Skip to main content

SP-BSP गठबंधन के बाद UP में 'एकला चलो' की राह पर कांग्रेस, मंथन के बाद आज फैसला  




गुलाम नबी आजाद, यूपी के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर और अन्य वरिष्ठ नेता लखनऊ में 11 बजे बैठक करेंगे. इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी.




उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के बीच गठबंधन का ऐलान हो गया है. दोनों पार्टियों ने अपने खेमे में कांग्रेस को नहीं रखा है. हालांकि दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर कांग्रेस को सहयोगी नहीं बनाया गया है. इस पर कांग्रेस की फाइनल रणनीति क्या होगी, रविवार को इसका ऐलान होगा. लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में 'एकला चलो' मतलब अकेले चलकर चुनाव लड़ने का मन बना रही है.

शनिवार को सपा-बसपा में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद मायावती ने यह भी साफ कर दिया कि अगर कांग्रेस इस खेमे में रहती तो सपा-बसपा को इससे कोई लाभ नहीं होता. कांग्रेस का इस पर क्या स्टैंड है, शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि रविवार को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी अपनी रणनीति बताएगी.

गठबंधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन यह जरूर बताया कि उनकी पार्टी ‘पूरी क्षमता’ के साथ यूपी में चुनाव लड़ेगी और अपने स्टैंड पर अडिग रहेगी. शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि सपा-बसपा के प्रति उनके मन में काफी सम्मान है और दोनों पार्टियां अपने मनमाफिक फैसले करने के लिए आजाद हैं. राहुल ने ने कहा, ‘बीएसपी और सपा को गठबंधन का पूरा हक है. मैं सोचता हूं कि कांग्रेस पार्टी के पास यूपी के लोगों को पेशकश करने के लिए काफी कुछ है, इसलिए हम कांग्रेस पार्टी के तौर पर जितना संभव हो सकेगा कोशिश करेंगे. हम अपनी विचारधारा को साथ लिए पूरी क्षमता के साथ चुनाव लड़ेंगे.’

कांग्रेस की ये होगी रणनीति

कांग्रेस की क्या रणनीति होगी इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इंडिया टुडे से कहा, 'हमलोग सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. राहुल गांधी की रैली की तैयारी चल रही है और संभवतः उनकी पहली जनसभा लखनऊ में होगी.'

कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि दुबई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने यूपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनावों पर विमर्श किया. सूत्रों ने बताया कि मुलाकात में हरेक सीट पर बात हुई और जीत-हार की संभावनाओं पर विचार किया गया. यूपी कांग्रेस कमेटी को वॉर रूम बनाने का भी निर्देश दिया गया है और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता तेज करने को कहा गया है.

शनिवार को सपा और बीएसपी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया और दोनों पार्टियों ने 38-38 सीटों पर लड़ने का फैसला किया. हालांकि बीएसपी और सपा ने अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस का समर्थन किया है और अपने प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया है. अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ते हैं. यूपी में दोनों पार्टियों में गठजोड़ होने के बाद कांग्रेस आगे क्या करेगी इसका ऐलान रविवार को लखनऊ में होगा. गुलाम नबी आजाद, यूपी के पार्टी अध्यक्ष राज बब्बर और अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 11 बजे बैठक करेंगे. इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी.



from News BaBa http://bit.ly/2TK4j2M
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...