Skip to main content

फैक्ट चेक: क्या राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के अहिंसा मंत्र का श्रेय इस्लाम को दिया?




राहुल गांधी के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों को ये स्टोरी लिखे जाने तक 11,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था. इनमें दिए राहुल गांधी के 9 सेकंड के वीडियो में उन्हें ये कहते सुना जा सकता है महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार प्राचीन भारतीय दर्शन-शास्त्र से लिया था, इस्लाम से लिया था.





क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुबई के हालिया दौरे में अपने भाषण में ऐसा कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार इस्लाम से लिया था?  ऐसा दावा कई फेसबुक पेजों के जरिए सर्कुलेट किया जा रहा है. ऐसे पेजों में Nation with NaMo, PMO India: Report Card  और Shankh Naad शामिल हैं. बता दें कि राहुल गांधी 11 और 12 जनवरी को संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे.  

इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने अपनी पड़ताल में इस दावे को भ्रामक पाया. दुबई में भारतीय समुदाय से बात करते हुए राहुल गांधी ने महात्मा गांधी का ज़िक्र करने पर कहा कि उनके अहिंसा के विचार के लिए ना सिर्फ इस्लाम बल्कि ईसाई और यहूदी जैसे दूसरे धर्मों को भी दिया.

राहुल के बयान को इस्लाम से जोड़ कर पेश करने वाली पोस्टों को ये स्टोरी लिखे जाने तक 11,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका था. इनमें दिए राहुल गांधी के 9 सेकंड के वीडियो में उन्हें ये कहते सुना जा सकता है- “महात्मा गांधी ने अहिंसा का विचार प्राचीन भारतीय दर्शन-शास्त्र से लिया था, इस्लाम से लिया था.” वायरल वीडियो में राहुल गांधी के भाषण के अगले हिस्से को शरारतन हटा कर पेश किया गया.   

कांग्रेस के फेसबुक पेज पर उपलब्ध वीडियो में राहुल का पूरा भाषण सुना जा सकता है. ये वीडियो 27 मिनट और 37 सेंकंड का है. इसमें राहुल गांधी को ये कहते सुना जा सकता है- ‘अहिंसा हमारे डीएनए से जुड़ी है और ये 50 वर्षों से ही नहीं जुड़ी है. महात्मा गांधी अहिंसा के महान  प्रतिनिधि थे. लेकिन महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का विचार हमारे महान धर्मों से लिया. प्राचीन दर्शनशास्त्र से, इस्लाम से, ईसाईयत से, यहूदीवाद से, हर महान धर्म से लिया जहां साफ लिखा है कि हिंसा किसी को भी कुछ भी हासिल करने में मदद नहीं करेगी.' 

 


अत: हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि राहुल गांधी के वीडियो को शरारतन ढंग से संपादित किया गया था जिससे कि यूजर्स को भ्रमित किया जा सके और उनके सामने अधूरी तस्वीर पेश की जाए.

अतीत में भी राहुल को इसी तरह निशाना बनाने की कोशिश की जा चुकी है. नवंबर 2018 में कांग्रेस अध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे थे. उस वायरल वीडियो ने भी अधूरी कहानी पेश कर इंटरनेट यूजर्स को भ्रमित किया था. उस वीडियो से भी छेड़छाड़ की गई थी. इंडिया टुडे ने उस दावे की भी कलई खोल कर रख दी थी.

  

from News BaBa http://bit.ly/2VV3KF1
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...