Skip to main content

मिनी संसद' में UP के 12 सांसद बोले- हर हाल में हो राम मंदिर का निर्माण

 


  आज के मिनी संसद कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण पर उत्तर प्रदेश के कई बीजेपी सांसदों ने कहा कि आने वाला चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. न्यायपालिका के दायरे के अंदर राम मंदिर बने.



संत समाज से लेकर राष्ट्रीय सेवक संघ तक नरेंद्र मोदी सरकार से राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहा है. इस मसले में 4 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू करेगा. सुनवाई से पहले गुरूवार को आजतक पर 'मिनी संसद' का आयोजन किया गया. राम मंदिर मुद्दे पर आयोजित इस 'मिनी संसद' में उत्तर प्रदेश के 12 बीजेपी सांसदों ने हिस्सा लिया और कहा कि संविधान के दायरे में राम मंदिर का निर्माण होगा.

मुजफ्फरनगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आने वाला चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा. हिंदुत्व हमारी विचारधारा है. मेरी व्यक्तिगत राय है कि राम मंदिर पर कानून बने और इसका निर्माण जल्दी हो. आर या पार हो, मंदिर का निर्माण हो. सबरीमाला में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हम कोर्ट के हर फैसले से सहमत हों. अगर हम अध्यादेश को लाते हैं तो क्या कांग्रेस राज्यसभा में कानून पास होने देगी. कपिल सिब्बल क्यों सुनवाई में देरी की मांग करते हैं.

मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि देश की पहचान हिंदुत्व से होती है. सबका साथ, सबका विकास हिंदुत्व से निकलकर आता है. सुप्रीम कोर्ट के अंदर अगर कांग्रेस बाधा न डाले तो यह मामला निपट जाएगा. यह जन आस्था का मामला है. राहुल गांधी अपने वकीलों से कहें कि  फैसला जल्दी लाने में मदद करें.

अकबरपुर से सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि साढ़े चार साल में विकास के कार्यों पर हम वोट मांगेंगे और राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बनेगा. इस दौरान बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम चुनाव लड़ने में सक्षम हैं. राम मंदिर बनेगा.

भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने बजट का 52 फीसदी हिस्सा किसानों और उनके बुनियादी संसाधनों के लिए दिए. राम मंदिर हमारे विचार का मामला है. राम मंदिर बनना चाहिए. संविधान को मानते हुए राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए.

वहीं, हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि बहुमत राम मंदिर के पक्ष में है. हम चाहते हैं कि न्यायपालिका के दायरे के अंदर राम मंदिर बने. जनता ने वोट दिया था विकास के लिए, मंदिर भी बनेगा और विकास के मामले से हम जीतेंगे.

बांदा से सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने अदालत को जल्दी फैसला करना चाहिए. अध्यादेश जरूर लाया जाना चाहिए. जन भावनाओं को देखते हुए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा.

मिनी संसद में घोसी से सांसद हरी नारायण राजभर ने कहा कि जनता विकास के नाम पर वोट करेगी. जनता हमेशा भाजपा को विकास के नाम वोट देती आई है. देश में विकास की आवश्यकता है. मोदी को विकास के नाम पर वोट मिला और मिलेगा.

फर्रूखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कोई माई का लाल नहीं रोक सकता, राम मंदिर बनेगा. समय पर मंदिर बनेगा. हमें न्यायालय का सम्मान करना है और मंदिर भी बनाना है.

संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि राम का काम हम कर रहे हैं. सिर्फ राम मंदिर निर्माण नहीं, हम राम का काम कर रहे हैं. आजादी के बाद किसी ने राम का काम किया तो वह मोदी सरकार है.

बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि राहुल गांधी संसद में झूठ बोल रहे हैं. राम मंदिर कानून के दायरे में बनेगा. वहीं, बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर हम वोट मांगेंगे.



from News BaBa http://bit.ly/2AsU2AF
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...