साथ अग्नि अखाड़ा और अवाहान अखाड़े के संत संगम तट पर पहुंचने वाले हैं। 07:14 AM, 15-JAN-2019 श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तोपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़े के संत मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान की डुबकी लगाने के लिए अपने आचार्य, महामंडलेश्वर और ईष्ट देव के साथ संगम तट पर पहुंच चुके हैं। 06:47 AM, 15-JAN-2019 श्री पंचायती अखाड़ा महान...

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील

प्रयागराज में आज से कुंभ मेले का आगाज हो गया है। यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था गंगा में स्नान करने के लिए आ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें। from News BaBa http://bit.ly/2VTF5B1 via IFTTT

बीजेपी को हराने के लिए सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगी भीम आर्मी 

चंद्रशेखर आजाद ने एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी में सपा और बसपा के चुनावी गठबंधन को स्वागत किया. साथ ही उन्होंने बीजेपी को यूपी में हराने के लिए इस गठबंधन को पूरी तरह से समर्थन देने का भी ऐलान किया. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को आने वाले लोकसभा चुनावों मे पटखनी देने के लिए भीम आर्मी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी(सपा-बसपा) गठबंधन का समर्थन करेगी. चंद्रशेखर आजाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संत रविदास छात्रावास में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे. बताया जाता है कि भीम आर्मी द्वारा संचालित भीम स्कूल के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए ये रैली रखी गई थी. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उतर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए एक सामाजिक गठबंधन बने. सपा-बसपा के गठबंधन से उनका यह सपना पूरा हुआ है. यह गठबंधन बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने का काम करेगा. भीम आर्मी चीफ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अगर बीजेपी ने किसी दलित को भी पार्टी से टिकट दिया तो भी उसे वोट मत देना. एक ट्वीट के जरिए भीम आर्मी च...