Skip to main content

अखिलेश-मायावती के गठबंधन के बाद क्या UP के मुसलमान रोकेंगे PM मोदी का विजय रथ?



लोकसभा चुनाव 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक साथ आ गए हैं. दोनों पार्टियों की नजर दलित, ओबीसी और खात तौर पर मुस्लिमों वोटों पर है. यूपी में 19.5 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं. इससे पहले इनका वोट सपा और बसपा में बंट जाता था. इसका फायदा बीजेपी को मिलता था.




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में समाजवाजी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का डब्बा गोल कर दिया था. तब से कयास लग रहे थे कि यूपी में मायावती और अखिलेश यादव मिलकर नरेंद्र मोदी के विजय रथ को थाम लेंगे. शनिवार को औपचारिक रूप से मायावती और अखिलेश साथ आ गए हैं.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा और बसपा का गठबंधन बड़ी राजनीतिक घटना है. अखिलेश और मायवती के साथ आने से दलित- ओबीसी गठजोड़ ताकतवर तो बनेगा ही मुसलमान वोटर भी निर्णायक भूमिका में नजर आएंगे. इस गठबंधन से पिछड़े-दलित और मुसलमानों में एकजुटता की संभावना बढ़ गई. जो कहीं न कहीं बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती होगी. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पहले एसपी-बीएसपी के बीच बंटने वाला मुसलमान वोट अब सीधे गठबंधन को मजबूती देगा. यानी पिछड़े-दलित और मुसलमानों की तिकड़ी राजनीतिक तौर पर विनिंग कॉम्बिनेशन बनाती दिख रही है.

27 सीटों पर निर्णायक भूमिका में मुस्लिम

साल 2011 के जनगणना के मुताबिक यूपी में 19.5 फीसदी मुसलमान वोटर हैं. सूबे में 38 जिलों और 27 लोकसभा की सीटों पर मुसलमानों की निर्णायक आबादी है. वहीं 125 विधानसभा सीटों पर मुस्लिमों की पकड़ तगड़ी है. माना जा रहा है कि मायावती और अखिलेश के गठबंधन से पहले मुसलमान वोटरों के सामने दुविधा की स्थिति थी. हालांकि अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है. 'आजतक' से बातचीत करते हुए कई मुसलमान वोटरों ने सीधे तौर पर गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है. 

सपा-बसपा और भाजपा में होगी कांटे की टक्कर

साल 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुस्लिम वोटों में सेंधमारी की थी. लोकसभा चुनाव में करीब 10 फीसदी और विधानसभा चुनाव में करीब 17 फीसदी मुस्लिमों ने बीजेपी को वोट दिया था. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 42.63 फीसदी, सपा को 22.35 फीसदी और बसपा को 19.77 फीसदी वोट मिले थे. अगर सपा और बसपा का वोट प्रतिशत जोड़ दिया जाए तो आकड़ा 42.12 फीसदी तक पहुंच जाता है. वहीं, विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 40 फीसदी (312 सीट), सपा को 22 फीसदी (47 सीट) और बसपा को 22 फीसदी (17 सीट) वोट मिले थे. यानि सपा और बसपा को 44 फीसदी वोट मिले थे.

लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन आगे

इन दोनों चुनाव के बाद हुए उपचुनावों में सपा और बसपा साथ आ गए थे. नतीजा हुआ कि बीजेपी को अपने गढ़ में करारी हार झेलनी पड़ी. फूलपुर उपचुनाव में सपा-बसपा को 47 फीसदी और बीजेपी को 39 फीसदी, कैराना में सपा-बसपा को 51 फीसदी और बीजेपी को 46 फीसदी, गोरखपुर में सपा-बसपा को 49 फीसदी और बीजेपी को 47 फीसदी वोट मिले थे.

मुस्लिमों ने कहा, गठबंधन को वोट देंगे

'आजतक' से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले यूनुस बदरे ने कहा कि गठबंधन को वोट देंगे, ये बीजेपी को हराएगा. हाजी मुंसिफ अली रिजवी ने कहा कि गठबंधन सही समय पर आया है. हम इसको वोट देंगे कांग्रेस को नहीं. वहीं, मोहम्मद साकिर ने कहा कि कांग्रेस को लिए बगैर बीजेपी नहीं हरा पाएंगे.

मुस्लिम वोटों के बंटवारे की तुलना कम

यह भी सच्चाई है कि यूपी में मुसलमानों की बड़ी आबादी होने के बावजूद 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम संसद नहीं पहुंच सका. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि 2014 में एसपी-बीएसपी और कांग्रेस के बीच मुसलमान वोटों के बंटवारे की वजह से राजनीतिक नुकसान हुआ, लेकिन अब इसबार यूपी के दो ताकतवार दल एसपी-बीएसपी एक खेमे में है- ऐसे में मुसलमानों का वोट पहले की तुलना में कम बंटेगा मुमकिन ये भी है ये बंटे ही ना.

मुस्लिम वोटों को प्रभावित करने वाले मुद्दे

- तीन तलाक

- राम मंदिर

- गो रक्षा के नाम पर हिंसा

- उर्दू शिक्षकों की छंटनी

बीजेपी फिर कर पाएगी सेंधमारी?

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को ताकत देने की कोशिश की है. राजनीतिक तौर पर इसे बीजेपी की मुस्लिम महिलाओं को अपने पक्ष में करने का दांव माना गया.

from News BaBa http://bit.ly/2D72V4Y
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...