Skip to main content

लोकसभा चुनाव का ये है पूरा शेड्यूल, 23 मई को होगा देश के भाग्य का फैसला


लोकसभा चुनावों के साथ इस बार 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग होनी है. सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में 90 करोड़ भारतीय हिस्सा लेंगे और 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा (फोटो- AP)मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा


लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सात चरणों में देशभर की लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को होगी और 19 मई को आखिरी चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद 23 मई को चुनावी नतीजों का ऐलान होगा. 16वीं लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है और इससे पहले ही देश अपना नया प्रधानमंत्री चुन लेगा.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुये बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जायेगी और आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है. साल 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव 9 चरण में कराया गया था.

किस राज्य में कब वोटिंग

पहला चरण 11 अप्रैल: (20 राज्यों की 91 सीटें)

आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1

दूसरा चरण 18 अप्रैल: (13 राज्यों की 97 सीटें)

असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1

तीसरा चरण 23 अप्रैल: (14 राज्यों की 115 सीटें)

असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1

चौथा चरण 29 अप्रैल: (9 राज्यों 71 सीटें)

बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण 6 मई: (7 राज्यों की 51 सीटें)

बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण 12 मई: (7 राज्यों की 59 सीटें)

बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण 19 मई: (8 राज्यों की 59 सीटें)

बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

किन राज्यों में विधानसभा चुनाव

आंध्र प्रदेश में 175 सीटों के लिए 11 अप्रैल 2019 को मतदान होंगे. लोकसभा चुनाव और विधानसभा दोनों के लिए एक ही दिन मतदान होंगे. अरुणाचल प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा के लिए 11 अप्रैल 2019 को एक ही साथ मतदान होंगे. इसके अलावा सिक्किम में 11 अप्रैल को एक साथ लोकसभा और विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे. ओडिशा में भी 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ कराने का फैसला लिया गया है.

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं

सुरक्षा कारणों की वजह से जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव नहीं कराने का फैसला किया गया है. पुलवामा आतंकी हमने और पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. यहां की अनंतनाग सीट पर 3 चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है और पीडीपी-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद विधानसभा भंग कर दी गई है.

तारीखों पर क्या बोले PM

लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग,  सुरक्षाबलों, देशवासियों को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि निराशावाद से बाहर निकलते हुए पिछले 5 वर्षों में 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सहभागिता से यह प्रदर्शित हुआ है कि पहले जो नामुमकिन था, वह अब मुमकिन हो गया है.

उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को 2019 के लोकसभा चुनाव की शुभाकामनाएं. हम अलग-अलग राजनीतिक दल के हो सकते हैं लेकिन हमारा लक्ष्य एक ही है, वह भारत का विकास और प्रत्येक भारतीय का सशक्तीकरण है.

चुनाव में क्या है खास

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार 90 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. CEC के मुताबिक पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 8.43 करोड़ मतदाता बढ़े हैं. देश भर में मतदान के लिए 10 लाख बूथ बनाए गए हैं. इस बार ईवीएम मशीनों पर सारे उम्मीदवारों की तस्वीर भी रहेगी. इस बार 1.5 करोड़ युवा पहली बार मतदान करेंगे. इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है.

चुनाव आयोग ने EVM की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए EVM को ले जाने वाली सभी पोलिंग पार्टियों की गाड़ियों में GPS लगाने का फैसला किया है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी. आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है. चुनाव आयोग ने शिकायत के लिए एक एप लॉन्च किया है, इसमें शिकायत करने पर 100 घंटों के अंदर कार्रवाई होगी. चुनाव आयोग के कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिकायत की जा सकेगी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...