Skip to main content

PSE: CM के लिए खट्टर पहली पसंद, PM की रेस में राहुल से आगे नरेंद्र मोदी




Political Stock Exchange केंद्र में बीजेपी सरकार के कामकाज के सवाल पर ताजा PSE सर्वे में 43 फीसदी वोटरों ने खुद को संतुष्ट बताया. तीन महीने पहले ये आंकड़ा 40 प्रतिशत  पर था. हरियाणा में केंद्र की बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे में 28 फीसदी  प्रतिभागियों ने खुद को असंतुष्ट बताया. अक्टूबर PSE में ऐसे प्रतिभागी 31 फीसदी थे.




हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनकी सरकार के कामकाज को लेकर बीते तीन महीने में वोटरों की राय कुछ सुधरी है. वहीं गुड़गांव भूमि घोटाले में आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को नुकसान होता दिख रहा है. इंडिया टुडे ग्रुप के लिए एक्सिस माई इंडिया की ओर से पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज PSE सर्वे के डेटा के मुताबिक खट्टर को 35% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया. वहीं हुड्डा को 28% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया. बता दें कि तीन महीने पहले हुए PSE सर्वे में खट्टर और हुड्डा को बराबर यानी 33%-33% लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया था.

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर PSE सर्वे में 32% प्रतिभागियों ने खुद को संतुष्ट बताया. तीन महीने पहले हुए सर्वे में ये आकंड़ा 30% था. हालांकि ताजा सर्वे में भी राज्य सरकार के कामकाज से असंतुष्ट वोटरों की संख्या ज्यादा है. PSE सर्वे में 35% वोटरों ने खट्टर सरकार के कामकाज से खुद को असंतुष्ट बताया. अक्टूबर PSE सर्वे में 42% प्रतिभागियों ने खुद को राज्य सरकार के कामकाज से असंतुष्ट बताया था. इसके मायने हैं कि बीते तीन महीने में हरियाणा की बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर वोटरों की नाराजगी पहले की तुलना में कम हुई है.



जहां तक केंद्र में बीजेपी सरकार के कामकाज का सवाल है तो ताजा PSE सर्वे में 43% वोटरों ने खुद को संतुष्ट बताया. तीन महीने पहले ये आंक़ड़ा 40% पर था. हरियाणा में केंद्र की बीजेपी सरकार के कामकाज को लेकर सर्वे में 28%  प्रतिभागियों ने खुद को असंतुष्ट बताया. अक्टूबर PSE में ऐसे प्रतिभागी 31% थे.

प्रधानमंत्री के लिए लोकप्रियता के मामले में नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर भारी बढ़त बनाई हुई है. बीते तीन महीने में मोदी की लोकप्रियता में जहां 2% का इजाफा हुआ है वहीं राहुल की लोकप्रियता 4% गिरी है. ताजा PSE सर्वे में 56% प्रतिभागियों ने मोदी को पीएम के लिए पहली पसंद बताया. तीन महीने पहले हुए सर्वे में ये आंकड़ा 54% था. वहीं राहुल को ताजा PSE सर्वे में 31% वोटरों ने पहली पसंद बताया. तीन महीने पहले सर्वे में 35% वोटरों ने राहुल को पीएम के लिए अपनी पसंद बताया था. PSE सर्वे में 5% प्रतिभागियों ने अरविंद केजरीवाल को भी पीएम के लिए अपनी पसंद बताया. 



हरियाणा में मुख्यमंत्री को लेकर मनोहर लाल खट्टर वोटरों की पहली पसंद हैं. ताजा PSE सर्वे में खट्टर को 35% प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया. अक्टूबर PSE सर्वे में 33% वोटरों ने खट्टर को पहली पसंद बताया था. ताजा सर्वे में कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा को 28% ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया. बीते तीन महीने में हुड्डा की लोकप्रियता में 5% की गिरावट हुई है. अक्टूबर PSE सर्वे में 33% प्रतिभागियों ने खट्टर के बराबर ही हुड्डा को मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद बताया था.



PSE सर्वे में जब किसान प्रतिभागियों से पूछा गया कि क्या पिछले चार सालों में किसानों की स्थिति में सुधार हुआ तो 39%  प्रतिभागियों ने हां में जवाब दिया. वहीं 26% का कहना था कि किसानों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

PSE सर्वे से सामने आया कि हरियाणा में सबसे ज्यादा वोटर रोजगार के अवसर को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हैं. 28%  प्रतिभागियों ने इसे सबसे अहम मुद्दा बताया. वहीं 20% वोटरों की नज़र में महंगाई और 18% के मुताबिक कृषि और किसानों की दिक्कतें अहम मुद्दे हैं.

PSE सर्वे से सामने आया कि कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा वोटरों को प्रभावित करेगा. सर्वे में जब पूछा गया कि क्या आप आने वाले चुनाव में अयोध्या में राममंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान रखते हुए वोट करेंगे तो 54%  ने हां में जवाब दिया. वहीं 2

from News BaBa http://bit.ly/2M5nt0p
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

MP: बीजेपी में टिकट पर महामंथन, अब केंद्र को भेजे जाएंगे नाम

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख नजदीक आते ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. रविवार को भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव समिति की मैराथन बैठक हुई. रविवार शाम करीब 5 बजे शुरू होकर रात तक चली. लगभग 7 घंटे चली बीजेपी चुनाव समिति की इस मैराथन बैठक में सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों का पैनल बनाया गया है. प्रदेश चुनाव समिति ने नामों के पैनल पर मुहर लगा दी है. टिकट तय करने के लिए संघ के सर्वे के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कराए गए सर्वे के फीडबैक और रायशुमारी को भी आधार बनाया गया है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद सोमवार को भी फिर एक बार प्रदेश बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हो सकती है जिसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेज दिए जाएंगे. नामों के पैनल में कई ऐसी महत्वपूर्ण सीटें हैं जहां से सिर्फ एक ही नाम पर मुहर लगी है और कई सीटों पर एक से ज्यादा नामों का पैनल है. बैठक खत्म करने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सभी 230 विधानसभा सीटों पर नामों के पैनल पर चर्चा के चलते बैठक ल...