Skip to main content

पीएम मोदी ने दी कुंभ मेले की शुभकामनाएं, लोगों से की शामिल होने की अपील







प्रयागराज में आज से कुंभ मेले का आगाज हो गया है। यहां करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था गंगा में स्नान करने के लिए आ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि प्रयागराज में आरंभ हो रहे पवित्र कुम्भ मेले की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे आशा है कि इस अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विविधताओं के दर्शन होंगे। मेरी कामना है कि अधिक से अधिक लोग इस दिव्य और भव्य आयोजन का हिस्सा बनें।



from News BaBa http://bit.ly/2VTF5B1
via IFTTT