Skip to main content

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 




  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया.


सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया.

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’

संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है.

गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर 7 जनवरी को मोदी सरकार ने हरी झंडी दिखाई थी. अगले ही दिन यानि 8 जनवरी लोकसभा में संविधान का 124वां संशोधन विधेयक 2019 पेश किया गया. लोकसभा में बिल पर मैराथन बहस चली. रात 10 बजे के करीब इस बिल को लोकसभा में मंजूरी दी गई. बिल के पक्ष में 323 और विपक्ष में महज 3 वोट पड़े.

इसके अगले दिन 9 जनवरी को इस बिल पर राज्यसभा में बहस चली. ये बहस भी देर रात तक होती रही. राज्यसभा में भी ये बिल 165 मतों के साथ पास हो गया. राज्यसभा में 7 सदस्यों ने बिल का विरोध किया था. दोनों सदनों से ये बिल रिकॉर्ड 48 घंटों में पास हो गया.

इसके बाद इस संशोधित बिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया. राष्ट्रपति ने भी इस बिल पर 12 जनवरी को अपनी मुहर लगा दी.

अब 14 जनवरी को सरकार ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. इसके साथ ही अब 10 फीसदी का आरक्षण उन उम्मीदवारों को मिल सकेगा, जो इसके दायरे में आते हैं. सरकार ने आरक्षण का दायरा भी तय कर दिया है. इसके तहत इसमें सिर्फ वे ही लोग आ सकेंगे जिनकी सालाना कमाई 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हो, उनके पास 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि न हो, 1000 स्क्वायर फीट से बड़ा घर न हो, अधिसूचित जमीन 100 गज से कम हो.

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने वाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है. रविवार को ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान कर दिया. गुजरात में यह आरक्षण 14 जनवरी से ही लागू हो गया है.

चुनावी साल में सामान्य वर्ग में 10 फीसदी आरक्षण को मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. विपक्ष ने भी 10 फीसदी आरक्षण पर सहमति तो जताई लेकिन 2019 के चुनाव से ठीक पहले ये ऐलान करने पर आपत्ति जता चुका है.




from News BaBa http://bit.ly/2QNOjuO
via IFTTT

Popular posts from this blog

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...